आज होटल ताज, पटना में आयोजित ‘AI For Healthier Bihar’ कार्यशाला में शामिल होकर ���्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
AI स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक, सुलभ और प्रभावी बनाने का ��क महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से रोगों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार, मरीजों की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में मदद मिल सकती है।
हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी शहरी क्षेत्रों के समान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों।
बिहार में BHAVYA, BHAVYA Lite और mASHA जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं के बेहतर एकीकरण, डेटा विश्लेषण तथा Smart Ambulance, Patient Referral System और Real-Time Bed Management को अधिक प्रभावी बन��ने की दिशा में काम किया जा रहा है।
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता बढ़ाने तथा AI आधारित टेलीमेडिसिन और क्लिनिकल डिसीज��� सपोर्ट के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की पहुँच बेहतर बनाना भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
AI डॉक्टरों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाने का माध्यम है। हमारा उद्देश्य तकनीक को मानव सेवा से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाना है, ताकि मरीजों को सही समय पर बेहतर उपचार मिल सके और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प���ुँचे।
अब पार्टी को आगे निशांत कुमार जी ही आगे लेकर जाएंगे। वे हम सबके नेता हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में हम सब उनका सहयोग करते हुए बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
माननीय नीतीश जी और लाखों कार्यकर्ताओं ने जिस पार्टी को खड़ा किया है, अब उसका नेतृत्व निशांत कुमार जी को करना है।
@Nishantjdu81@SanjayJhaBihar
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
कभी डर में जीने वाले बिहार को माननीय नीतीश जी ने भरोसे में बदला है।
अभावों को चुनौतियों में बदलना माननीय नीतीश जी के सुशासन का मूलमंत्र रहा है।
आज बिहार चुनौतियों को अवसरों में बदलकर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
@NitishKumar#DoDashakNavnirmanKe#DhanyawadNitishJi#Bihar#NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी आज महुआ में ���ार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जागेश्वर राय जी की सुपुत्री के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को स्नेह - आशीष दिया।
#Bihar #NitishKumar
At the Sushasan Diwas: Nitish Samvad programme in Patna, I spoke about Bihar's transformation over the past two decades under the leadership of Nitish Kumar ji.
From restoring the rule of law and strengthening women's participation in governance to ensuring social justice, his journey has been marked by a sustained commitment to Bihar and its people. Having travelled with him across the state, I have witnessed this commitment closely.
His contribution has given Bihar a renewed sense of identity, dignity and confidence.
Sharing some media coverage of the programme 👇
#सुशासन_दिवस #NitishSamvad
@Jduonline
आज होटल ताज, पटना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित AI कार्यशाला– AI For Healthier Bihar में शामिल हुआ। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों, तकन���की संस्थानों के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अपने विचार साझा किए। साथ ही, AI आधारित तकनीकों पर केंद्रित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न नवाचारों और उनके उपयोग की संभावनाओं को समझा।
AI आज बदलती दुनिया की पहचान और भविष्य की आवश्यकता है। व्यक्तिगत उपयोग के साथ-साथ इसके संस्थागत उपयोग पर भी हमें गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। इसी दिशा में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI के व्यवस्थित और प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI रोगों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार, मरीजों की स्थिति की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डेटा का संधारण और विश्लेषण बेहतर होगा, जिससे भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारण में अधिक स्पष्टता और सटीकता आएगी।
AI के साथ हमारे डॉक्टरों, नर्सों, ANM और आशा कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना भी स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। AI आधारित टेलीमेडिसिन और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की पहुँच बेहतर बनाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आधुनिक तकनीक को अपनाना नहीं, बल्कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। तकनीक तभी ��ार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
आज सुशासन दिवस के अवसर पर पटना स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ और 24 नवंबर 2005 को हमारे नेता आदरणीय श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार में शुरू हुई सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा तथा इस दौरान हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को स्मरण किया।
