🙏 टुईलाडुंगरी दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण, पूजा कमिटी को मिला उचित मार्गदर्शन 🙏
आज टुईलाडुंगरी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा निर्माणाधीन भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त महोदय, वरीय आरक्षी अधीक्षक महोदय, जुस्को के अधिकारीगण, जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधि एवं हमारी पूजा कमिटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पूजा पंडाल की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित अधिकारियों एवं समिति के प्रतिनिधियों से पूजा कमिटी को महत्वपूर्ण सुझाव और उचित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
हमारी प्राथमिकता है कि माँ दुर्गा की पूजा भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो तथा दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिले।
माँ दुर्गा की कृपा से टुईलाडुंगरी का दुर्गोत्सव भव्य, सुरक्षित और यादगार बने—इसी संकल्प के साथ हम सभी निरंतर प्रयासरत हैं। 🌺🙏
जय माँ दुर्गा! 🚩 @DCEastSinghbhum@Jsr_police
#टुईलाडुंगरीदुर्गापूजा #दुर्गोत्सव #जमशेदपुर #माँदुर्गा #DurgaPuja #Jamshedpur
(1/2)
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी की राजनीति का आधार हमेशा से आम जनमानस से सीधा संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ सहज, आत्मीय रिश्ता रहा है।
इसी क्रम में आज पटना के 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से आत्मीय भेंट की।
माननीय नीतीश जी ने सभी से उनका हालचाल जाना, उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना और जरूरी दिशा-निर्देश साझा किए।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, माननीय मंत्री श्री @Shrawon_Nalanda जी, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी तथा श्री लोकप्रकाश सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
बिल्कुल निपुण संवाद में बिहार के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक सैलरी सिर्फ 16000 वाले समाचार पत्र , सोशल मीडिया , News chanel द्वारा अपना सुझाव जरुर साझा करेंगे
हजारो पत्र दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री , माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi , शिक्षा मंत्री @EduMinOfIndia को लिखेंगे कि जनता का टैक्स का पैसा खेल के नाम पर मत उडाये
बिहार आकार शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारी से सीखे की कैसे कम लागत में
1.शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक सिर्फ चेतना सत्र करवा कर घर चले जाते हैं और स्कूल के बच्चे बिना खेल की ट्रेनिंग के मशाल खेल प्रतियोगिता में शामिल होते हैं
2. दूसरे विषय के शिक्षक सिर्फ दो दिनों की ट्रेनिंग में मशाल जैसे खेल प्रतियोगिता के सभी खेल के विशेषज्ञ हो जाते हैं
कमेटी बनाने की जरूरत नहीं, शिक्षकों ने सरकार का काम आसान कर दिया है।
प्रस्तावित वेतनमान के अनुसार वेतन संरचना, शिक्षक संख्या और सरकार पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार का पूरा आकलन सामने है।
अब कमेटी नहीं, सिर्फ सरकार का स्पष्ट और लिखित निर्णय चाहिए—सातवां वेतनमान लागू किया जाए।
सेवा में
माननीय मुख्यमंत्री , बिहार सरकार
@BiharCMQRT@officecmbihar@samrat4bjp@BiharEducation_
1. माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा CWJC 7651/2017, MJC870/2019 और अन्य के पारित आदेश में Physical Instructor and Physical Teacher ( शारीरिक अनुदेशक/शारीरिक शिक्षक ) बहाल करने के लिए शिक्षा विभाग को आदेश दिया गया
2.शिक्षा विभाग( द्वारा वित्त विभाग ) के पत्रांक 793 तारीख 14.05.2020 से महालेखाकार ( लेखा एवं हकदारी) को संबोधित पत्र के क्रम संख्या 9 पर सुचित किया गया है कि मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक अथवा शरीरिक अनुदेशक का पद है :-
( a) महोदय जब पहले से ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेशित पद मौजूद है तो पुन: नया पद शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक को सृजित कर क्यों बहाल किया गया ?
( b) STET मुख्यत: मध्यमिक और उच्चमाध्यमिक के लिए होता है
3. शिक्षा विभाग के पत्रांक 1378 तारीख 17.12.2021 के क्रमांक 04 पर उल्लेख है की शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति वैसे उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करना है जो उत्क्रमित हो कर उच्च माध्यमिक तक है
और शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक द्वारा स्कूल के सभी बच्चे अच्छादित होंगे यानी काम 6-12 तक
4. शिक्षा विभाग के पत्रांक 504 तारीख 04.05.2022 के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का। अनुपालन किया जा रहा है जो सरा-सर झूठ है
माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय के आदेश से दिनांक 02 अप्रैल 2014 को प्रकाशित बिहार गजट असाधारण अंक संख्या पटना 351और निबंधन संख्या पीटी 40 नियमावली 2012 और बिहार सरकार शिक्षा विभाग पत्रांक 241 दिनांक 03.04.2012 के पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में कहीं भी अंशकालिक का उल्लेखित नहीं हैै |
महोदय जब नियमावली 2012 और पहले के नियमावली से बहाल कर्मचारियों को वेतनमान दिया गया तो इनको क्यों नहीं?
नियुक्ति नियमावली में कहीं भी अंशकालिक का उल्लेखित नहीं हैै |
महोदय जब नियमावली 2012 और पहले के नियमावली से बहाल कर्मचारियों को वेतनमान दिया गया तो इनको क्यों नहीं?
नियमावली 2012 से बहाल सभी पद को वेतनमान देकर राज्यकर्मी बनाया गया सिर्फ एक पद शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक को छोड़ दिया गया जिस कारण आज भी सैलरी सिर्फ 16000 है
महोदय किसी नियमावली से सिर्फ एक पद के साथ भेद भाव करना क्या न्यायसंगत है?
माननीय मुख्यमंत्री जी अनुरोध है की आप अपने सीएम ऑफिस से एक कमेटी बनाने का आदेश देने की कृपा करेंगे जो शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के लिये न्यायालय के आदेश एवं नियुक्ति से सम्वन्धित सभी पेपर का अध्ययन कर आपको अवगत करायेंगे
जिससे आप सही न्याय कर सकें |
🙏🙏🙏