कटाव का होगा विकास
₹2 करोड़ 39 लाख स्वीकृत
मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी जी को धन्यवाद।
एक साल पहले मेरी मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी जी से चर्चा हुई थी कि कटाव धाम का और विकास करना है। मैंने पहले पुल और घाट इत्यादि बनवाए हैं। हनुमान मंदिर तक लाइट भी पहुंचाई है। पर अभी और बहुत कुछ बाकी है।
मंत्री जी का कहना था कि कटाव धाम उनकी विधानसभा और उनके लिए भी प्रिय एवं ��हत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "आप योजना बनवाइए, मैं अपने विभाग से पैसे दिलवाऊँगा।"
मैंने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर सभी के सुझाव लेकर कटाव धाम के विकास की योजना बनाकर संस्कृति मंत्रालय को सौंपी।
आज मंत्री जी ने अपना वादा पूरा किया। कटाव धाम के विकास की मेरी योजना के लिए ₹2 करोड़ 39 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। शीघ्र ही टेंडर लगेंगे, ठेकेदार तय होगा और दिवाली तक काम शुरू हो जाएगा।
पुनः मंत��री श्री धर्मेंद्र लोधी जी का धन्यवाद।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के मुख्य आतिथ्य तथा माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर के सदर गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। आइए, इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
#InternationalYogaDay #YogaForOneEarthOneHealth #Jabalpur #MadhyaPradesh
आज जबलपुर में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के स्वागत का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय, सांसद श्री आशीष दुबे जी एवं महापौर श्री अन्नू सिंह जी भी उपस्थित रहे।
@rashtrapatibhvn
मझोली में हर साल लगेगा गोंड मेला।
आयोजन के लिए शासन देगा हर साल 15 लाख रुपये।
- जबलपुर में हर साल शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का स्मृति मेला आयोजित होगा। शासन देगा हर साल 05 करोड़ रुपये।
- जबलपुर में बनेगा आदिवासी संस्कृति भवन। लागत – 20 करोड़ रुपये।
- शासन के खर्चे पर आदिवासी छात्र-छात्राओं को PSC, UPSC, NEET, CLAT जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा।
मझोली में मेरी अध्यक्षता में आयोजित आदिवासी जनजातीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री माननीय विजय शाह ने विशाल गोंड आदिवासी समूह को संबोधित करते हुए उपरोक्त घोषणाएँ कीं।
मझोली में बड़ा देव सभागृह एवं ब���़ा देव के निराकार स्वरूप की प्रतिमा के अवसर पर विशाल गोंड जनजातीय सम्मेलन आयोजित हुआ था।
सम्मेलन के आयोजन में बड़ा देव समिति मझोली के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह, श्री देवराज सिंह, श्री मेहमान सिंह, श्री बलबीर सिंह, श्री इंदु सिंह एवं श्री सूरज सिंह ने अथक प्रयत्न किए हैं।
पाटन विकास खंड से भी श्री पप्पू सिंह एवं श्री बाबू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरुष उत्साहपूर्वक शामिल ���ुए।
गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।
गत दिवस पाटन तहसील की ग्राम पंचायत काकरखेड़ा के आश्रित ग्राम गरेहा में संस्था नम्रता शिक्षा एवं ���ुनर्वास परिषद द्वारा संचालित गौशाला में गौ पूजन कर गौशाला का निरीक्षण किया। वर्तमान में यहां 110 निराश्रित गोवंश का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है।
संस्था द्वारा विगत वर्षों से गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालन से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी भी प्राप्त हुई। गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#GauSeva #GauSanrakshan #Patan #Jabalpur #MadhyaPradesh
12 साल जनसेवा के,
12 साल विश्वास के,
12 साल विकसित भारत के…
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री @narendramodi जी को ‘प्रधानसेवक’ के रूप में 12 व��्ष पूर्ण होने पर हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री शुभेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि नए बंगाल के निर्माण की शुरुआत है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं आपके सशक्त नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई पहचान स्थापित करेगा।
आपके सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
#SuvenduAdhikari @SuvenduWB
माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @nstomar जी की अध्यक्षता में आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी, माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री @KailashOnline जी एवं म��त्रीमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से पूर्व आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @nstomar जी से भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ���्री @Hkhandelwal1964 जी एवं मंत्री श्री @KailashOnline जी उपस्थित रहे।
आज जबलपुर में छात्राओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में लोकसभा में कल घटित घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र की गरिमा, संसदीय परंपराओं और जनभावनाओं के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रहित, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के संकल्प को दृढ़ता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उनके ओजस्वी विचारों ने उपस्थित छात्राओं सहित सभी जनों में नई चेतना, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया।
जय श्री कृष्ण
नम्रता स्पेशल स्कूल में होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर संपन..
इस शिविर में 162 हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार जांच एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई, 35बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को भी शिविर ��ा लाभ प्राप्त हुआ है
@CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51
@AjayVishnoiBJP
बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को जरूरत है प्रोत्साहन और प्रेम की,
यह बच्चे भी मुख्य धारा में रहकर जीवन यापन कर सकते हैं
4 वर्ष पूर्व की गृह संपर्क की कुछ तस्वीरें...
इन वर्षों में नम्रता स्पेशल स्कूल में काफी कुछ सीखे भी हैं प्यारे प्यारे बच्चे...
@AjayVishnoiBJP@Drvirendrakum13
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के साथ दैनिक भास्कर (जबलपुर-नागपुर समूह) के संयुक्त प्रबंध संचालक श्री राकेश अग्रवाल जी के निवास पर पहुंचकर उनकी सुपुत्री पलक के विवाह के उपलक्ष्य में हार्दिक बधाई ���वं शुभकामनाएं दीं