Journalist ।। Ex: @ETVBharatHindi ।। भोजपुरिया। घुमक्कड़। प्रकृति प्रेमी। बाकी विचार निजी हैं ।।
ना उम्मीदी कुफ्र है, ज़िंदगी कहीं से भी शुरू हो सकती है...
ये कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, हिम्मत की है… 💪
रेलवे फाटक पर लंबी ड्यूटी करना,
और उसी शोर-शराबे के बीच बैठकर पढ़ाई करना
ये आसान नहीं होता!
लेकिन बिहार के राजू कुशवाहा ने ये कर दिखाया।
ना किसी महंगी कोचिंग का सहारा,
ना कोई खास सुविधा…
बस अपने दम पर लगातार मेहनत!
जब ज्यादातर लोग हालात को बहाना बनाते हैं,
वहीं उन्होंने उन्हीं हालातों को अपनी ताकत बना लिया!
दिन-रात की मेहनत रंग लाई,
और आज वो DSP बनकर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं!
ये कहानी हमें एक बात सिखाती है
अगर इरादा साफ और मेहनत सच्ची हो,
तो मंज़िल दूर नहीं रहती!
🙏 नमन है इस जज़्बे को
जो हर संघर्ष को जीत में बदल देता है!
उत्तराखंड के रुद्रपुर में शाहिद नाम के बुजुर्ग व्यक्ति नमाज पढ़ रहे थे.
उसी वक्त अरविंद शर्मा आया और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया. फिर थप्पड़ मारे, लात मारी, डंडे से पिटाई की.
शाहिद कई दिनों से पास ही लेबर का काम कर रहे थे. जमीन खाली थी तो वहां नमाज पढ़ लेते थे.
थ्रेड देखिए🧵👇
उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में सरकारी स्कूल के बच्चों को बंटने के लिए आई किताबें 4 रुपए किलो में कबाड़ी को बेच दी गईं। पुलिस ने कबाड़ी के यहां छापा मारकर 13 हजार किताबें बरामद की हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दफ्तर का फोर्थ क्लास कर्मचारी आलोक मिश्रा, कबाड़ी दिलशाद, शुभांकर गुप्त, अर्जुन गिरफ्तार हैं। BSA दफ्तर के कर्मचारी आशुतोष सिंह, दीपक कुमार, अतुल सिंह को बर्खास्त किया गया। ब्लॉक ऑफिसर डॉली मिश्रा और अकाउंट ऑफिसर वीरेश वर्मा पर कार्रवाई के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी गई।
ये किताबें कबाड़ी के थ्रू उत्तराखंड जानी थी। किताबों से भरा कंटेनर लखीमपुर खीरी जिले से वापस मंगवाई गई है। सोचिए, पूरा का पूरा महकमा सरकारी किताबें बेचने में इन्वॉल्व था। इधर, तमाम बच्चे किताबों से महरूम हैं।
दिल्ली में रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट्स किए गए। उन्हें मोमो कहा, धंधेवाली कहा, मसाज पार्लर चलाने का आरोप लगाया। पूरा विवाद गंदगी फैलाने को लेकर था, जिसमें पड़ोसी महिलाओं ने नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं के लिए ऐसा कहा।
आरोपी महिला ने कहा– "मेरा पति कितना जवान है, अगर ये जानना है तो उसके साथ बेडरूम में चली जा। वो पॉलिटीशियन का बेटा है। उसका बाप कस्टम ऑफिसर है"
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी हर्ष सिंह और पत्नी रूबी जैन के खिलाफ केस दर्ज किया। मेघालय के CM ने भी इस भेदभाव पर आपत्ति जताई है।
झूठी केरला स्टोरी आपने 3 घंटे की फिल्म में देखी होगी अब असली केरला स्टोरी इस 60 सेकंड के वीडियो में देखिए...
एक चलती बस में आग लगी तो जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो फौरन एक्टिव हो गए
सबसे पहले बस में से पैसेंजर को निकाला और फिर आग बुझाने में जुट गए
लोग बिना देरी किए अपनी-अपनी दुकानों से Fire Extinguisher ले आए और आग बुझाने लगे
ढाई-तीन मिनट के बाद वीडियो में पुलिस वाले भी आते दिखाई दिए हैं लेकिन उन्होंने देखा कि लोग आग बुझाने में जुटे हुए हैं और उनकी वहां जरूरत नहीं है तो उन्होंने ट्रैफिक क्लियर करने का काम संभाल लिया।
अब सबसे चौंकाने वाली और जरूरी बात कि पूरे वीडियो में आपको किसी के हाथ में फोन नहीं दिखाई देगा जबकि अपने यहां ऐसी कोई भी घटना होती है तो सबसे पहले लोग फोन निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं...
सोचिए ऐसा क्या है केरला में और आपको क्यों वहां के बारे में झूठी फिल्में दिखाकर खुश किया जा रहा है...❓
#KeralaStory