पवित्र श्रावण मास में कांवरियों की सेवा हेतु कांवड़ विश्राम शिविर की व्यवस्था की गई है। इसके पास ही पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की भी समुचित व्यवस्था है। शिविर में आराम किये जाने के लिये कुर्सी व तख्त आदि उपलब्ध है। शिविर के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
#kanwaryatra
वट सावित्री पूजा के अवसर पर @npppaliakalan के मौनी बाबा तिराहे के पास स्थित पूजन स्थल की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। पूजन के बाद माताओं-बहनों के विश्राम के लिये छायादार टेन्ट एवं हीट वेव के प्रकोप से बचाव के लिये पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की गई
#VatSavitriVrat#npppaliakalan
प्रदेश सरकार के 8 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में @npppaliakalan द्वारा कराये गये विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिये पालिका प्रांगण में दिनांक 25-27 मार्च 2025 तक आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम में आप आमंत्रित है।
#upgovt
आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु @npppaliakalan की पालिकाध्यक्ष महोदया ने की समीक्षा कर तैयारियों को बेहतर किये जाने के निर्देश दिये।
नागरिकों से अपील है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी सहभागिता एवं सहयोग से पालिका को उन्नत रैंकिंग दिलाये जाने में सहयोग करें।
#swachhsurvekshan2024
@npppaliakalan द्वारा संचालित अस्थायी रैनबसेरा, राहगीरों एवं निराश्रित व्यक्तियों के रात्रि विश्राम का उत्तम विकल्प है। आज भी 3 लोग यहां रुके है। किसी जरूरतमंद को इसके बारे में जानकारी देकर यहाँ तक पहुँचने में मदद करें।
#shterhome#rainbasera#npppaliakalan#paliakalankheri
शहरी पथ विक्रेताओं को उनके स्वरोजगार के लिये प्रोत्साहन दिये संचालित पी. एम. स्वनिधि योजना के अंतर्गत @npppaliakalan में स्वनिधि मेले का आयोजन किया गया जिसमें योजना से सम्बन्धित बिन्दुओ पर लाभार्थियों को सहयोग प्रदान करते हुये डिजिटल लेनदेन में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया गया।
भव्य और दिव्य महाकुंभ 2025 को स्वच्छ बनाने के लिये मा. नगर विकास मंत्री जी, उ.प्र. श्री @aksharmaBharat जी का एक संदेश पत्र आम जनता के नाम
अपने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रयासों से इस महाकुम्भ को स्वच्छ बनायें, प्रदेश को गौरवान्वित महसूस करायें।
#SwachhSurvekshan2024#mahakumbh2025
क्लीन टॉयलेट अभियान के तहत सामुदायिक शौचालयों में खराब हो चुकी चीज़ों को ठीक कराये जाने की श्रृंखला में I AM HERE अभियान के अंतर्गत @npppaliakalan के तहसील परिसर स्थित शौचालय की टॉयलेट शीट के पीछे लगे फ्लश को ठीक कराया गया।
#cleantoiletscampaign#npppaliakalan#CTC2024
@npppaliakalan के तहसील परिसर स्थित सामुदायिक शौचालय में दिव्यांगजनों के प्रयोग के लिये बनवाई गई शौचालय सीट के पास सुविधाजनक प्रयोग हेतु लगा सपोर्ट हैंडल टूट गया था जिसे क्लीन टॉयलेट कैम्पेन अंतर्गत संचालित I AM HERE अभियान्तर्गत सही कराया गया।
#IAMHERE#CleanToiletsCampaign
☣️ जीरो वेस्ट इवेन्ट की परिकल्पना के साथ @npppaliakalan में निकाली गयी महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
☣️ शोभायात्रा के मार्ग की झाड़ू लगाकर सफाई से स्वच्छता की अनूठी मिशाल दिखाई दी जो आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को उत्कृष्ट किये जाने में सहयोगी होंगे।
#zerowaste
राष्ट्रीय पर्व गांधी जयन्ती..
महात्मा गांधी की 155 वीं जन्म जयन्ती का अवसर उनकी स्वच्छता के प्रति भावनाओं और विचारों को समर्पित रहा। शास्त्री जी की शान्ति एवं राष्ट्रप्रेम का सन्देश आज भी जन-जन को प्रेरित करता है।
#GandhiJayanti#ShastriJayanti#MahatmaGandhi#LalBahadurShastri
155 घंटे महासफाई अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका रोड पर स्थित स्ट्रीट वेन्डर्स के विक्रय क्षेत्र में कूड़ा एकत्र कर पथ विक्रेताओं को सफाई के साथ अपनी विक्रय गतिविधियों को सम्पन्न करने हेतु जागरूक किया गया
#SHS2024#SwabhavSwachhata#SanskaarSwachhata#SwachhataHiSeva2024