रायबरेली, यहाँ पर बनाई जाने वाली लकड़ी की वस्तुओं में मुख्य रूप से दरवाज़े, कुर्सियां, बेड तथा कलात्मक चीज़ें जैसे खिलौने और कलाकृतियाँ हैं #MeerutODOPSummit
मैनपुरी, तारकशी कला - तारकशी एक ऐसी कला है जिसमें पीतल, तांबे या चांदी के तारों को लकड़ी में जड़ा जाता है। यह इस जनपद का एक अनूठा एवं कलात्मक उत्पाद है #MeerutODOPSummit
मेरठ जिला विश्व भर में खेल की सामग्री के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला भारत में जालंधर के बाद खेल की सामग्री के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है #MeerutODOPSummit
हरदोई जनपद में बुनकर सादा कपड़ा,लंगोट,गमछा,कमीज़ें तथा अन्य प्रकार के कपड़ा उत्पाद बनाने में संलिप्त हैं । यहाँ के मल्लावा क्षेत्र में 70 करोड़ से अधिक मूल्य के कपड़े प्रतिवर्ष निर्मित किए जाते हैं #MeerutODOPSummit
हापुड़ जनपद का पिलखुवा क्षेत्र देश की "पावर लूम सिटी" के नाम से भी जाना जाता है । सजावट एवं घरेलू प्रयोग के सामान जैसे पर्दे, किचन तौलिये, मेज़पोश, कुशन इत्यादि यहाँ पर हैंडलूम/पावरलूम द्वारा बनाए जाते हैं #MeerutODOPSummit
फर्रूखाबाद (पीतल तथा लकड़ी की बनी डाइयों ) ब्लाक प्रिंटिंग के लिए प्रसिद्ध है । ये ब्लाक कंबलों के आवरण, शालों, साड़ियों, सूट, स्कार्फ, स्टोल्स आदि पर प्रयोग लिए जाते हैं #MeerutODOPSummit
चित्रकूट, लकड़ी के खिलौने,- बहुत बड़ी संख्या में इस जनपद के कारीगर लकड़ी के खिलौने बनाने में संलिप्त हैं । इस जनपद में निर्मित लकड़ी के खिलौने प्रदेश के अन्य भागों में मेले और प्रदर्शनियों में विक्रय हेतु भेजे जाते हैं #MeerutODOPSummit
बिजनौर, काष्ठ कला - इस जनपद का एक ग्राम "नगीना" अपनी काष्ठ कला के लिए बहुत प्रसिद्ध है । यहाँ लकड़ी पर की जाने वाली नक्काशी की उत्कृष्टता के कारण इस जनपद का नाम अंततरराष्ट्रीय स्तर पर "वुड क्राफ्ट सिटी" पड़ा है #MeerutODOPSummit
बागपत, खेकड़ा क्षेत्र में हैंडलूम का व्यवसाय बहुत वर्षों से हो रहा है । अब लगभग सभी हैंडलूम यूनिट्स पावरलूम में परिवर्तित की जा चुकी हैं #MeerutODOPSummit
गौतम बुद्ध नगर में वर्तमान में 2500 रेडीमेड गार्मेंट फैक्ट्रियां स्थापित हैं। जिन उत्पादों को पूर्ण रूप से निर्मित कर दिया जाता है उन्हे बाजार में निर्यात कर दिया जाता है#MeerutODOPSummit
गौतम बुद्ध नगर को 'सिटी ऑफ अपैरेल' (परिधान शहर) भी कहा जाता है। लाखों लोगों को रेडीमेड गार्मेंट उद्योग के माध्यम से शहर में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए है, जिसमे से लगभग 60 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं #MeerutODOPSummit
अन्य योजनाएं - प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री स्व-रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी), एमएसएमई ऋण व पीएसबी-59 ऋण #MeerutODOPSummit
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साथ ओडीओपी का क्रमवेशन (dovetailing) – योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों/श्रमिकों को प्रशिक्षण और उपकरण उपलब्ध कराना है