हर मसर्रत भी वही ग़म भी वही देता है
धूप और छाँव के मौसम भी वही देता है
ज़ख़्म लगते ही नहीं उसकी इजाज़त के बग़ैर
और फिर ज़ख्मों को मरहम भी वही देता है !!
❤️🤲🥰
हैं बेगुनाह तो होने से कुछ नहीं होगा,
सुबूत दीजिए रोने से कुछ नही होगा.
दिये दियों से जला कर ज़मीन रौशन कर
दिये ज़मीन में बोने से कुछ नही होगा
सबब तलाश करो अपने हार जाने का
किसी की जीत पे रोने से कुछ नही होगा
अगर है ख़्वाब की ख़्वाहिश तो जागना सीखो
यूं आंख मूंद के सोने से कुछ नहीं होगा
नदीम शाद
प्रोफेसर @ProfNoorul साहब का शुक्रिया, जिन्होंने @Ilyas_SK_31 भाई से मिलवाया। जब एक्स पर सबकी सभी कोशिशें नाकाम हुईं, तब इलियास भाई ने अपनी काबिलियत और सलाहियत से मेरा पुराना एकाउंट तीन साल बाद रिस्टोर किया !!
ये इज्ज़त जिल्लत शोहरत सब उस रब की मेहरबानी है जिसने दुनिया में हम सबको भेजा है ताकि हम सब नेक काम करके अपने आख़िरत को बेहतरीन बनाए अफसोस हम सब दुनियावी भीड़ में इतने मशरूफ हो जाते है कि अपने आख़िरत को भूल जाते है !!
जहां तक मुझे याद है एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में फेल हुआ था जहां जहां भी एक्जिट पोल आए है वहां वहां लगभग सही ही साबित हुए है बिहार को लेकर अधिकतर एक्जिट पोल एनडीए की वापसी पर मुहर लगा रहे है अब देखना होगा कि नतीजों के दिन क्या होता है !!
❤️🤲🥰