@RahulGandhi जी ने अपने X Bio को बदल लिया है और उसमें
Leader Of Opposition
लिख लिया है, यह कांग्रेस समर्थकों को काफ़ी ऊर्जा देने वाला है मगर
वह दिन वाकई कितना ही खूबसूरत होगा इस देश की जनता के लिए जब राहुल गांधी के X Bio में बदलकर
Prime Minister Of India
लिख जायेगा
मणिपुर में BSF जवान के घर में सोते दो नन्हे बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है।
मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज 3 साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं - शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता।
मोदी ��रकार इतनी संवेदनशून्य और पत्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।
कब जागेगी ये सरकार? आखिर कब तक अपनों की लाशें गिनते-गिनते मणिपुर करता रहेगा इंतज़ार?
मैं बार-बार कहता आया हूं , शांति ही एकमात्र रास्ता है। सभी समुदायों को साथ लाकर, संवेदनशीलता से ही इस संकट का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।
प्रधानमंत्री जी, मणिपुर सिर्फ एक राज्य नह���ं है, ज़िम्मेदारी है। सिर्फ नाम का एक बयान काफी नहीं, सिर्फ दिखावे का एक दौरा काफी नहीं।
आपको ठोस और तत्काल कदम उठाने ही होंगे - इससे पहले कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाएं।
इंदौर में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के काटने से मौत - यह कोई दुर्घटना नहीं, यह सीधी-सीधी हत्या है। यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर भी रूह कांप जाए।
एक मां ��ी गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया - जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है, और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं।
प्रशासन हर बार की तरह कहता है - “जांच होगी” - लेकिन सवाल यह है - जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार च���ाने का क्या हक़ है?
PM मोदी और MP के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है - और अब मां की गोद से बच्चे तक छिनने लगा है।
मोदी जी, यह आवाज़ उन लाखों मां-बाप की तरफ से उठ रही है जो आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। क्या जवाब देंगे?
हम चुप नहीं रहेंगे। ये लड़ाई हर गरीब, हर परिवार, हर बच्चे के हक़ की है।
@RahulGandhi जी ने जीएसटी (माल और सेवा कर) में कई स���धारों की वकालत की थी, जो मुख्य रूप से इसे सरल, आम लोगों और छोटे व्यवसायियों के लिए अनुकूल, और कम बोझ वाला बनाने पर केंद्रित हैं।
छतरपुर जिले के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गगन यादव जी भाईसाब के पदग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें बधाई दी!
जय कांग्रेस जय संविधान
@RahulGandhi@jitupatwari@INCIndia@INCMP@IYC