सालों की मेहनत और परीक्षा में वही पुराने घिसे-पिटे सवाल? UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के गणित पेपर ने आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
18 सितंबर को हुई UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर गणित मेन्स परीक्षा के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। आरोप हैं कि पेपर के अधिकतर सवाल पुरानी परीक्षा से जस के तस ���ठा लिए गए।
आखिर प्रश्न-पत्र सेट करने और मॉडरेट करने में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? क्या है UPPSC सचिव का जवाब?
वीडियो - @hemannt_yadava
लिंक - https://t.co/JwVg9hNTjk
#UPPSC #AssistantProfessor #ExamRow #GovernmentJobs #StudentsRights #EducationNews #UGC_NET
@abhinaymaths@abhinaymaths sir please look the question papers closely, actually it's a bigger scan than what u described.
Please raise our voice. Thanks a lot sir.
@abhinaymaths Sir actually ek hi paper se ye saare questions repeat huye hain.
Feb 2022 me conduct huye GIC Lecturer ke paper se seedhe copy paste kia ha GDC assistant professor 2025 Mains conducted on 18th Sept 2026
सहायक प्राध्यापक गणित मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र पर सवाल, 20 में 16 प्रश्न पुराने प्रश्नपत्र से हूबहू समान
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 18 सितंबर 2026 को आयोजित राजकीय डिग्री कॉलेज सहायक प्राध्यापक, गणित मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने गंभीर आपत्ति जताई है।
अभ्यर्थियों द्वारा किए गए प्रश्नवार मिलान के अनुसार, परीक्षा में पूछे गए कुल 20 प्रश्नों में से 16 प्रश्न वर्ष 2020 की राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भर्ती के लिए वर्ष 2022 में आयोजित मुख्य परीक्षा के गणित प्रश्नपत्र से हूबहू समान हैं। ���सके अलावा एक प्रश्न में केवल बहुत मामूली बदलाव किया गया है, जबकि केवल तीन प्रश्न पूरी तरह नए हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता और राजकीय डिग्री कॉलेज सहायक प्राध्यापक अलग-अलग पद हैं तथा दोनों परीक्षाओं की प्रकृति और पाठ्यक्रम भी अलग हैं। ऐसे में एक पूर्व परीक्षा में पूछे गए 16 प्रश्नों को दूसरी परीक्षा में बिल्कुल उसी रूप में दोहराया जाना परीक्षा की निष्पक्षता और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलने को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अभ्यर्थियों की एक अन्य गंभीर आपत्ति यह है कि मुख्य परीक्षा में पूछे गए दो प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर होने का दावा किया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पुराने प्रश्नपत्र से प्रश्नों को हूबहू लेते समय यह भी सुनिश्चित नहीं किया गया कि वे वर्तमान सहायक प्राध्यापक गणित के निर्धारित पाठ्यक्रम के अंतर्गत आते हैं य��� नहीं।
अभ्यर्थियों के अनुसार, वर्ष 2022 में हुई जीआईसी मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को उन्हीं प्रश्नों के दोबारा पूछे जाने से स्वाभाविक रूप से लाभ मिल सकता है, जबकि अन्य अभ्यर्थियों ने सहायक प्राध्यापक मुख्य परीक्षा के लिए अलग से तैयारी की थी।
अभ्यर्थियों ने यह सवाल भी उठाया है कि क्या सहायक प्राध्यापक गणित जैसी उच्च स्तरीय परीक्षा का स्वतंत्र प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए पर्याप्त विषय विशेषज्ञता उपलब्ध नहीं थी, अथवा प्रश्नपत्र निर्माण के दौरान पुराने प्रश्नपत्र से प्रश्न लेते समय यह भी नहीं देखा गया कि संबंधित प्रश्न वर्तमान परीक्षा के निर्धारित पाठ्यक्रम में शामिल हैं या नहीं।
अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मांग की है कि मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोनों प्रश्नपत्रों का प्रश्नवार मिलान कराया जाए। साथ ही, पाठ्यक्रम से बाहर बताए जा रहे दोनों प्रश्नों की भी विषय विशेषज्ञों से जांच कराई जाए।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि 18 सितंबर को आयोजित गणित की मुख्य परीक्षा को निरस्त किया जाए और पुनः परीक्षा आयोजित कराई जाए, जिसमें प्रश्नपत्र पूरी तरह निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप तथा स्वतंत्र रूप से तैयार किया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना नहीं है, बल्कि भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर सुनिश्चित कराना है।