Bloomberg deleted the content and issued an apology after the story had already gone viral. By then, the usual suspects had shared it everywhere with plenty of Mirch-Masala added.
Same old tactics of the Left ecosystem- spread it first, apologise later when the damage is already done.
“संकल्प से सेवा” की भावना के साथ गोपाल नमो सेवा केंद्र @GNSK_GBN ने 3 वर्षों की सफल यात्रा पूर्ण होने जा रही है।
इस दौरान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवाएं पहुँचाने का जो प्रयास हुआ, वह आप सभी सहायकों एवं सहयोगियों के समर्पण, परिश्रम और विश्वास के बिना संभव नहीं था।
इस विशेष अवसर पर हम आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपका साथ और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, इसी सेवा भाव और संकल्प के साथ आगे भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें।
@BJPCentralMedia@PMOIndia@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@myogiadityanath
हर योजना तभी सार्थक होती है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
इसी उद्देश्य के साथ 1 जून 2023 को हमने गौतम बुद्ध नगर में “गोपाल नमो सेवा केंद्र” @GNSK_GBN की स्थापना की। यह एक ऐसा प्रयास है, जो सरकारी योजनाओं को जटिल दस्तावेज़ीकरण की बाधाओं से मुक्त करते हुए सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।
पिछले तीन वर्षों में 29 से अधिक नि:शुल्क सेवा शिविरों के माध्यम से 8116 से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई गई तथा 4947 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं निःशुल्क और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई गईं।
1 जून 2026 को, तीन वर्षों की इस सेवा यात्रा के साथ हमारा संकल्प और अधिक सुदृढ़ हुआ है कि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
सेवा ही संकल्प है।
@BJPCentralMedia@PMOIndia@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@myogiadityanath
हिंदी पत्रकारिता दिवस के गौरवशाली अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई। राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुँचाने में आपकी भूमिका अतुलनीय है।
सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्र सेवा के प्रति आपका समर्पण निरंतर अक्षुण्ण रहे, यही मंगलकामना है।
अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर की संगम स्थली, गोवा के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह राज्य अपनी जीवंत परंपराओं और समुद्री वैभव के साथ प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे। गोवा की निरंतर समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना करता हूँ।
हमारा उद्देश्य है कि जनपद के प्रत्येक शहर एवं ग्राम तक सरकारी योजनाओं से ज़्यादा से ज़्यादा लोग सीधे जुड़ें।
जागरूकता के अभाव और प्रक्रिया पूरी ना कर पाने के कारण अनेक पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में असमर्थ रहते हैं।
इसी दूरी को मिटाने के लिए, इन 3 वर्षों में हमारे केंद्र ने 29 शिविरों के माध्यम से 8,116 नागरिकों तक अपनी सेवाएँ नि:शुल्क पहुँचाई हैं, जिनमें से 4,893 लाभार्थियों को सफलतापूर्वक सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा चुका है।
@BJPCentralMedia@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@myogiadityanath@brajeshpathakup@kpmaurya1@mppchaudhary
आजाद हिंद फौज के जनक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम नायक, रास बिहारी बोस की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
विदेशी धरती पर रहकर भारत की आजादी की अलख जगाने वाले उनके साहस को देश कभी नहीं भूलेगा।
#रासबिहारी_बोस#RashBehariBose
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में 'लाल-बाल-पाल' की त्रयी के अभिन्न अंग, महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
स्वदेशी आंदोलन और राष्ट्रवादी चेतना के माध्यम से उन्होंने माँ भारती की आजादी के लिए जो मार्ग प्रशस्त किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
प्रकृति के सुकुमार कवि, 'पद्म भूषण' एवं 'ज्ञानपीठ' पुरस्कार से सम्मानित सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
छायावाद के प्रमुख स्तंभ के रूप में उनकी रचनाओं ने न केवल साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि मनुष्य और प्रकृति के अटूट रिश्ते को भी परिभाषित किया।
भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के अग्रदूत, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
स्वदेशी उद्योगों और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका अटूट समर्पण आज भी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देता है।
#JamsetjiTata
हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष, प्रकांड विद्वान एवं 'पद्म भूषण' से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
अपनी कालजयी रचनाओं और मौलिक चिंतन से उन्होंने भारतीय संस्कृति व साहित्य को जो नई दृष्टि दी, वह युगों-युगों तक हमारा पथ-प्रदर्शन करती रहेगी।
1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक, साहस और वीरता के प्रतीक नाना साहेब पेशवा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें सदैव राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा।
समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
संग्रहालय हमारी संस्कृति, इतिहास और सभ्यता की अमूल्य धरोहरों को संरक्षित रखने का माध्यम हैं। आइए, अपनी विरासत को सुरक्षित रखने और नई पीढ़ी तक उसके गौरव को पहुंचाने का संकल्प लें।
#InternationalMuseumDay
अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जैव विविधता एवं अनूठी लोक संस्कृति के प्रतीक सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन एवं सुंदर प्रदेश देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान देते हुए निरंतर प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
अखंड सौभाग्य, अटूट श्रद्धा एवं समर्पण के पावन पर्व 'वट सावित्री व्रत' की समस्त माताओं एवं बहनों को आत्मीय बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं!
माता सावित्री और वट वृक्ष देव से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य से सदैव परिपूर्ण रहे।
भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ, 'फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके अनुशासित नेतृत्व और अदम्य साहस ने भारतीय सेना की गौरवशाली नींव रखी। राष्ट्र सेवा के प्रति आपका समर्पण हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
#K_M_Cariappa
सादगी और जनसेवा के प्रतिमूर्ति, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय राजनीति में आपके द्वारा स्थापित आदर्श और जन-कल्याण के प्रति आपकी अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगी।
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद सुखदेव थापर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपका बलिदान हर भारतीय के हृदय में सदैव जीवित रहेगा।
#सुखदेव_थापर#SukhdevThapar
"स्वराज्य" के रक्षक और छत्रपति शिवाजी महाराज के सुपुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर सादर नमन।
अत्याचारियों के सामने न झुकने का आपका संकल्प और धर्म की रक्षा हेतु आपका बलिदान हमें साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। राष्ट्र आपके पराक्रम का सदैव ऋणी रहेगा।