अंतरराष्ट्रीय योग दिवस | 21 जून
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की ओर एक सशक्त कदम है।
आइए योग को अपनाएं, स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, सुंदर एवं स्वच्छ शहर के निर्माण में अपना योगदान दें।
✨ योग करें, निरोग रहें
✨ स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #SwachhBharatMission #SBMUrbanRajasthan #HealthyLifestyle #CleanCity #YogaForWellness #SwachhataHiSeva #RajasthanGovernment #FitIndia #HaritRajasthan #जनभागीदारी #स्वच्छभारत #योगदिवस #स्वस्थतनस्वच्छमन
🧘♂️ नगर पालिका देवली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन!
योग सत्र के बाद उपस्थित नागरिकों, गणमान्य लोगों व स्टाफ ने 'स्वच्छता शपथ' ली। साथ ही 4 प्रकार के डस्टबिन (हरा-गीला, नीला-सूखा, पीला-मेडिकल, लाल-हानिकारक कचरा) के उपयोग से स्रोत पर कचरा पृथक्कीकरण की जानकारी दी गई।
नगर पालिका देवली EO श्री अमर चन्द गुर्जर ने टीम के साथ FSTP, MRF प्लांट व लेगेसी वेस्ट साइट का औचक निरीक्षण किया। कचरा निस्तारण व प्रोसेसिंग की बारीकी से जांच कर अधिकारियों को कार्य में गति लाने और देवली को स्वच्छ-सुंदर बनाने के कड़े निर्देश दिए। 👍🧹
#Deoli#SwachhBharat
नगर पालिका देवली द्वारा #WorldEnvironmentDay पर विशेष कार्यक्रम! 🌿✨
शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण (Plantation) किया गया, और सभी को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ (Shapath) दिलाई गई।
#WorldEnvironmentDay2026#EnvironmentDay
🚌🥛 नर सेवा ही नारायण सेवा है – भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा! ☀️
'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026' के अंतर्गत आज नगर पालिका देवली द्वारा देवली बस स्टैंड पर आम जनता और यात्रियों के लिए 'वंदे गंगा जल सेवा' का शुभारंभ किया गया। #VandeGanga#JalSeva#sbm
💧 जल स्रोत हैं हमारी धरोहर, इन्हें स्वच्छ रखना है हमारा कर्तव्य! 💧
'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026' के अंतर्गत आज नगर पालिका देवली द्वारा देवली क्षेत्र के पारंपरिक जल स्रोतों की विशेष साफ-सफाई का कार्य किया गया। 🤝🧹🌊
#VandeGanga#SaveWater#WaterConservation
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए निरंतर उल्लेखनीय कदम उठा रही है। इसी क्रम में 25 मई से 5 जून 2026 तक प्रदेशभर में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' का संचालन होने जा रहा है। इस महाअभियान का मुख्य ध्येय जल स्रोतों की स्वच्छता, वर्षा जल संग्रहण और पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाना है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
💧 *वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान* 💧
नगर पालिका देवली द्वारा बोयड़ा गणेश जी घाट पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, इस अवसर पर नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ ली।
#VandeGanga#जलसंरक्षण
नगर पालिका बोर्ड देवली द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। SDM महोदया द्वारा पुष्पांजलि, स्वच्छता मित्रों हेतु मेडिकल कैंप, उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान, स्वच्छता शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
#AmbedkarJayanti#BabaSaheb
23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के बलिदान को नमन करते हुए नगरपालिका बोर्ड देवली द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🇮🇳
"वंदे मातरम्" गीत के साथ देशभक्ति की भावना को प्रबल किया गया।
#ShaheedDiwas#BhagatSingh#Sukhdev#Rajguru#VandeMataram
नगर पालिका देवली द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत विद्यालयों में रंगोली निर्माण, स्वच्छता रैली, कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान,स्वच्छता शपथ,छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी ने लेकर स्वच्छ शहर का संकल्प लिया।
#SwachhSurvekshan2025
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों पर जन-जागरूकता हेतु होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और साफ-सुथरा शहर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। #SwachhSurvekshan2025#CleanCity#SwachhBharat
राजस्थान दिवस स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर आज सरकारी कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालय परिसर की सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
#RajasthanDiwas#SwachhataAbhiyan#CleanOffice#RajasthanDiwas