राजनगर एक्सटेंशन के मंदिरों में हो रही लगातार चोरियों की कड़ी में कल रात 22/11/24 को क्लासिक रेसीडेंसी सोसायटी में भी चोरी हो गई हैं।
@myogiadityanath@Uppolice यह लगातार 12वी सोसायटी में चोरी है, आखिर कब इन चोरियों का दौर खत्म होगा। ⁉️
नीचे किस तारीख को किस सोसायटी में चोरी हुई है उसका विवरण हैं।
-10 अगस्त, हिमालय तनिष्क सोसायटी
-11 अगस्त, यूनीनव हाइट्स सोसायटी
-12 अगस्त, स्टार रामेश्वरम सोसायटी
-19 अगस्त, राज एम्पायर सोसायटी
-20 अगस्त, देविका स्काइपर सोसायटी
-25 सितंबर, एससीसी हाइट्स सोसाइटी
-26 सितंबर, एससी ग्रैंड सोसाइटी
-28 अक्टूबर, आशियाना सोसायटी
-10 नवंबर, पाम रिजार्ट सोसायटी
-11 नवम्बर, मिडो विस्टा सोसायटी
-18 नवंबर, अजनारा एंट्रीगिटी सोसायटी
-22 नवंबर, क्लासिक रेसीडेंसी सोसायटी
चोरों ने फिर बनाया राजनगर एक्सटेंशन के मंदिर को निशाना, अब शिव मंदिर आशियाना पाम कोर्ट में हुई चोरी
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बढ़ रहे अन्य अपराधों के साथ मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाएं रुक नहीं रहीं हैं। अभी तक हो चुकी लगभग छः चोरियों के क्रम में ताजा प्रकरण क्षेत्र की आशियाना पाम कोर्ट सोसाइटी के बाहर बने सोसाइटी के विशाल मंदिर का है, जिसमें मंदिर के दस में से तीन दान-पात्रों को तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. बी के त्यागी जी ने बताया कि प्रातः 4:48 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी पं. श्री नरेंद्र पचौरी ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि मंदिर के दान-पात्रों को तोड़ा गया है। जिसके बाद मंदिर पहुँचने पर पाया कि मंदिर के तीन दान-पात्रों को तोड़ कर दान में प्राप्त सम्पूर्ण दान-राशि की चोरी की गई है। दो दान-पात्रों के ताले तोड़ सम्पूर्ण राशि चोरी हुई है व तीसरा दान-पात्र गायब मिला, जोकि तलाशने पर मंदिर के पीछे स्थित मैदान में टूटी हालत व खाली पड़ा मिला। साथ ही मंदिर में सोए हुए सहयोगी पुजारी का मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है। इसके बाद उन्होंने 112 पर फोन किया व पुलिस की दो पी. सी. आर. घटना स्थल पर पहुंची थीं, जिन्होंने मंदिर की सी. सी. टी. वी. फुटेज का निरीक्षण भी किया जिससे उन्हें ज्ञात हुआ है कि चोरी की यह घटना 28-29 अक्तूबर 2024 की रात्रि लगभग सवा तीन बजे की है, जिसमें एक चोर दिख रहा है। पूछने पर समिति अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य एवं त्योहारों के चलते चोरी हुई अनुमानित राशि लाखों में हो सकती है। हुई घटना की लिखित सूचना उनके द्वारा दे दी गई है, अब पुलिस की ओर से त्वरित कार्यवाही का इंतजार है।
फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटीज (फ्रेंस) के अध्यक्ष श्री सचिन त्यागी, जोकि मंदिर समिति के भी सदस्य हैं व समिति के पूर्व-अध्यक्ष भी रह चुके हैं ने उक्त घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुए बताया कि इस प्रकार मंदिर में चोरी की चली आ रही घटनाओं का आम होना चिंता का विषय है। पिछले कुछ ही माह के भीतर निरंतर मंदिरों में चोरियां हो रही हैं और यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आशियाना के शिव मंदिर का यह प्रकरण अत्यंत निंदनीय व चिंता योग्य इस लिए भी है कि मंदिर से अधिकांश 50 मीटर की दूरी पर स्थित आशियाना चौराहे पर पुलिस बीट है और लगभग पूरी ही रात पुलिस वाहन खड़े रहते हैं। इसके बाद भी इस मंदिर में चोरों द्वारा चोरी करने का दुस्साहस सम्पूर्ण राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र की सुरक्षा पर अपने आप में प्रश्न-चिन्ह व शर्मनाक घटना है। अतः और अधिक कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है, जिनमें नियमित गश्त, हाई रेजील्यूशन कैमरे आदि सभी शामिल हैं। साथ ही हमारी पुलिस से अपेक्षा है कि इस घटना का अतिशीघ्र खुलासा कर चोरों से मंदिर के धन को बरामद कर वापस कराएं, ताकि हम निवासियों का सुरक्षा स्तर पर भरोसा बना रहे।
