कार्यकर्ता साथियों का यह संबल ही सेवा के पथ का आधार है!
जनपद लखीमपुर की पावन धरा पर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरे प्रथम आगमन पर बाईपास तिराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भार्गव जी, लखीमपुर सदर से माननीय विधायक श्री योगेश वर्मा जी, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा जिस उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया गया, उसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है।
आप सभी के इस स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से कोटि-कोटि आभार।
#UPWITHPANKAJCHAUDHARY
#यूपी_में_कमल_यूपी_में_पंकज
#LakhimpurVisit
@BJP4UP
आज प्रभार जनपद बागपत में माननीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर विभिन्न समसामयिक विषयों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान आगामी पावन कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में जनसुविधाओं एवं सुशासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
हमारा संकल्प है कि विकास कार्यों में निरंतर गति बनी रहे तथा प्रत्येक नागरिक और श्रद्धालु को बेहतर एवं सुरक्षित व्यवस्थाएँ उपलब्ध हों।
बैठक में माननीय विधायक श्री योगेश धामा जी, माननीय विधायक डॉ० अजय कुमार जी, जिला अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा जी, जिलाधिकारी बागपत , पुलिस अधीक्षक बागपत एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
@UPGovt@CMOfficeUP@BagpatDm
#Bagpat #बैठक #विकास #सुशासन #कांवड़_यात्रा #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #TeamUP #JaswantSinghSaini
आज #थानाभवन क्षेत्र के ग्राम #कादरगढ़ (निरालसी), जनपद शामली में क्षेत्र के सम्मानित किसानों, ऊर्जावान युवाओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूँ ।
इस अपार स्नेह हेतु आपका हार्दिक आभार व धन्यवाद !!
देश के लोकप्रिय, यशश्वी मा॰प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी व उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मा॰मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रसुरक्षा हेतु लिए गए निर्णयों व देश एवं प्रदेश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन की चर्चा की!!
@blsanthosh@mppchaudhary@idharampalsingh
कोटि-कोटि आभार!
लखीमपुर प्रवास के दौरान खैइया हनुमान मंदिर में श्रीनगर से माननीय विधायक श्रीमती मंजू त्यागी जी समेत कार्यकर्ता साथियों व क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए हृदय से आभार।
आज #ज़िला_बार_संघ, शामली द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए समस्त सम्मानित अधिवक्ताओं का हृदय से आभार एवं हार्दिक धन्यवाद।
आप सभी का यह स्नेह, सम्मान और विश्वास मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। मैं सदैव समाज, न्याय व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूँगा।
@blsanthosh@mppchaudhary@idharampalsingh
आज अमरोहा में मुरादाबाद कमिश्नरी के जिले (अमरोहा, बिजनौर, सम्भल, रामपुर, एवं मुरादाबाद जिला/महानगर) के मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक संगठनात्मक को संबोधित किया।
#BJPUP#BJP4India#BJPUttarPradesh#NarendraModi#NitinNabin
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इसी क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh राजनाथ सिंह जी द्वारा ₹4,850 करोड़ से अधिक की लागत वाली 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाना प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश को अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे एवं हाई-स्पीड सड़क नेटवर्क से जोड़ते हुए औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार और सुगम आवागमन को नई गति प्रदान करेगा।
उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले इस ऐतिहासिक कदम के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@blsanthosh@myogiadityanath@idharampalsingh@mppchaudhary@pmoindia@BJP4India@BJP4UP
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भगवान बुद्ध की पावन तपोभूमि जनपद श्रावस्ती में प्रथम आगमन पर बिरला चौराहा, श्रावस्ती बॉर्डर, इकौना पेट्रोल पंप एवं तहसील इकौना पर मिला आत्मीय स्वागत और अपार स्नेह हृदय को भावविभोर कर गया।
समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं जनमानस का हृदय से आभार।
#UPWITHPANKAJCHAUDHARY
#ShravastiVisit
@BJP4UP
बरेली सर्किट हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरनलाल लोधी जी एवं बरेली कमिश्नरी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक किया।
#BJPRuhelkhand#BJPUP#NarendraModi