“स्वच्छता में उत्कृष्टता का लक्ष्य: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों की तैयारियों की समीक्षा”
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के समस्त नगरीय निकायों के साथ #SwachhSurvekshan2024 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वच्छता मापदंडों, नवाचारों और जनभागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उपमुख्यमंत्री जी ने सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि वे न केवल स्वच्छता रैंकिंग में सुधार पर ध्यान दें, बल्कि नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने के लिए ठोस प्रयास करें। शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों, कुशल संसाधन प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इसके साथ ही, बैठक में सतत स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरणीय स्थिरता को भी अहम विषय के रूप में रखा गया। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वच्छ सर्वेक्षण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह एक निरंतर प्रक्रिया होनी चाहिए, जिसमें जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण और हरित पहलुओं को भी समाहित किया जाए।
छत्तीसगढ़ सरकार अपने नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल जीवन प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। सभी नगरीय निकायों से अपील की गई कि वे स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व को गंभीरता से निभाएं और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ें।
#SwachhChhattisgarh
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़ #SwabhavSwachhata #SanskarSwachhata #CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat
छत्तीसगढ़ को सिगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न निकायों में वृहद स्तर अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने, नागरिकों को SUP के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव पर जागरूक करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प जैसे कपड़े के थैली, पेपर बैग आदि के उपयोग के लिए प्रेरित करने मुहिम चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान की शुरुआत खुर्सीपार के साप्ताहिक बाजार से की गई। जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन कर प्लास्टिक उपयोग करने वाले दुकानदारों एवं आम नागरिकों को समझाईस देकर उन्हें कपड़े के थैले का वितरण किया गया।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
#SingleUsePlasticfree
#SwabhavSwachhata #SanskarSwachhata #CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat
स्वक्षता परमो धर्म
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी मुहिम के तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों को स्वच्छ एवं रूपांतरित करने का कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्र. 25 स्थित मार्केट में मौजूद स्वच्छता लक्षित इकाई को स्वच्छता अभियान चलाकर रूपांतरित किया गया। इस पहल ने नागरिकों को शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया है।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
#ctutransformation
#SwabhavSwachhata #SanskarSwachhata #CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat
छत्तीसगढ़ के स्वच्छता पखवाड़ा में अंबिकापुर के वार्ड क्र. 15 स्थित RRR सेंटर में स्वच्छता दीदियों, नगर निगम कर्मचारियों एवं नागरिकों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने कबाड़ से जुगाड़ कार्यशाला में कचरे से विभिन्न सजावट का सामान बनाने की कला के बारे में जाना। #WastetoArt#GFC
स्वच्छता ही सेवा 2024
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री आवास और शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ,श्री तोखन साहू जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी की अध्यक्षता में रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अंतर्गत श्रमदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी द्वारा सफाई मित्रों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र व PPE किट का वितरण किया गया। साथ ही 1000 से अधिक सफ़ाई मित्रों को सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं केंद्र और राज्य द्वारा लाभान्वित अन्य योजनाएं उपलब्ध कराई गई। स्वच्छता के लिए श्रमदान में शामिल नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
#SHS2024
#SwachhataHiSeva2024
#SwabhavSwachhata
#SanskaarSwachhata
#CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat #SwachhBharatMissionUrban
#GarbageFreeCities #SwachhBharatMission #MycleanIndia #swachhchhattisgarh
स्वच्छता ही सेवा 2024
‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ संकल्प के साथ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का शुभारंभ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
#SHS2024#SwachhataHiSeva2024#SwabhavSwachhata#SanskaarSwachhata
स्वच्छता ही सेवा 2024
स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता संकल्प के साथ बिलासपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम', स्वच्छता शपथ व बिलू बिलासपुरीय (स्वच्छता टाइगर) को शहर के मैसकॉट के रूप में लॉन्च कर अभियान का शुभारंभ हुआ।
#SHS2024#SwachhataHiSeva2024#SwabhavSwachhata#SanskaarSwachhata