आज प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात हुई। उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। मुझे प्रसन्नता है कि इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार पर विश्वास व्यक्त करते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।
IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव एवं संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है और इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
@vishnudsai@ArunSao3@vijaysharmacg@KiranDeoBJP@BJP4CGState@BJP4India@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@HealthCgGov@MoHFW_INDIA@PMOIndia@JPNadda