#Police~Official Twitter account of Police Commissionerate Gautam Buddh Nagar. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
@NCRNEWS_ संदर्भित प्रकरण मे थाना सेक्टर-49 पर पीडिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है। थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है। अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
@LadlaKhatik संदर्भित प्रकरण मे थाना सेक्टर-49 पर पीडिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है। थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है। अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
.@CP_Noida के निर्देशन में ACP पुलिस लाइन्स द्वारा वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण के साथ निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।
समस्त छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
#VaamaSaarthi #UPPolice #NoidaPolice #PoliceFamily
आज दिनांक 08.06.2026 को @dcptrafficnoida के निर्देशन में @Noidatraffic द्वारा सैक्टर 16 नोएडा मार्ग पर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001
.@CP_Noida के निर्देशन व @DCPWomenSafety के पर्यवेक्षण में महिला सुरक्षा टीम #NoidaPolice द्वारा #MissionShakti5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
#WomenEmpowerment, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उनसे बचाव एंव विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी प्रदान कर पंपलेट वितरित किये गये। #MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
.@CP_Noida के निर्देशन में @DCPGreaterNoida द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं प्रभावी ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #NoidaPolice
@CP_Noida नोएडा के निर्देशन में आज दिनांक 8-6-2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत नोएडा जोन क्षेत्रांतर्गत भिन्न-भिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।
.@DCPCentralNoida के निर्देशन में ADCP व ACP-2 से0नो0 द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत निष्पक्षता व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
.@CP_Noida के निर्देशन में @DCP_Noida के पर्यवेक्षण में @Acp1Noida द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर पुलिस प्रबंधन, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं प्रभावी ड्यूटी निर्वहन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सहायता हेतु थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित बोटैनिकल गार्डन सेक्टर-37, मेट्रो स्टेशन व बस स्टॉप पर पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।#NoidaPolice