#बलिदान_दिवस : जनजाति गौरव, गोंडवाना की रानी मां वीरांगना दुर्गावती
बांदा जिले के कालिंजर किले में 5 अक्टूबर 1524 को दुर्गाष्टमी के दिन जन्मी रणचंडी स्वरुपा रानी दुर्गावती नाम के अनुरूप ही चपल, साहसी, शौर्यवान थी. विलक्ष्ण सुंदरता, पराक्रम व योग्यताओं के कारण उनकी प्रसिद्धि चहु ओर फैली हुई थी।
���ाजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह से उनका विवाह हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश विवाह के 4 वर्ष बाद ही पति का देवलोकगमन हो गया. अब गोद में 3 वर्षीय बेटे नारायण के साथ पूरे गढ़मंडला की जिम्मेदारी वीरांगना के कंधों पर आ गई।
राजा की मृत्यु की खबर लगते ही कई राज्यों के राजा भूखे ��ेड़ियों की तरह गढ़मंडला और रानी की ओर लपके लेकिन वीरांगना के शौर्य व युद्ध कौशल के आगे सभी को मुंह की खानी पड़ी। प्रजा पालक रानी मां ने अपने जीवनकाल में कई युद्ध लड़े और दुश्मनों के दांत खट्टे किए।
आदिशक्ति मां दुर्गा जैसे अपने भक्तों की देखभाल करती है, ठीक उसी तरह #रानी_दुर्गावती ने भी अपने 15 वर्षों से अधिक के शासन काल में अपनी प्रजा के लिए अनेक मंदिर, मठ, कुएं, बावड़ी तथा धर्मशालाएं बनवायी।
उस दौर में जब #Delhi समेत हिंदुस्थान के कई हिस्सों में मुगलों का परचम लहरा रहा था, तब वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़मंडला पर भगवा लहरा रहा था.
रानी के स्वराज व युद्ध कौशल से अकबर की नींद उड़ी हुई थी. रानी दुर्गावती ने मुगलों की अधीनता स्वीकारने की बजाय उन्हें बार-बार युद्ध के लिए ललकारा.
दो बार मुगल सेना को हराने के बाद तीसरी बार ��ी इस वीरांगना से अपनी अंतिम सांस तक अकबर की विशाल सेना का सामना किया. अपने जीवित रहते रानी ने कभी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की और जब वीरांगना को इसका आभास हुआ कि अब और अधिक संघर्ष कठिन है. तो उस क्षण इस देवी ने अपने आत्मसम्मान की रक्षा हेतु रणभूमि में अपनी ही कटार से स्वयं का बलिदान दे दिया।
साक्षात आदिशक्ति की प्रतिरुप रानी मां के चरणों में कोटिश: नमन
जय हिंद 🇮🇳
#RaniDurgawati
राउरकेला (ओड़िशा) के लांगलकाटा क्षेत्र में माओवादी विरोधी ऑपरेशन के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में #CRPF की 134 बटालियन के वीर ASI सत्यवान कुमार सिंह वीरगति को प्राप्त हुए.
मां भारती के लाल अमर बलिदानी ASI सत्यवान सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. एवं शोक संतप्त वीर ��रिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. माओवाद के खिलाफ जारी इस लड़ाई में आपका त्याग और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा.
जय हिंद 🇮🇳
सैनिक का परिवार, हमारा परिवार
#Odisha #Maoist #SupremeSacrifice
"समय का प्रत्येक क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य है.."
आज #विश्व_रक्तदाता_दिवस पर रक्तदान करने का संकल्प करें. यह एक ऐसा पुण्य कर्म है, जो मानवता को बचाए हुए ���ै. जाति, पंथ, धर्म, भाषा, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब के भेदभाव के बिना की गई यह एक ऐसी सेवा है, जिसकी एक-एक बूंद से एक मानव द्वारा दूसरे मानव और मानवता को नवजीवन प्राप्त होता है. सामाजिक समरसता के सर्वोत्तम आयामों को गढ़ा जाता है.
#WorldBloodDonorDay2025
कई अधूरी कहानियां,
अनेकों अधूरे सपने,
मलबे में दब कर, राख हुए अपने!
आंसुओं का सैलाब,
कभी न मिटने वाली टीस,
दम तोड़ती उम्मीदों, ताउम्र का इंतज़ार!
लौटने वाले विदा हुए,
खिलखिलाते परिवार तबाह हुए,
जिंदा आंखों के सपने, मौत की नींद सो गए!
