नदियों पर पुलों के निर्माण ने राज्य में संपर्कता बढ़ाई और बिहार के विकास को गति प्रदान की।
अपने दूरदर्शी नेतृत्व से बिहार को प्रगति की राह पर अग्रसर करने के लिए आभार नीतीश जी।
#JDU#Bihar#NitishKumar
माननीय निशांत कुमार बिहार की नई उम्मीद हैं।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। जनसेवा की इसी प्रतिबद्धता और भावना के साथ निशांत कुमार आगे बढ़ रहे हैं।
@Nishantjdu81#Bihar#NishantKumar#JDU#JanataDalUnited
धन्यवाद नीतीश जी...
आपने अपने मजबूत इरादों और दूरदर्शी सोच से बिहार की जो नई तस्वीर उकेरी है, वह आज हर बिहारवासी को गौरवान्वित कर रही है।
आपके नेतृत्व में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण ने बिहार को विकास की नई राह पर अग्रसर किया है। विकास की यही मजबूत आधारशिला समृद्ध और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करेगी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
आज का दिन हर बिहारी के लिए गौरव का क्षण है। माननीय नीतीश कुमार जी की दूरदर्शिता से साकार "नीतीश सेतु" बिहारवासियों को समर्पित हुआ है और लोगों को जोड़ने के साथ विकास को नई गति देगा।
#NitishSetu#JDU#Bihar#NitishKumar
आज माननीय प्रधानमंत्री जी के हाथों इस कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का लोकार्पण बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह पुल हमारे नेता एवं पिता आदरणीय श्री @NitishKumar जी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। ऐसे में उनके नाम पर इस पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ रखना बिहार के विकास में उनके 20 वर्षों के परिश्रम को सम्मान है। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी का आभार व्यक्त करता हूं।
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रारंभ से ही पुल–पुलियों एवं सड़कों के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने बिहार के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांवों तक में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया।
मुझे उम्मीद है कि यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच विकास सेतु साबित होगा। क्षेत्र में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार एवं रोजगार के नए अवसरों का सूत्रधार साबित होगा।
इस दूरदर्शी परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए मैं अपने नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
आज बिहार बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत संरचना एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकास और समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। यह पुल इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है।
आज पिताजी श्री @NitishKumar जी के साथ 7 सर्कुलर रोड, पटना स्थित आवास पर आयोजित छठ महापर्व के द्वितीय अनुष्ठान ‘खरना’ में उपस्थित होकर छठी मईया का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
मैं कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, अब ‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाऊँगा।
बरसों से जिन आँखों ने एक आसान सफर का सपना देखा था, आज उनका इंतज़ार पूरा हुआ है। ‘नीतीश सेतु’ दो क्षेत्रों को ही नहीं, लाखों लोगों की उम्मीदों और सपनों को जोड़ रहा है।
अब मरीजों को अस्पताल पहुँचने की चिंता, बच्चों को स्कूल छूटने का डर और किसानों को बाजार तक पहुँचने की मुश्किलें नहीं होंगी।
यह माननीय नीतीश कुमार जी की संवेदनशील सोच और बिहार के विकास के प्रति उनके अटूट संकल्प का जीवंत स्मारक है।
@NitishKumar
#NitishSetu #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
दीपोत्सव की पावन संध्या पर आज 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने आवास पर तथा 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर आदरणीय पिताजी श्री @NitishKumar जी के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पावन पर्व मनाया।
आप सभी भी अपने परिवार और मित्रों के साथ हर्ष, उमंग एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में दीपों के इस पावन पर्व को मनाएं। साथ ही, उत्सव की उमंग में सावधानी का ध्यान अवश्य रखें। विशेषकर बच्चों को हानिकारक एवं अत्यधिक शोर करने वाले पटाखों से दूर रखें, ताकि दीपावली सुरक्षित और आनंदमय हो।
दीपावली की अनंत शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
जिन्होंने सत्ता को हमेशा जनसेवा का माध्यम माना।
जिन्होंने बिहार का खोया हुआ भरोसा लौटाया और उसके गौरव को पुनर्स्थापित किया, ऐसे माननीय नीतीश कुमार जी हर बिहारवासी के प्रेरणास्रोत हैं।
#JDU#Bihar#NitishKumar
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के भाव को सशक्त बनाने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 6 बजे से सरदार वल्लभभाई पटेल भवन, बेली रोड से गांधी मैदान तक एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौड़ का उद्देश्य फरक्का जल संधि से जुड़ी बिहार की आवाज को सशक्त बनाना है।
अतः आप सभी से आग्रह है कि कल इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बनकर उक्त विषय पर बिहार की एकता प्रदर्शित करें और बिहार के हितों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।
#SardarVallabhbhaiPatel #Marathon #Bihar
#JDU #JanataDalUnited
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी ऑफ बिहार’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।
जद (यू) कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की यह पहल राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, न्याय और समावेशी विकास का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी। पंजीकरण निःशुल्क है।
विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ ही सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाणपत्र भी मिलेंगे।
#SardarVallabhbhaiPatel #Marathon #Bihar
#JDU #JanataDalUnited
आज जनता दल (यूनाइटेड) के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
30 अक्टूबर 2003 को स्थापित हमारी पार्टी की विचारधारा महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शों एवं विचारों से प्रेरित रही है। सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन के मूल्य हमारी राजनीतिक प्रतिबद्धता के आधार रहे हैं।
पिछले 20 वर्षों में आदरणीय नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास की एक नई गाथा लिखी है। कभी बदहाली और पिछड़ेपन के लिए पहचाने जाने वाले बिहार में कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के लिए नए अवसरों के सृजन और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अनेक दूरगामी पहल की गई हैं। आज बिहार की बदलती तस्वीर और नई पहचान इन्हीं सतत प्रयासों का प्रतिफल है।
किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। आप सभी ने पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन एवं सरकार को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। इस प्रतिबद्धता और समर्पण को हमें निरंतर बनाए रखना है।
आने वाले समय में भी इसी संगठनात्मक एकता, सामूहिक संकल्प और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा, आदरणीय नीतीश कुमार जी की नीतियों तथा बिहार के विकास के लिए हो रहे दूरगामी एवं परिवर्तनकारी प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाना है। विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण में अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना है।
बिहार म्यूजियम का एशिया में नंबर 1 और पूरी दुनिया में 9वें स्थान पर आना हर बिहारवासी के लिए गौरव की बात है।
माननीय नीतीश जी ने जिस विश्वस्तरीय संग्रहालय का संकल्प लिया था, आज वह पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन कर रहा है।
यह संभव हुआ है उनकी सुशासन की नीतियों और दूरदर्शिता से। समस्त बिहारवासियों को इस उपलब्धि की हार्दिक बधाई।
@NitishKumar
#BiharMuseum #DhanyawadNitishJi #Bihar
#NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री @neerajkumarmlc जी को शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह जीत माननीय नीतीश कुमार जी के प्रति भरोसे और विश्वास की जीत है। यह जीत बिहार की युवा सोच के प्रतीक माननीय निशांत कुमार जी के कुशल नेतृत्व और जनस्वीकार्यता की जीत है।
इस अटूट विश्वास के लिए पटना के सभी प्रबुद्ध स्नातक मतदाताओं के प्रति जद (यू) परिवार की ओर से हार्दिक आभार।
#MLCElection #Patna #Bihar #NeerajKumar
#JDU #JanataDalUnited #NDA
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिवस पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर की कृपा हम सब पर बनी रहे। माँ दुर्गा हमें भक्ति, शक्ति तथा संपूर्ण मानवीय विकारों से मुक्ति दें।