"हर बूंद अमूल्य है, जल है तो कल है!" 💧🌱
*राजिम* सम्मानित नागरिकों, इस मानसून आइए हम सब मिलकर एक जिम्मेदार कदम उठाएं। *नगर पंचायत राजिम* आप सभी से अपील करती है कि अपने घरों में 'वर्षा जल संचयन' (Rainwater Harvesting) प्रणाली को जरूर अपनाएं।(2)
छत पर गिरने वाले बारिश के पानी को सहेजकर भूजल (Groundwater) को रिचार्ज करें। ऐसा करने से न सिर्फ शहर का जल-स्तर बढ़ेगा, बल्कि हम सब सूखे और जल-संकट से भी सुरक्षित रहेंगे। प्रकृति के साथ चलें, पानी बचाएं और सुंदर छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनें। जल का सही उपयोग ही (3)
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत आज दिनांक को नगर पंचायत राजिम में सफाई मित्र शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 01 स्थित मणिकांचन केंद्र में किया गया। #IWD2026#GiveToGain#WomenLedSanitation#SwachhAadat#SwachhBharat
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
नगर पंचायत राजिम में आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत मणिकंचन केंद्र स्वच्छता दीदीयों के द्वारा रंगोली के माध्यम से ‘‘स्वच्छ भारत अभियान‘‘ की अकृति बना जागरूक किया जा रहा है।
#SHS2025#SwachhataHiSeva2025#Swachhotsav#SwachhBharat
आज दिनांक 25-09-2025 नगर पंचायत राजिम अंतर्गत कार्यक्रम - "स्वच्छता ही सेवा " स्वच्छोत्सव अभियान एवं रजत जयंती अभियान के तहत " एक दिन- एक घंटा- एक साथ " कार्यक्रम में नगर के बस स्टैंड से मुक्तिधाम तक सामूहिक श्रमदान किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष महोदय, उपाध्यक्ष