📣बिहार सरकार शिक्षको की मांग जल्द से जल्द पूरी करे...
👉शिक्षक तकता पलट देने आने वाले चुनावों में..
🟡काम करो शिक्षकों के हित में नीतीश बाबू...
#CMNitishGive7thPayToTeachers#votechoriexposed हो रही है...
VoteChori
प्रेषक: ..................... संघ
दिनांक: 10 अगस्त 2025
प्रेस विज्ञप्ति
तत्काल प्रकाशन हेतु
@AnandKaushalSi2@adityaranjan108@BiharEducation_#CMNitishGive7thPayToTeachers ट्विटर पर छाया – राज्यकर्मी शिक्षकों के वेतनमान की माँग को लेकर जोरदार डिजिटल आंदोलन
पटना, बिहार – .......….......... संघ के नेतृत्व में, राज्य के सभी राज्यकर्मी शिक्षकों ने 7वें वेतनमान की माँग को लेकर आज एक ऐतिहासिक ट्विटर अभियान चलाया। हैशटैग #CMNitishGive7thPayToTeachers का प्रयोग करते हुए शिक्षकों, छात्रों और समर्थकों ने लाखों ट्वीट किए, जिससे यह घंटों तक राष्ट्रीय ट्रेंड में रहा।
शिक्षकों ने बताया कि देश के अधिकांश राज्यों में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो चुकी हैं, लेकिन बिहार के राष्ट्र-निर्माताओं को अब तक इससे वंचित रखा गया है। बढ़ती महंगाई और स्थिर वेतन के कारण सम्मानजनक जीवन यापन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है।
संघ के अध्यक्ष श्री ..............ने कहा, "यह केवल एक ऑनलाइन ट्रेंड नहीं, बल्कि बिहार के लाखों शिक्षकों की सामूहिक आवाज़ और वर्षों से लंबित वाजिब हक़ की पुकार है।" उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि "हम मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते हैं कि जिस तरह उन्होंने अन्य कर्मचारियों की माँगें पूरी की हैं, उसी संवेदनशीलता के साथ राज्यकर्मी शिक्षकों का 7वां वेतनमान भी तुरंत लागू करें, ताकि शिक्षकों का मनोबल बढ़े और शिक्षा व्यवस्था और मजबूत हो।"
यह डिजिटल आंदोलन शिक्षकों की एकता, धैर्य और न्याय की लड़ाई का प्रतीक बनकर उभरा।
📣पूरे भारत में हमारा BPSC अध्यापकों के लिए चलाया गया हैशटैग ....
👉3 लाख ट्वीट के साथ नंबर 1 पर अंततः पहुंच गया है...
👍और जोर लगा दीजिए, 10 लाख पर भी जा सकता है....
#CMNitishGive7thPayToTeachers#votechoriexposed
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को बिहार के सभी BPSC TRE एवं विशिष्ट शिक्षकों को 7th पे का लाभ देना चाहिए ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन निर्वाह कर सके एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सके। #CMNitishGive7thPayToTeachers
अपना हैशटैग #CMNitishGive7thPayToTeachers
पूरे भारत में 3 लाख ट्वीट के साथ 11 बजे से ट्रेंड कर रहा है।
पूरे 7 लाख शिक्षक एकजुट है
ध्यान से देख लीजिए @NitishKumar जी
सबकुछ तो आप ट्विटर से ही घोषणा कर रहे है आजकल तो
इतना बड़ा मुद्दा जो पूरे भारत में 1 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है वो नहीं दिख रहा है क्या?
आदरणीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी,
यह केवल एक ट्वीट नहीं, बल्कि बिहार के उन हजारों शिक्षकों की पीड़ा और पुकार है, जो ज्ञान का दीप जलाकर राज्य के नौनिहालों का भविष्य संवारते हैं। विडंबना देखिए, जो शिक्षक दूसरों के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करते हैं, वे आज स्वयं आर्थिक तंगी के अंधकार में जीने को विवश हैं।
महंगाई के इस दौर में एक सम्मानजनक जीवन तो दूर, उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण तक एक भारी चुनौती बन गया है। उनका आत्मसम्मान और धैर्य अब जवाब दे रहा है। क्या राष्ट्र-निर्माताओं के साथ यह व्यवहार उचित है?
चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और हर सरकार के लिए अपने काम का हिसाब देने का समय भी। इस महापर्व से पहले, शिक्षकों को उनका वाजिब हक़ देकर आप उनके घरों में भी उम्मीद का उत्सव मना सकते हैं। यह सिर्फ एक वेतन वृद्धि नहीं, बल्कि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का एक अवसर है।
अतः, आपसे पुरजोर निवेदन है कि अब और देर न करें। बिहार के इन भविष्य-निर्माताओं को 7वें वेतनमान का लाभ देकर उनके और उनके परिवार के साथ न्याय करें।
#CMNitishGive7thPayToTeachers
आपकी राय में क्या बिहार के शिक्षकों को 7वां वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए? 📚💰
🔘 हाँ, तुरंत लागू हो
🔘 हाँ, लेकिन चरणबद्ध
🔘 सरकार पर निर्भर
🔘 नहीं, ज़रूरत नहीं
अपनी राय जरूर दें 🙏🏻
#CMNitishGive7thPayToTeachers