As part of the #SafaiApnaoBimariBhagao campaign, Team Swachh Raipur conducted an awareness drive at Bhatagaon Market to promote 4-way waste segregation, while SafaiMitras led a cleanliness drive, inspiring citizens to build swachh and healthier communities.
#SwachhBharat
Swachhata Didis and SHG women spearheaded awareness drives across schools, markets, and public sanitation facilities in Ambikapur, encouraging citizens to adopt better hygiene, disease prevention, and waste management practices under #SafaiApnaoBimaariBhagao.
#SwachhBharat
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके स�� प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो ज���एगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
��गर पंचायत अर्जुन्दा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया।। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान व शपथ लिया गया। नगर पंचायत के मान. अध्य��्ष, पार्षद गण, व समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 अगस्त 2025 को देश भर से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के चुनिंदा चयनित हितग्राहियों के लिए अपने गरिमामय आतिथ्य में भोज (At home reception ) का आयोजन किया गया है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा जिला जशपुर से योजना में लाभान्वित हितग्राही- हमारी ��हन श्रीमती सुमन तिर्की जी को राष्ट्रपति भवन से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
राज्य द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी के साथ कल दिनांक 14/08/2025 को श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके पति श्री आनंद तिर्की जी हवाई मार्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आज मेरे निवास में बहन सुमन तिर्की जी मुझसे मिली और बताया कि कैसे देश के यशस्��ी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें घर मिला, उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिला, हर माह मुफ्त में राशन और विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि से उनके जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आया और उन्हें अपना स्वयं का आवास होने का गौरव प्राप्त हुआ। पेशे से राज मिस्त्री होने से दूसरों का घर बनाते-बनाते आदरणीय मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं से उन्होंने कैसे अपना आवास बनाया इसक�� भी जानकारी मुझे दी।
छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
@rashtrapatibhvn
@PMAYUrban @MoHUAIndia @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
@UrbanCGOfficial
श्री दुखित राम जी के जीवन में पक्के आवास की सौगात लेकर, स्वयं पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री जी
28 जुलाई 2025 को नव गठित नगर पंचायत दाढ़ी जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी ) 2 . 0 अंतर्गत भारत सरकार द्���ारा निकाय में स्वीकृत 22 हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री जी श्री विष्णु देव साय एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के कर कमलों से हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा सह स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । इस गरिमामय कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री गण तथा अन्य माननीय विधायक भी मौजूद थे ।
@PMAYUrban
@MoHUA_India
@ChhattisgarhCMO
@ArunSao3
@tokhansahu_bjp
@UrbanCGOfficial
भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे जारी किए गए :-
- स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया।
- प्रदेश के छह नगरीय निकायों ( अंबिकापुर, पाटन, बिश्रामपुर, बिल्हा, बिलासपुर एवं कुम्हारी ) को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश की राजधानी रायपुर को माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश के 115 नगरीय निकाय कचरा मुक्त शहरों की प्रमाणन प्रणाली (GFC) में स्टार रेटिंग प्राप्त करने में सफल रहे।
- राज्य की राजधानी रायपुर द्वारा स्वच्छता में नया आयाम हासिल करते हुए प्रदेश का पहला GFC 7 स्टार रेटिंग शहर होने का कीर्तिमान स्थापित किया
- प्रदेश की तीन नगरीय निकायों (नगर निगम बिलासपुर, नगर निगम कोरबा एवं नगर पंचायत पाटन) ने GFC 5 स्टार रेटिंग ��ासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
- साथ ही प्रदेश की अन्य 18 नगरीय निकायों को GFC 3 स्टार रेटिंग तथा 93 नगरीय निकायों को GFC 1 स्टार रेटिंग से प्रमाणित किया गया।
- सुरक्षित सैनिटेशन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं में सतत विकास के साथ प्रदेश के चार शहरों (रायपुर, बिलासपुर, कोरबा एवं भिलाई) को प्रतिष्ठित Water+ प्रमाणीकरण से सुशोभित किया गया।
- सर्वेक्षण में राष्ट्रीय औसत Vs राज्य औसत का सारांश :-
घर-घर कचरा सं��्रहण के राष्ट्रीय औसत 63% के विरुद्ध राज्य ka औसत 85.10% दर्ज किया गया।
स्रोत पृथक्करण के राष्ट्रीय औसत 27% के विरुद्ध राज्य का औसत 98% दर्ज किया गया।
अपशिष्ट प्रसंस्करण के राष्ट्रीय औसत 68% के विरुद्ध राज्य का औसत 98.40% दर्ज किया गया।
उपरोक्त प्रदर्शन के साथ हमारे शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर *सम्पूर्ण स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता के प्रति अपने दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
स्वच्छ सर��वेक्षण के प्रमुख घटकों Swachh Certification एवं GFC Star Rating में अद्वितीय प्रदर्शन कर राज्य के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान सुनिश्चित की है।
स्वच्छता परमो धर्मः
#swachhsurvekshan2025 #SwachhBharatAbhiyan #SwachhChhattisgarh