तमिलनाडु सरकार नवजात शिशुओं को देगी सोने की अंगूठी! 🥇👶
‘मामा की सोने की अंगूठी योजना’ के तहत सरकारी अस्पतालों में 22 जून 2026 या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी दी जाएगी।
🔸 कुल 1,28,499 अंगूठियों का आदेश
🔸 जाय अलुक्कास: 89,949
🔸 कल्याण ज्वैलर्स: 38,550
🔸 योजना की शुरुआत 15 सितंबर को होगी
सरकार का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना है।
#TamilNadu #GoldRing #Newborn #GovernmentScheme
निज्जर हत्याकांड में तीन साल बाद नया दावा!
आतंकी घोषित गोल्डी बराड़ के एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई है। ऑडियो में बराड़ हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करता सुनाई दे रहा है।
निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा के सरे में गुरुद्वारा परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी।
हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
#Nijjar #GoldyBrar #Canada #BreakingNews
‘इरुमुडी’ और ‘खलीफा’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी है। शनिवार के कलेक्शन में रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ काफी आगे रही।
🎬 इरुमुडी: दूसरे दिन ₹8.48 करोड़, कुल ₹23.28 करोड़
🎬 खलीफा: तीसरे दिन ₹70 लाख, कुल ₹8.35 करोड़
वहीं ‘आवारापन 2’ ने 9वें दिन ₹4.39 करोड़ और ‘बंटवारा 1947’ ने ₹52 लाख कमाए।
#Irummudi #Khalifa #BoxOffice #RaviTeja #PrithvirajSukumaran
हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने सोशल मीडिया की लत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने माना कि वह भी इंस्टाग्राम के आदी हैं और स्क्रीन टाइम का नोटिफिकेशन देखकर उन्हें अपने बर्बाद हुए समय का पछतावा होता है।
उन्होंने कहा कि कई बार मन करता है फोन तोड़कर जंगल या समुद्र में फेंक दें। 📱
#AndrewGarfield #SocialMediaAddiction #Instagram #Hollywood
90 के दशक में करिश्मा कपूर की ‘पूजा’ करती थीं कंगना रनौत! ✨
कंगना ने बचपन की फोटो शेयर कर करिश्मा कपूर को 90s की ‘ओरिजिनल फैशन क्वीन’ बताया। करिश्मा का डेनिम जंपसूट वाला अंदाज उस दौर में खूब लोकप्रिय हुआ था। अब कंगना ‘क्वीन 2’ के साथ वापसी की तैयारी में हैं।
#KanganaRanaut #KarismaKapoor #Queen2 #Bollywood #Fashion #NirvanTimes
Toxic से पहले ‘आवारापन 2’ का जलवा! 🔥🎬
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है। शनिवार को फिल्म ने करीब ₹6.30 करोड़ कमाए और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन ₹125.55 करोड़ तक पहुंच गया।
फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹149.65 करोड़, जबकि दुनियाभर में कारोबार ₹169.51 करोड़ बताया जा रहा है। अब तीन दिन बाद यश की ‘Toxic’ से मुकाबला होगा।
#Awarapan2 #EmraanHashmi #DishaPatani #Toxic #BoxOffice #Bollywood #NirvanTimes
यूपी की महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत!
योगी सरकार ने मातृत्व अवकाश के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए दूसरे बच्चे के लिए मातृत्व अवकाश लेने पर दो साल के अनिवार्य अंतर की शर्त खत्म कर दी है। अब पात्र महिला सरकारी कर्मी केवल दो साल का अंतर न होने के आधार पर मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं होंगी।
वहीं, रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक यूपी रोडवेज बसों में महिलाओं को एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
#UttarPradesh #YogiAdityanath #MaternityLeave #RakshaBandhan #UPRoadways #निर्वाणटाइम्स
🌺 आरती गरबा डांडिया महोत्सव–सीजन 8 🌺
गोरखपुर में परंपरा, संस्कृति और संगीत का भव्य संगम! 💃🕺
बॉलीवुड सिंगर की लाइव प्रस्तुति, अंजली चौहान का शानदार डांस, गरबा-डांडिया वर्कशॉप और 12 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले।
📍 माधव रिसॉर्ट, रामजानकी नगर
🎟️ वर्कशॉप ₹1500 | फिनाले टिकट ₹999
आयोजक: आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन
#Garba #Dandiya #Gorakhpur #Navratri #NirvanTimes
सज्जन कुमार का निधन
कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
सज्जन कुमार तीन बार लोकसभा सांसद रहे थे। 1984 के दंगों से जुड़े मामलों में अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था।
#SajjanKumar #1984Riots #Congress #Delhi
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का पलटवार
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को एक बार फिर भाजपा ने गिरफ्तार करवाया है। पिछला मामला भी फर्जी था और यह मामला भी फर्जी साबित होगा।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा जिसे चाहती है, उस पर झूठे आरोप लगाकर जेल भेज देती है। उन्होंने कहा कि जेल में बिताए समय और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा?
केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के कथित अत्याचार का अंत अब तय है और पूरी आम आदमी पार्टी सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़ी है।
#अरविंदकेजरीवाल #सत्येंद्रजैन #आमआदमीपार्टी #भाजपा #दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार
दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन डीजेबी सीईओ उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव समेत अन्य लोग शामिल हैं।
मामले में आगे की जांच जारी है।
#सत्येंद्रजैन #दिल्ली #दिल्लीजल बोर्ड #भ्रष्टाचार