भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ने सरकार को एक बढ़िया सुझाव दिया है।
भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सरकारी नौकरियों की अवधि को 35 साल से घटाकर 10-20 साल करने का सुझाव दिया है।
इसपर उन्होंने जो तर्क दिया है वो काबिल ए तारीफ है।
उन्होंने कहा कि अगर इनकी नौकरी के 15 या 20 साल कम होते हैं तो इससे अधिक लोगों को रोजगार मिल सकता है और हर परिवार में एक सरकारी नौकरी हो सकती है।
ये एकदम परफेक्ट बात है कि एकबार सरकारी नौकरी लेकर लोग 35 साल उस पद पर बैठे रहते हैं। 35 साल बहुत ज्यादा हो जाती है इसे वाकई में कम करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश -
आगरा में एक अम्मा जंगल में झोंपड़ी डालकर अकेली रहती हैं। खाने-कमाने का कोई सहारा नहीं है। ACP इमरान अहमद आटा, दाल-चावल, फल और साड़ी लेकर पहुंच गए। अम्मा ने बताया कि जब पुलिस आई, तब वो बासी रोटियां खा रही थीं।
ऐसी तस्वीरें बहुत सुखद होती हैं, बशर्ते फ्रेंडली पुलिस ऑलटाइम अपना वर्क ऐसे ही करे।
@madanmohansoni
ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥
माँ भगवती जगदम्बा की उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है।
जय माता की।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति माँ शैलपुत्री के चरणों में नमन।
माँ की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे।
जय माँ शैलपुत्री।
सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
वंचित एवं शोषित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। समानता, सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन नायक, मान्यवर साहेब कांशीराम जी को विनम्र अभिवादन!
मान्यवर साहेब कांशीराम जी ने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज के संगठन, सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और राजनीतिक अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने परम पूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की नई दिशा दी।
BAMCEF, DS-4 और बहुजन समाज पार्टी के माध्यम से उन्होंने बहुजन समाज को संगठित करने और सत्ता में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया।
साहेब कांशीराम जी का संघर्ष, त्याग और बहुजन आंदोलन में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
उनके विचारों को आत्मसात करना और सामाजिक समानता के मिशन को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मान्यवर साहेब कांशीराम जी को शत-शत नमन!
जय भीम! जय भारत! नमो बुद्धाय!
बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बसपा और बहुजन आंदोलन को परिवारवाद से दूर रखने तथा बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
मायावती ने केंद्र सरकार से कांशीराम को समाज में बदलाव लाने के उनके योगदान के लिए भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और अशिक्षा जैसी समस्याओं पर चिंता जताते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई। साथ ही, युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आकाश आनंद समेत बसपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
#Mayawati #KanshiRam #BSP #BharatRatna #BahujanMovement #AkashAnand #Lucknow #UPPolitics #ATCard #AajTakSocial
गरीबों, वंचितों, पिछड़ों के मसीहा, सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता मान्यवर श्री कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💙💐
मान्यवर श्री कांशीराम जी
श्रध्देय वीपी सिंह जी ❤️🙏
वंचित,पिछड़ा और दलित वर्ग के मसीहा सामाजिक न्याय और समाजवाद के प्रतीक स्व मान्यवर कांशीराम साहब को परिनिर्वाण दिवस पर सादर नमन एवं श्रद्धांजलि …
जय कांशीराम
जय वीपी …✊🙏
दलित, वंचित व शोषित समाज के उत्थान हेतु आजीवन संघर्ष करने वाले जनप्रिय राजनेता, मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
सामाजिक समानता, न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए उनका संघर्ष एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान अवसर दिलाने के संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा।
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र निर्माण, वंचितों के अधिकारों, सामाजिक समानता और न्याय के लिए उनका संघर्ष हमेशा देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।