जब जेब खाली हो तो त्यौहार कितना फीका और नीरस होता है इस पीड़ा को मैं भोगा हूँ।
रेलमंत्री रहते हुए मैंने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रेलवे में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को पहली बार दशहरा, ईद, होली, दीपावली, छठ इत्यादि प्रमुख त्योहारों पर 70 दिन का बोनस दिया। हमने साफ साफ यह कहा कि "कमाओ, जनता की सेवा करो, रेलवे को फायदा पहुंचाओ। कमाई हम तुमलोगों में ही बांटेंगे"
आज बहुत पीड़ा होती है जब देखता हूं कि सत्ता पर काबिज पूंजीवादी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बस अपनी कमाई का साधन और अपने निजी प्रचार प्रसार का जरिया समझ लिया है। इन भाजपाई लोगों ने सरकारी कर्मचारियों का पेंशन छीन लिया। बोनस तो दूर की बात है, समय पर वेतन भी नहीं मिलता। ऊपर से छाती पर लात धर, आए दिन नया टैक्स और कमरतोड़ महंगाई।
सरकार का काम सिर्फ जनता का खून चूसकर टैक्स वसूलना और गरीबों के मुँह से निवाला छीनकर धन्नासेठों का करोड़ों अरबों का कर्ज माफ करना नहीं होता है। एक सरकारी कर्मचारी जो अपनी जान झोंककर अपनी क्षमता अनुसार देश की सेवा में अपना योगदान देता है, कमाकर सरकार की तिजोरी भरता है, उसकी आर्थिक सहायता हर सरकार का कर्तव्य है, दायित्व है।
विजयदशमी और दशहरा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम महंगाई रूपी रावण का भी संहार करें। जनता के जेब की लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए।
#LaluYadav #RJD #railway #india #Bihar
बांग्लादेश ने भारत को प्रति व्यक्ति GDP के मामले में पछाड़ दिया है।
बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति GDP 2,886 डॉलर है, वहीं भारत की 2,749 डॉलर है।
2014 में जब मोदी PM बने थे, तब बांग्लादेश प्रति व्यक्ति GDP के मामले में भारत से बहुत पीछे था।
तब भारत की प्रति व्यक्ति GDP 1,554 डॉलर थी और बांग्लादेश की सिर्फ 1,094 डॉलर थी।
लेकिन मोदी ने अपनी खराब आर्थिक नीतियों से सब बर्बाद कर दिया। आज बांग्लादेश भी हमसे आगे निकल गया।
मोदी ने वादा अच्छे दिनों का किया था, लेकिन जनता को मिले तो सिर्फ बुरे दिन।
"ये वो देश है जहां गरीब आदमी पुलिस को 150 रुपया घूस न देने के लिए मारपीट के आरोप में 10 साल की सजा काटता है"!
और विधायक जी 9 मर्डर करवा कर भी विधानसभा की मलाई चांट रहे हैं।
संविधान कानून ये सब गरीबों के लिए है, अमीरों के लिए ऐसा कुछ नहीं होता है।
अपराधी
बीजेपी की राज्य सरकारों में सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, लेकिन BJP के 100-100 करोड़ के 5-Star दफ़्तर बन रहे हैं!
मोदी जी, 12 साल में बच्चों के लिए ढंग के सरकारी स्कूल नहीं बना पाए, लेकिन चंदा चोरी और Electoral Bonds के पैसे से पार्टी के आलीशान दफ़्तर ज़रूर बन गए।
यही है मोदी जी का विकास!