आज द्विवेदी युग के प्रमुख कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्मदिवस है।
नागरीप्रचारिणी सभा ने आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी के कृतित्व पर एकाग्र प्रदर्शनी—संशोधक-संवर्द्धक-संपादक—में गुप्तजी की पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया है, जिसमें द्विवेदीजी के संपादकीय संशोधन भी शामिल हैं । हिंदी के समुज्ज्वल साहित्यिक इतिहास की विश्वसनीय झलक देखने के लिये सभा द्वारा शिल्पित इस प्रदर्शनी में आपका स्वागत है।
नागरी प्रचारिणी सभा १६,१७, एवं १८ जुलाई को अपने १३३वाँ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नागरी प्रेम का उत्सव मना रही है। विश्वेश्वरगंज स्थित सभा परिसर में १७ जुलाई को सायं पांच बजे हमें तीन तालियों के सान्निध्य का अवसर मिलेगा। आनंद हो। जय हो। सरदार के स्वर में: आइए!!!
कविता एक बड़े अर्थ में 'जीवन की आलोचना' है; यानी मानवीय जीवन को संपूर्णता में देखना। उसके समस्त रूपों, रसों, रंगों और मार्मिकताओं के साथ। इसीलिए सच्चा और बड़ा कवि जीवन के किसी एक रस या रंग का कवि नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन का कवि होता है।
पंकज चतुर्वेदी
आनेवाले दिनों में नागरीप्रचारिणी सभा बहुत सी ख़ुशनुमा सूचनाएँ, साथ मिलकर काम करने के प्रस्ताव, रंगारंग कार्यक्रमों में शामिल होने के आमंत्रण पत्र और नई पुस्तकों के प्रकाशन की ख़बर आप तक पहुँचाना चाहती है.
संभव है आपका मोबाइल नंबर और ई-मेल पता सभा के पास न हो. अगर हो तो भी इस गूगल फ़ॉर्म को भरकर भेजने में संकोच न कीजिए. अपने अलावा मित्रों-परिचितों को भी यह फ़ॉर्म भर डालने के लिये प्रेरित कीजिए. तभी जानकारियाँ आप तक पहुँच सकेंगी. इसमें आपका और हमारा—दोनों का लाभ है.
पोस्टर पर QR कोड है और कमेंटबॉक्स में गूगल फ़ॉर्म का लिंक.
ऐसे फ़ॉर्म भरने में दो मिनट लगते हैं. इसे टालिए मत. बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कीजिए.
उत्तर भारत में रचे गए साहित्य के विद्वान अध्येता और पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय में प्राच्यविद्या और हिंदी के प्रोफ़ेसर-हेड ग्रेगरी जूल्डिंग शोध के क्रम में सभा में थे.
हमें तसल्ली है कि वह सभा से संतुष्ट और कृतकार्य होकर लौट रहे हैं.
हम जल्द मिलेंगे ग्रेग. प्रणाम ! शुभयात्रा.
कविता क्या है ? सभ्यता का एक सार्वभौम प्रश्न, जिसका सामना शुक्लजी ने किया।
अरुण कमल
अर्थशिला, पटना में आयोजित 'कविता क्या है ?' पर एकाग्र पुस्तक परिचर्चा की स्मृति।