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति अटूट संकल्प ने बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था को एक नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में बिहार ने भय, अराजकता और अव्यवस्था के दौर से निकलकर कानून का राज, सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों की कहानी नहीं है, बल्कि जनविश्वास, सामूहिक संकल्प और अनगिनत लोगों के अथक परिश्रम की भी गाथा है।
इस अवसर पर हमने पार्टी के उन लाखों समर्पित नेताओं, जमीन�� कार्यकर्ताओं एवं निष्ठावान समर्थकों के संघर्ष, समर्पण और योगदान को नमन एवं स्मरण किया, जिन्होंने सुशासन की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने और उसे धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पहले बिहार की क्या स्थिति थी, यह आप सभी जानते हैं। उस समय समाज में तनाव था, सांप्रदायिक दंगे होते थे, शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था नहीं थी, सड़कों की स्थिति भी अच्छी नहीं थी। 2005 में सरकार बनने के बाद हमारे नेता आदरणीय श्री @NitishKumar ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कानून-व्यवस्था, ऊर्जा, सामाजिक कल्याण, पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण सहित हर विषय और हर क्षेत्र में काम किया।
महिला सशक्तिकरण, जीविका और जल-जीवन-हरियाली मिशन जैसे कार्यक्रम देश-दुनिया के लिए उदाहरण बने। हमने अपने नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 20 वर्षों में शानदार काम किया, जिसे माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp अब आगे बढ़ा रहे हैं।
मैं बिहारवासियों का हृद�� से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने लगातार हमारे नेता, हमारी पार्टी और हमारे गठबंधन पर भरोसा जताया। आज बिहार सुशासन, सामाजिक न्याय एवं विकास के लिए जाना जाता है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे, यही हमारा निरंतर प्रयास रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मैं भी अपने नेता और पार्टी की नीतियों का अनुसरण करते हुए समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का ���्रयास कर रहा हूँ। साथ ही, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में भी प्रयासरत हूँ।
आज 24 नवंबर का दिन बिहार के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2005 में इसी दिन हमारे नेता आदरणीय श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनी थी। सुशासन के इन 21 वर्षों में बिहार ने विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक परिवर्तन की एक लंबी यात्रा तय की है।
सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का वास्तविक अर्थ समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं, सुशासन की बुनियाद पारदर्शी शासन व्यवस्था, कानून का राज और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना है। ‘न्याय के साथ विकास’ की अवधारणा इसी दूरदर्शी सोच का मूल आधार रही है।
पिछले 21 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। साइकिल एवं पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार, युवाओं के लिए नौकरी एवं रोजगार के अवसर तथा महिलाओं को आरक्षण और जीविका जैसे प्रयासों ने बिहार के विकास को नई गति और दि���ा प्रदान की है।
जल-जीवन-हरियाली, गंगा जल उद्वह योजना, शराबबंदी, दहेजबंदी और बाल विवाह उन्मूलन जैसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों के साथ-साथ अल्पसंख्यक, पिछड़ा-अतिपिछड़ा तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
पिताजी से मुझे यह सीख मिली है कि राजनीति पद या प्रतिष्ठा प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और समाज एवं राज्य के प्रति अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन का एक सशक्त माध्यम है। बिहार सरकार ��ें स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेशवासियों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
हमारे नेता श्री नीतीश कुमार जी ने क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से कभी समझौता नहीं किया। सार्वजनिक जीवन में इन्हीं मूल्यों को अपना आदर्श मानते हुए मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा उनकी अपेक्��ाओं पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करूँगा। बिहार की जनता के विश्वास और आकांक्षाओं के अनुरूप विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही मेरा ध्येय है।
आज पटना में जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी के साथ स्��ामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र द्वारा आयोजित ‘फरक्का जल संधि’ विषय पर राज्यस्तरीय ‘कृषक प्रतिनिधि संवाद’ सम्मेलन में शामिल हुआ। इस अवसर पर उपस्थित किसान नेताओं एवं प्रतिनिधियों के बीच बिहार के हितों, किसानों के अधिकारों, सिंचाई, जल प्रबंधन और कृषि के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
फरक्का जल संधि का खामियाजा बिहार के किसानों को लंबे समय से भुगतना पड़ा है। ��सके कारण उत्पन्न जल संबंधी चुनौतियों का असर राज्य की सिंचाई व्यवस्था, कृषि और किसानों की आजीविका पर भी पड़ा है। ऐसे में दिसंबर 2026 में स���धि की 30 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद इसके नवीनीकरण से जुड़े किसी भी निर्णय में बिहार के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बिहार की नदियों, जल संसाधनों, सिंचाई, पेयजल और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की रूपरेखा तय होनी चाहिए।
