Received a phone call from Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu. We reviewed the sustained momentum in our bilateral ties and reaffirmed our commitment to further strengthening our partnership.
We also exchanged views on recent developments in West Asia and underscored the urgent need to restore peace and stability in the region.
@netanyahu
आज हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है, हमें आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है।
2047 में विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है। इन उद्देश्यों के लिए हमें और सक्रिय होना है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी श्री @HarishD_BJP जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक, ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, जनकल्याण हेतु सदैव तत्पर एवं माँ भारती की सेवा में समर्पित भारत के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
राष्ट्रहित के प्रति आपका समर्पण और देश की सुरक्षा एवं सुशासन के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी है।
राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनका गठबंधन आखिर देश में चाहता क्या है? क्या ये देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं?
सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष चुनाव जीत नहीं सकती, इसलिए अब वह बूथ कैप्चरिंग और धांधली का सहारा लेना चाहती है। बैलेट बॉक्स पर स्याही लगाकर और उसमें हेराफेरी कर चुनाव जीतने का सपना देख रही है। लेकिन देश की जागरूक जनता इनके इस षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी।
कोलकाता में आयोजित एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, मित्रवत श्री मधुर भंडारकर जी से आत्मीय भेंट हुई।
वार्तालाप के दौरान यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि वे उद्योगपति श्री जयदीप हलवासिया जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ के संस्थापक, हमारे वैचारिक प्रेरणापुंज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के अद्वितीय जीवन पर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
डॉ. मुखर्जी जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, त्याग और अखंड भारत के संकल्प की जीवंत विचारधारा हैं। उनका बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों को उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराएगी। इस सराहनीय कार्य के लिए श्री मधुर भंडारकर जी एवं श्री जयदीप हलवासिया जी को हृदय से शुभकामनाएं एवं अभिनंदन!
@imbhandarkar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज संसदीय क्षेत्र के पटना सिटी के वार्ड 54 में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा बहनों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर लाभार्थी बहनों एवं आंगनबाड़ी दीदियों से आत्मीय संवाद किया तथा अंगवस्त्र व सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पटना सिटी के वार्ड 53 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में हमारी कर्मठ आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा बहनों को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए सम्मानित कर अभिनंदन किया।
आंगनबाड़ी बहनों से आत्मीय संवाद कर बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। आंगनबाड़ी बहनें जिस मातृत्व भाव से हमारे नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संस्कार की मजबूत नींव गढ़ रही हैं, वह राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी सेवा है।
इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा पटना महानगर जिलाध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
आज संसदीय क्षेत्र के पटना सिटी स्थित मेहंदीगंज मध्य विद्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बहनों एवं मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद किया।
हमारी आंगनबाड़ी बहनें जिस समर्पण और मातृत्व भाव से नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार की नींव गढ़ रही हैं, वह राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी सेवा है और नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पटना सिटी के वार्ड 70 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।
NDA सरकार आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और नौनिहालों के सुविधाओं को निरंतर सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मेरे संसदीय क्षेत्र अंतर्गत यारपुर निवासी, समाजसेवी एवं पार्टी विचारधारा के प्रबल समर्थक श्रद्धेय शेर सिंह जी के निधनोपरांत उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धेय शेर सिंह जी के पूज्य पिताजी एक महान संत थे, जिनका समाज कल्याण एवं संस्कृति के संरक्षण में दिया गया योगदान आज भी स्मरणीय है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के निमित्त संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जल्ला मंडल स्थित सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की।
मेरे प्रयासों से मंदिर परिसर में निर्मित पवित्र तालाब के सौंदर्यीकरण एवं समुचित व्यवस्था हेतु प्रशासन से वार्ता की, ताकि छठ महापर्व के अवसर पर यहाँ पूजन करने वाले हजारों श्रद्धालु छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज संसदीय क्षेत्र के जल्ला मंडल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
आइए, हम सभी अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण का निर्माण करें।
#EkPedMaaKeNaam
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित संवाद कार्यक्रम में लाभार्थी माताओं-बहनों से आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान सभी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार NDA सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में नई उम्मीद, नया आत्मविश्वास जगाया है और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का कार्य किया है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज फुलवारीशरीफ के नया टोला उच्च विद्यालय में आयोजित 'आँगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के साथ सहभागिता की।
हमारी आँगनबाड़ी बहनें जिस समर्पण से हमारे नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार की नींव गढ़ रही हैं, वह 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने का सबसे बड़ा आधार है। आज आत्मीय संवाद कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया और बच्चों को पठन सामग्री भेंट की। इस दौरान आँगनबाड़ी केंद्र से लाभान्वित कई बहनों ने अपने सुखद अनुभव और बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए।