स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
स्वच्छ छतीसगढ़, हमारा संकल्प!
छत्तीसगढ़ के निकायों में जारी स्वच्छता लक्षित इकाइयों के रूपांतरण ने पहल को नई दिशा दी है। इसके अंतर्गत शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत चिन्हित गंदे स्थानों को रूपांतरित कर उनका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 21 स्थित पुस्तकालय के सामने बन रहे स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU) को कुल 2750 किलो कचरा साफ कर “वेस्ट टू आर्ट" कलाकृति के साथ रूपांतरित किया गया, जिससे इस स्थान को एक नई पहचान मिली। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने हेतु निर्देशित बोर्ड लगाकर आसपास रहने वाले लोगों को सफाई बनायें रखने हेतु जागरूक किया गया।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
#CTUtransformation
#WastetoWonder
#SwachhChhattisgarh
#SwabhavSwachhata #SanskarSwachhata #CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता दीदियों द्वारा शहर के गली-मोहल्ले में स्त्रोत पृथक्करण को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “मेरा शहर, मेरी पहचान” पहल की शुरुआत की गई है। इससे न सिर्फ वार्ड स्तर पर सत प्रतिशत स्रोत पृथक्करण सुनिश्चित किया जा रहा है बल्कि नागरिकों को सेनेटरी एवं घरेलू घातक कचरे के सही निपटान पर जागरूक किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” के इस जन आंदोलन में उच्चतम परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है। आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
#SwachhChhattisgarh
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
#SourceSegregation #SwabhavSwachhata #SanskarSwachhata #CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhSurvekshan2024 #SwachhBharat
Students of Chhattisgarh’s Kamla Nehru College turned a neglected urinal spot near Govt. Primary School in Korba into a vibrant community space under #CleanToiletCampaign. With support from locals & ULB, they cleaned, painted, and transformed it. #SwachhBharat@UrbanCGOfficial
#ToiletSpeaks 🚽
Patan in Chhattisgarh is leading the way in hygiene and accessibility with well-maintained public toilets for its citizens. Kudos! #CleanToiletCampaign🚻🌟