#AhmedabadPlaneCrash में दिवंगत भारतीयों एवं विदेशी पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि..
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना 🪔
#कारगिल युद्ध में शहीद हुए मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के घुघरियाखेड़ी के लाल लांसनायक वीर शहीद राजेंद्र यादव की 26 वी पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन ।
जय हिन्द
"लोकसभा बसंती चोला पहनकर जिस दिन आएगी,
गली-गली मेरे भारत की वृंदावन बन जाएगी."
"अयोध्या, काशी, मथुरा ने एक साथ हुंकारा है,
कहो गर्व से हम हिंदु है, ये हिंदुस्थान हमारा है."
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के उस संघर्ष काल में इन ओजस्वी नारों के साथ कारसेवकों के बीच अग्रणी भूमिका में रहते हुए उनमें नवीन ऊर्जा का संचार करने ��ाली, ओजस्वी वक्ता श्रद्धेय दीदी @DidiRitambhara जी का सनातन संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के प्रति समर्पण अद्वितीय है.
मैं उन्हें 'पद्म भूषण' से अलंकृत होने पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं. एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.
जय श्री राम 🚩
#sadhviritambhara #PadmaBhushan #padmaawards
War results in significant losses. And it has never been in the interest of humanity. History stands witness that #India has always chosen the path of peace and progress, but today, the adversary has dared to challenge the lions of the #IndianArmy and now the world shall witness their shaurya.
India this time definitely ensure a situation for #Pakistan far worse than that of 1971, and it must harbour no doubt that the countdown to its devastation has commenced.
By daring to challenge the capability of the #IndianArmedForces and the Government, Pakistan has wilfully chosen the path of its own destruction, and now India will not retreat under any circumstance.
Pakistan initiated, but Bharat shall conclude.
Abki baar, poorn viraam.
#OperationSindoor
जितनी बेशर्मी और गैर-जिम्मेदारी से #FarooqAbdullah आज #KashmirMassacre के अपने पापों को कबूल रहे है. बहुत जरुरी था कि इनका ये चहरा हिंदुस्थान के सामने आए..
ताकि उन सेक्युलर हिंदुओं को समझ आ सकें, जो #Kashmiriyat की तरफ़दारी में लगे हुए हैं.. ध्यान रहे ये वहीं लोग है, जो हमारी सेना और सरकार को आंख दिखाकर कहते थे कि 'POK किसी के बाप का नहीं है!'
विचार मंथन के " न हिंदू पतितो भवेत्.." सोपान में हम सभी के मध्य उपस्थित रहेंगे. सुप्रसिद्ध फिल्म पटकथा लेखक, विचारक एवं राजनीतिक विश्लेषक...
श्री शांतनु गुप्ता जी @shantanug_.!
विचार मंथन.." न हिंदू पतितो भवेत्"...!
20 अप्रैल 2025, रविवार कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर
"अस्सी घाव लगे थे तन पे,
फिर भी व्यथा नहीं थी मन में।"
राष्ट्र गौरव म��ाराणा संग्राम सिंह 'राणा सांगा' जी की जयंती पर कोटिश: नमन... सनातन के संरक्षण में बहाई आपके रक्त की एक-एक बूंद मृत्युजंय भारत की भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेंगी.
#ranasangajayanti #RanaSanga #राणा_सांगा_जयंती
"श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
वरनऊँ रघुवर विमल जसु, जो दायकु फल चारि॥
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार॥"
आप सभी परिवारजनों को संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज के अवतरण दिवस की अनंत शुभकामनाएं... बाबा बजरंगी आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सार्थकता से परिपूर्ण करें. इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ पुन: ढेर सारी बधाई.
सियावर राम���ंद्र जी की जय 🚩
#HanumanJayanti2025 #HanumanJayanthi #HanumanJayanti2025
समाज की संकल्प शक्ति ही संघ की शक्ति है. समाज के समग्र प्रयासों से असंभव भी संभव है...
समरस, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र निर्माण हेतु आवश्यक है कि समस्याओं पर नहीं बल्कि समाधान पर बात हो... यह झाबुआ (मध्यप्रदेश) का एक प्रसंग है, जिससे 500 दिव्यांग बच्चों का जीवन परिवर्तित हुआ है. संघ के संपर्क, संवाद, समन्वय, सेवा और समर्पण के ऐसे अनेकों उदाहरण है.
