महान समाज सुधारक, भारत रत्न, भारतीय संविधान के रचयिता, हम सभी के प्रेरणास्त्रोत बाबा साहेब "डॉ.भीमराव अंबेडकर" जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#AmbedkarJayanti2024
लोकतंत्र के निर्माता परम्पूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन और श्रद्धा सुमन।
Be educated, Be Organised and Be Agitated.
जय भीम, जय भारत
#AmbedkarJayanti2024#JaiBhim
लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए अपने संविधान और राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए भारत को मजबूत बनाकर बाबासाहेब के सपनों का गणतंत्र स्थापित करें!
जय भीम, जय संविधान, जय भारत
समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
2. अतः अब ऐसे हालात में बीजेपी को पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण मिलने का विरोध भी बंद कर देने के साथ ही इनकी सभी सरकारों को भी अपने यहाँ आरक्षण को ईमानदारी से लागू करके तथा बैकलॉग की भर्ती को पूरी करके यह साबित करना चाहिए कि वे इन मामलों में अन्य पार्टियों से अलग हैं।
1. पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल में बीजेपी के कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर यह कहना कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान ’पसमांदा, पिछड़े, शोषित’ हैं, यह उस कड़वी जमीनी हकीकत को स्वीकार करना है जिससे उन मुस्लिमों के जीवन सुधार हेतु आरक्षण की जरूरत को समर्थन मिलता है।
2. केन्द्र सरकार इस भीषण दुर्घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल उच्च-स्तरीय समयबद्ध जाँच कराने के साथ ही सभी मृतक के परिवारों को शीघ्र समुचित आर्थिक सहायता देने तथा घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था करके उनकी ज़िन्दगी बहाल करने में पूरी मदद करेे, बीएसपी की यह माँग।
1. दक्षिण भारत की चेन्नई सेन्ट्रल कोरोमण्डल सहित तीन ट्रेनों की ओडिसा के बालासोर ज़िले में कल हुई भीषण दुर्घटना व उसमें काफी लोगों के हताहत होने की खबर अति-दुःखद। उन सबके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
3. उपरोक्त चारों राज्यों की जनता ने इन पार्टियों की सरकार को, चुनावी वादे के मुताबिक, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन आदि दूर करने एवं राज्य का आपेक्षित विकास करने का भरपूर मौका दिया, किन्तु इन पार्टियों की सरकारों ने जनता के हित की अनदेखी की व उनके साथ विश्वासघात किया।
2. राजस्थान की तरह ही जनहित व जनकल्याण कार्यों में विफल रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस, मध्य प्रदेश की भाजपा व तेलंगाना की बीआरएस सरकार विधानसभा चुनाव के नजदीक अपनी सरकार को बचाने हेतु अनेकों प्रलोभनों व भ्रामक विज्ञापनों आदि के छलावे का सहारा ले रही हैं जबकि जनता इनसे ऊब चुकी है।
1. राजस्थान में विधानसभा आमचुनाव के नजदीक अब वहाँ की कांग्रेस सरकार द्वारा 500 रूपए में रसोई गैस व 100 यूनिट फ्री बिजली देने आदि की घोषणा स्पष्टतः चुनावी छलावा नहीं तब और क्या? जबकि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर इनको ये कार्य सरकार बनने के प्रारंभ में पांँच साल पहले कर देना चाहिए था।
3. देश को समर्पित होने वाले कार्यक्रम अर्थात नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मुझे प्राप्त हुआ है, जिसके लिए आभार और मेरी शुभकामनायें। किन्तु पार्टी की लगातार जारी समीक्षा बैठकों सम्बंधी अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण मैं उस समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी।
2.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा नए संसद का उद्घाटन नहीं कराए जाने को लेकर बहिष्कार अनुचित। सरकार ने इसको बनाया है इसलिए उसके उद्घाटन का उसे हक है। इसको आदिवासी महिला सम्मान से जोड़ना भी अनुचित। यह उन्हें निर्विरोध न चुनकर उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़ा करते वक्त सोचना चाहिए था
1. केन्द्र में पहले चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या अब वर्तमान में बीजेपी की, बीएसपी ने देश व जनहित निहित मुद्दों पर हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया है तथा 28 मई को संसद के नये भवन के उद्घाटन को भी पार्टी इसी संदर्भ में देखते हुए इसका स्वागत करती है।
जीत के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
जीत कोई एक दिन का हलवा नही जिसे पकाया और खा लिया ।
समय लगता है अनुशासन धैर्य और मेहनत एक दिन जरूर अंजाम तक पहुँचाएगी मुझे विश्वास है।
यूपी के जानेमाने पत्रकार तथा भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहे फै़ज़ाबाद (अब अयोध्या) से प्रकाशित जनमोर्चा हिन्दी समाचार पत्र के संस्थापक व सम्पादक रहे श्री शीतला सिंह की लम्बी बीमारी के बाद निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना।