कभी काग़ज़ों पे नाम लिखे, फिर आँसुओं से धो दिए,
कभी रास्तों को मोड़ दिया, फिर ख़्वाब वही पे बो दिए,
फिर आईनों से बात की, जो कहना था उनसे कभी
हमे याद आती है नहीं, फिर याद करके रो दिए।
~प्रशांत
@UPGovt@CMOfficeUP@dmkushinagar@Uppolice@jalshaktiup
In Patharwa village, Seorahi, Kushinagar (UP), overgrowth of grass along the canal has blocked access roads. With monsoon underway, it poses a severe risk of snakes and wild animals. Kindly intervene for urgent clearance.
खुद में उलझा हुआ वो शख्स था ,
और मैं उसको सुलझाता रहा।
मेरा आईना चूर हो गया,
जो मेरा अक्स दिखाता रहा।
हमारे किस्से मिटा दिए उसने ,
मैं वही दास्तां गाता रहा।
उसकी खुशबू रुक गयी थी कहीं ,
मैं हवाओं को बुलाता रहा।
~ प्रशांत
एक आहट पे दिल को फिर से न मचलने दो,
मेरी मानो अभी उसे इजहार करने दो
एक दस्तक पे दरवाजे को मत खोलना तुम
कुण्डी खडकाने वाले को जरा और इंतजार करने दो...
~ प्रशांत