@RahulGandhi जी, संघ केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है.
#MadhyaPradesh #Jhabua #RashtriyaSwayamsevakSangh
मैंने गुरु नानक का नमक खाया है और उसी का कर्ज चुका रहा हूं...
आज गुरु नानक की भूमि बेटमा साहिब, इंदौर में अमर युवा क्रांतिकारी सरदार भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर पृथ्वी डिफेंस एकेडमी, बेटमा एवं शहीद समरसता मिशन, बेटमा टोली द्वारा आयोजित राष्ट्र भक्ति और युवा शक्ति से ओत-प्रोत अभूतपूर्व आयोजन का साक्षी बना.
#BhagathSingh #GuruNanak #Indore #MadhyaPradesh #BetmaSahib
"बाबा साहेब के संवैधानिक स्वतंत्रता वाले देश में वर्णाधारित जातीय संकीर्णता वर्जित है.."
पिछड़ों को अवसर मिले तो वह भी उच्च कोटि के धर्माचार्य, कथावाचक सिद्ध हो सकते है यह मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पिछड़े वर्ग से आने वाली देविका पटेल ने ���िद्ध किया है लेकिन यह व्यवहारिक रूप से तभी संभव है... जब मनुवादी मानसिकता में जकड़े लोग अपनी संकुचित मानसिकता से निकलकर बाहर आए और इस सामाजिक बदलाव की स्वीकारें।
सनद रहे समाज में जब तक @saifasa जैसे अधिकारी संवैधानिक पदों पर बैठकर अपने निजी स्वार्थ के लिए एक जाति विशेष का महिमा मंडन करते रहेंगे और शासन समेत बहुसंख्यक वर्ग उन्हें मौन सहमती प्रदान करता रहेगा. तब तक यह तस्वीरें उभर कर सामने आती रहेगी!
@jabalpurdm से आग्रह है कि संबंधित मामले में संज्ञान लें. और सुनिश्चित करें कि कोई अप्रिय घटना न हो. क्योंकि कल निकाली गई कलश यात्रा पर पुलिस का कड़ा पहरा था और आज से कथा शुरु होना है.
#Jabalpur #MadhyaPradesh #ConstitutionOfIndia #Justice
बोलो महाकाल राजा की जय 🚩
आप सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं ✨
बाबा महाकाल का शुभाशीष अपने सभी भक्तों पर बना रहे 🙌🏻
#SHIVA#Shivaratri#MahaShivaratri2025
भारत विभिन्न वैश्विक मंचों पर अपने "वसुधैव कुटुंबकम्" के उदात्त विचार को दोहराते आया है. और यह हमारी रीति नीति में स्पष्ट तौर पर दिखाई पड़ता है.
आज यह दोनों तस्वीरें दुनिया द���ख रही है. यदि उसके बाद भी कोई अपनी दिली हसरतें पाले बैठा है तो वह समझ लें कि...
हमारा तो शुरू से एक ही सिद्धांत है - पहले किसी को छेड़ो मत और अगर कोई छेड़े तो फिर छोड़ो मत.
जय हिंद 🇮🇳
जय हिंद की सेना ✊
#VasudhaivaKutumbkam #Cricket #PakistanCricket #INDvPAK
वैचारिक मतभेदों के बाद भी एक-दूसरे के धार्मिक, सांस्कृतिक स्थलों और ग्रंथों का सम्मान करने की हमारी स्वर्णिम विरासत रही है. भारतभूमि पर धर्म का दायरा अनंत है ऐसी स्थिति में न केवल किसी पद पर आसीन व्यक्ति बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि उसके ��्रियाकलापों या अभिभाषण से किसी भी वर्ग की मनोभावनाएं आहत न हो.. राहुल गांधी ने यह अपराध किया है और उन पर अवश्य ही कार्रवाई होनी चाहिए.
मैं अपराधियों का पक्षधर नहीं हूं लेकिन मेरा राहुल गांधी और उनके प्रशंसकों से सवाल है कि देश दुनिया में अन्य मजहब विशेष के लोग अनेकों संगीन अपराधों को अंजाम देते है. राहुल गांधी कभी उनके धर्म ग्रंथों को लेकर तो संसद या मीडिया के बीच नहीं आए... फिर हिन्दू धर्म ग्���ंथ ही क्यों ?
@jyotirmathah @RahulGandhi
#Hindu #Sanatan #Congress