राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त इलाके हजरतगंज स्थित 10 मंजिला सरकारी जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
आग का घना काला धुआँ आसमान में इतना ऊँचा उठा कि करीब 2 किलोमीटर दूर से भी साफ़ दिखाई दे रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब 10 बजे भवन की ऊपरी मंजिल पर लगी। उस समय विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय खुल चुके थे और सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। दमकल कर्मी ऊपरी मंजिलों तक पहुँचकर आग पर काबू पाने और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने की कोशिश में जुटे हैं।
मैं और मेरे अल्फ़ाज़..... ✍️
लोग कहते हैं मैं सोचती बहुत हूँ, लेकिन सच तो ये है कि मैं महसूस ज्यादा करती हूं। कौन किस लहजे में बात कर रहा हैं, ये मुझे पल भर में समझ आ जाता है !!
लोगों के बदलते व्यवहार से परेशान हो जाती हूँ, शायद उनसे इतना जुड़ जाती हूँ कि, उनके अनकहे शब्द भी मेरे दिल को चुभ जाते हैं। दुनिया के लिए ये छोटी बात हो सकती हैं। पर किसी का बदला हुआ लहजा, मुझे अंदर तक तोड़ देता है।
मैं सब समझ कर भी, ना कुछ कह पाती हूँ। और ना ही खुद को समझा पाती हूँ। शायद यही मेरी फितरत है -दर्द खामोशी से सह लेना लेकिन कभी शिकायत न करना ।
"शायद इसलिए भीड़ में भी खुद को अकेली ही पाती हूं..