@AMRUTCityGzb@dm_ghaziabad अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी, राज नगर एक्सटेंशन गेट नं. 4 और बगल की सड़क पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का अतिक्रमण बढ़ रहा है, खासकर नॉनवेज स्टॉल्स। कुछ लोग यहां शराब पीकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। कृपया तुरंत कार्रवाई करें।
@integrityaoa@gdagzb@dm_ghaziabad@ghaziabadpolice@CMOfficeUP Respected sir, निवेदन यह हैं कि अजनारा बिल्डर ने GDA approved क्लब हाउस दिखाकर सभी लोगों को फ्लैट्स बेचें थे और आज अजनारा बिल्डर इस क्लब को तोड़कर अवैध तरीके से फ्लैट्स बना रहा हैं l अजनारा बिल्डर ने फ्लैट्स ओनर्स धोखा दिया हैं उसके खिलाफ कड़ी कायर्वाही की जाये l
@gdagzb@dm_ghaziabad@ghaziabadpolice@CMOfficeUP
यह निवेदन है कि अजनारा इंटीग्रिटी, राज नगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के N टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर GDA के नक्शे के अनुसार क्लब का निर्माण स्वीकृत था, लेकिन बिल्डर द्वारा इस क्लब को तोड़कर अवैध रूप से फ्लैट बनाए जा रहे हैं।
@basicshiksha_up
महोदय राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र निवासी हजारों परिवार जोकि मजदूरी, साफ सफाई एवम अन्य छोटे कार्य कर गरीबी में अपना जीवन यापन करते हैं।
उनके बच्चे सरकारी स्कूल के अभाव कारण सड़कों पर भीख मांग कर अपना संभावित उज्जवल भविष्य खो रहे हैं।
कृपया यहां भी सरकारी स्कूल बनाए।
@AnilagrwalMPBJP कृपया राजनगर एक्सटेंशन की मूलभूत समस्या गंगा जल, सरकारी स्कूल,सरकारी अस्पताल, बच्चों के खेलने का पार्क, सुलभ शौचालय का अभाव, टूटी सडकें, सामुदायिक भवन का अभाव, सरकारी बसों का स्टॉपेज नहीं होना, मेट्रो फीडर बस का अभाव की ओर ध्यान दीजिए। जय हिंद
#CleangreenRNEx
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dm_ghaziabad@ChiefGhaziabad
महोदय राजनगर एक्सटेंशन की सभी सड़कों के डिवाइडर पर पेड़ और झाड़ियां एक लाइन तक आ चुकी हैं इनकी छटाई वर्षो से सिर्फ कागजों पर ही हो रही हैं।
अब इनके नीचे कूड़े का ढेर लग चुका हैं।
कृपया संज्ञान लें।
#CleangreenRNEx
@dm_ghaziabad @ChiefGhaziabad @gdagzb
महोदय राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड और मुख्य मार्ग पर बीते वर्षों में लगाए गए लाइट रिफ्लेक्टर खराब हो गए हैं. कोहरे में गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है.
कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
#CleangreenRNE
@dm_ghaziabad @ChiefGhaziabad @gdagzb
महोदय राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड और मुख्य मार्ग पर बीते वर्षों में लगाए गए लाइट रिफ्लेक्टर खराब हो गए हैं. कोहरे में गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है.
कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
#CleangreenRNE@dm_ghaziabad@ChiefGhaziabad@gdagzb
महोदय राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड और मुख्य मार्ग पर बीते वर्षों में लगाए गए लाइट रिफ्लेक्टर खराब हो गए हैं. कोहरे में गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है.
कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
#CleangreenRNEx
पूरा राजनगर एक्सटेंशन अतिक्रमण के कारण जाम की समस्याओं से जूझ रहा है, प्रशासन आँखे मूंद करके बैठा है, बिकास तो दूर की बात है, कोई पार्क नहीं, बच्चों के खेलने के लिए प्लेग्राउंड नहीं, सरकारी अस्पताल नहीं, जर्जर रोड, क्या यही बिकास है।@gda, @AMRUTCityGzb#CleangreenRNEx
माननीय योगी जी
बिजनौर तहसील धामपुर में गौवंश के लिए चारागाह में कई लाख पेड़ लगाकर वन विकसित किए जाने का प्रयास,गौवंश के चारा के लिए चारागाह का उपयोग हो,कृपया इसे संज्ञान में लेकर तत्काल कार्यवाही हो
नितिन त्यागी
प्रांत मंत्री, विहिप गौरक्षा
@myogioffice@CMOfficeUP@dmbijnor