हरियाणा के चानौत गांव में पानी के संकट और टी-कनेक्शन की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से आंदोलन चल रहा था. लल्लनटॉप टीम ने ग्राउंड पर लोगों से बात की. स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बताया. अब बुधवार, 15 जुलाई को इस रिपोर्ट का असर देखने को मिला. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, "सरकार ग्रामीणों पर पेयजल संकट नहीं आने देगी. कुछ दिन में पाइपलाइन में जॉइंट लग जाएगा."
सरकार और धरना समिति के बीच 4 इंच के वैकल्पिक टी-कनेक्शन पर सहमति बन गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म कर दिया है.
पूरी रिपोर्ट : https://t.co/NQYfrXwqxV