हमारे नेता आदरणीय श्री @NitishKumar जी लगातार इस विषय को उठाते रहे हैं और बिहार के हितों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। हमारा स्पष्ट मानना है कि जल से ज���ड़े किसी भी समझौते में बिहार के किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
मैं महान किसान नेता श्री स्वामी सहजानंद सरस्वती जी को नमन एवं स्मरण करता हूँ। उनका संपूर्ण जीवन किसानों के हक और अधिकारों के लि�� संघर्ष करते हुए बीता। उन्होंने किसानों को सामंतवादी शोषण के विरुद्ध एकजुट किया।
फरक्का जल संधि की 30 वर्ष की अवधि दिसंबर 2026 में पूरी हो रही है। ऐसे में इसके नवीनीकरण से जुड़े किसी भी निर्णय में बिहार की सिंचाई, पेयजल, उद्योग, पर्यावरण और किसानों की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यह केवल जल बँटवारे का विषय नहीं, बल्कि बिहार के किसानों, उनकी आजीविका और आने वाली पीढ़ियों के भविष्��� से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है।
बिहार में बाढ़, जलजमाव और नदियों में गाद जमा होने की समस्या भी कृषि के सामने बड़ी चुनौती है। ‘बिहार जलस्रोत पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति, 2026’ के माध्यम से गाद प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके साथ ही कृषि रोडमैप, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि फीडर और कृषि उत्पादों को नई पहचान देने जैसे प्रयासों से राज्य में कृषि के स��ग्र विकास को गति मिली है।
किसानों की समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को नीतिगत निर्णयों में स्थान देना बेहद जरूरी है। सिंचाई, बाढ़, जलजमाव तथा उपज के उचित मूल्य जैसी चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान तलाशने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। बिहार के किसानों का हित और प्रदेश का कृषि विकास हमारी प्राथमिकता है।
24 नवंबर, बिहार के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। वर्ष 2005 में इसी दिन नीतीश कुमार जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और बिहार में सुशासन एवं विकास के एक नए दौर की शुरुआत हुई थी।
बीते वर्षों में बिहार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तीकरण और आधारभूत संरचना सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ने और नई संभावनाओं को साकार करने की प्रेरणा द���ती है।
आज #सुशासन_दिवस के अवसर पर हमारा संकल्प है कि बीते 20 वर्षों के अनुभव और उपलब्धियों के आधार पर आने वाले बिहार को और अधिक विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।
सुशासन की विरासत, विकसित बिहार का संकल्प!
@NitishKumar @Jduonline
नीतीश कुमार जी को उनके कार्यों के लिए हजारों वर्षों तक याद किया जाएगा!
बिहार को एक ऐसे नेतृत्व की तलाश थी, जो उसकी पीड़ा को समझे, उसकी खोई ���ुई गरिमा लौटाए और उसे विकास की नई राह पर आगे बढ़ाए। 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन के एक नए युग की शुरुआत हुई।
वर्ष 2005 से पहले बिहार जिन चुनौतियों से जूझ रहा था, वे किसी से छिपी नहीं हैं। कानून-व्यवस्था से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली तक, विकास के लगभग हर पैमाने पर राज्य की स्थिति चिंताजनक थी। दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग अपनी पहचान बताने में भी संकोच करते थे।
लेकिन नीतीश कुमार जी ने अपने दृढ़ संकल्प, स्पष्ट दृष्टि और योजनाबद्ध प्रयासों से पिछले दो दशकों में बिहार की तस्वीर और पहचान बदलने का काम किया। आज बिहारी कहलाना अपमान नहीं, बल्कि गर्व और स्वाभिमान का विषय बन चुका है। बिहार ने विकास के अनेक क्षेत्रों में अपनी नई पहचान बनाई ह��।
नई पीढ़ी के लिए यह जानना जरूरी है कि 2005 में बिहार की परिस्थितियां क्या थीं और किस तरह नीतीश कुमार जी ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके कार्यों की छाप आने वाली अनेक पीढ़ियों तक बनी रहेगी।
आज सुशासन दिवस के अवसर पर पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में युगपुरुष नीतीश कुमार जी का स्वागत क��ना मेरे लिए अपार प्रसन्नता और गौरव का क्षण रहा। उनकी उपस्थिति हम सभी को उनके सपनों के विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती रहेगी।
#सुशासन_दिवस #NitishSamvad
@NitishKumar @Jduonline
फरक्का जल संधि पर कृषक प्रतिनिधियों का संवाद, बिहार के जल अधिकारों और किसानों के हितों पर हुई सार्थक चर्चा।
स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र द्वारा आयोजित ‘फरक्का जल संधि’ विषयक राज्य स्तरीय कृषक प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने का अवसर मिला। इस महत्वपू���्ण कार्यक्रम में बिहार के जल संसाधनों, किसानों के हितों, सिंचाई की जरूरतों और राज्य के भविष्य से जुड़े विषयों पर ��िचार-विमर्श हुआ।
फरक्का जल संधि का विषय बिहार की जल सुरक्षा, कृषि और आर्थिक विकास से सीधे तौर पर जुड़ा है। इसलिए आवश्यक है कि संधि के नवीनीकरण के संदर्भ में बिहार के हितों, किसानों की जरूरतों और राज्य के अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले।
कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी, स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिन्हा जी, दीप नारायण सि���ह सहकारिता संस्थान के निदेशक अनिल कुमार तिवारी जी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह जी, स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष सुदामा पांडेय जी, दीप नारायण सिंह सहकारिता संस्थान के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार शाही जी एवं जदयू प्रवक्ता निहोरा प्रसाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बिहार के जल संसाधनों पर पहला अधिकार बिहार की जनता और किसानों का है। उनकी जरूरतों और हित���ं की रक्षा के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी पहल समय की मांग है।
#FarakkaWaterTreaty
सुशासन दिवस को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए आज जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
वहीं, 7, सर्कुलर रोड ��्थित माननीय नीतीश कुमार जी के आवास के बाहर माननीया मंत्री सह कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती लेशी सिंह जी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री हरेंद्र बहादुर सिंह जी सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप ��्रज्वलित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर माननीय नीतीश कुमार जी की भव्य सैंड आर्ट भी तैयार की गई, जिसके माध्यम से उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इसके साथ ही जद(यू) आईटी कार्यालय में भी सैंकड़ो दीप जलाकर बिहारवासियों को इस दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दी गई।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी, वरिष्ठ नेता श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी, राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद श्री अफाक अहमद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद जी, मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद श्री नीरज कुमार जी, विधायक श्री जयंत राज जी सहित श्री अनिल कुमार जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) श्री मनीष कुमार जी, डॉ. अमरदीप जी, श्रीमती अंजुम आरा जी, श्री अरुण कुमार वर्मा, श्री सुमित कुमार सिंह, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री निहोरा प्रसाद यादव, डॉ. अनुप्रिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीपों की यह जगमगाहट बिहार में सुशासन, विकास और समृद्धि के दो स्वर्णिम दशकों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है।
#Deepotsav #SushasanDiwas #NitishKumar
#Bihar #JDU
बिहार के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच, दृढ़ संकल्प और अटूट समर्पण की भावना माननीय नीतीश जी को विशिष्ट बनाती है।
बिहारवासियों के मन में उनके प्रति अटूट सम्मान और स्नेह दर्शाता है कि वे बिहार के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। दो दशकों से अधिक की जनसेवा की यात्रा में उन्होंने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज भी उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
वे हर बिहारवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे बिहार के सच्चे नायक हैं।
@NitishKumar
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
माननीय नीतीश जी के कार्यों को हजारों वर्षों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने हर बिहारवासी को सिर उठाकर जीना सिखाया है। बिहार के खोए हुए गौरव को लौटाकर राज्य को एक नई पहचान दी है। उन्होंने हर पिछड़े और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाया तथा महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया।
देश में समाजवाद के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने वाले राजनेताओं में ���ीतीश कुमार जी का विशिष्ट स्थान है। अपने सार्वजनिक जीवन में वे 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में भी मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। वे जहाँ भी रहे, हमेशा बिहार और बिहारवासियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहे।
@NitishKumar @SanjayJhaBihar
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #janataDalUnited
24 नवंबर 2005 का दिन हर बिहारवासी के लिए एक महत्वपूर्ण तिथि है।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार की बागडोर संभालते ही कानून-व्यवस्था को दुरुस्त कर सुशासन की मजबूत नींव रखी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संकल्पों को साकार करते हुए बिहार को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। आधारभूत संरचनाओं के विकास से लेकर हर व्यक्ति को सशक्त बनाने तक, माननीय नीतीश जी की भूमिका ने बि���ार को एक नई पहचान दी है।
@NitishKumar @Nishantjdu81
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
21 वर्षों का सुशासन, 21 ऐतिहासिक काम और बिहार के विकास की एक नई कहानी।
कानून-व्यवस्था से लेकर सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यट��� तक, हर क्षेत्र में हुए बदलावों ने बिहार को नई पहचान दी है। महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए अवसर, किसानों की खुशहाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास हुआ है। ये 21 उपलब्धियाँ बिहार की बदलती तस्वीर और विकास की निरंतर यात्रा को दर्शाती हैं।
@NitishKumar
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited