आज राजनांदगांव मंडी परिसर में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
आज रक्षित आरक्षी केंद्र, राजनांदगांव में आयोजित शहीद दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार चौबे जी सहित सभी 29 वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया।
साल 2009 को राजनांदगांव के मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सली मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए एसपी विनोद चौबे जी व वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन।
आपका बलिदान, आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
भारत-न्यूज़ीलैंड दोस्ती को नई उड़ान।
ऑकलैंड में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पीएम क्रिस्टोफर लक्सन से की द्विपक्षीय वार्ता। भारत-न्यूज़ीलैंड साझेदारी को मिलेगी नई गति।
#PMModiInNewZealand#BJP4CGState@narendramodi
सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों तथा पर्यटन संभावनाओं का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान पर्यटन विशेषज्ञों, टूर ऑपरेटर्स एवं होटल व्यवसायियों के साथ पर्यटन विकास, निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की।
आज कोलकाता के विश्व बांग्ला प्रांगण में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) 2026 में शामिल हुआ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश की समृद्ध पर्यटन,
आप सभी को पावन योगिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का वास हो।
जनप्रिय नेता, सरलता, दृढ़ संकल्प एवं राष्ट्रसेवा के पर्याय माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
@rajnathsingh
जनसेवा के संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक की बात सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और समस्याओं के त्वरित, प्रभावी व संवेदनशील निराकरण हेतु निरंतर प्रयासरत हूँ।
आज रानीसागर, राजनांदगांव स्थित पर्यटन मंडल कार्यालय में 'जनदर्शन' के माध्यम से क्षेत्रवासियों और समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को नई रफ्तार!
मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ की मौजूदगी में दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों ने व्यापार, निवेश और नवाचार के नए अवसरों पर मंथन किया।
भारत माता की सेवा को अपना जीवन-ध्येय मानने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रनिष्ठ युवा साथियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपका समर्पण एवं संगठनबोध राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
#ABVPFoundationDay
रायपुर में कोठारी परिवार में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपत्ति को सुखद वैवाहिक जीवन हेतु शुभाशीष प्रदान किया एवं परिवारजनों को शुभकामनाएं दी।
@KiranDeoBJP
छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं बोर्डों में नियुक्त सभी सम्मानित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। आप सभी के नेतृत्व एवं अनुभव से प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिले, यही मंगलकामना है।
@BJP4CGState@vishnudsai
किसानों के साथ सुशासन सरकार।
प्रदेश के किसानों के हित सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
#Kisan #किसान #ViksitChhattisgarh #Sushasansarkar
#Chhattisgarh #Farmers #Goodgovernance