भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
#ShyamaPrasadMukherjee@BJP4India@RSSorg
समान नागरिक संहिता और जनसंख्या संतुलन जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा का समय आ गया है ।
कानून का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समानता और संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करना है ,इन महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में लाने के लिए मा.गृहमंत्री श्री @AmitShah जी का हार्दिक धन्यवाद।
एक बीफ बेचने वाला चोर, जो अपराधियों के साथ मिल बीफ का कारोबार करता है।
वो चोर इतना गंड़वा है कि खुद की सुरक्षा बनाये रखने के लिए अपने ऊपर एक आलू फेंक उसे ग्रेनेड बताने लग जा।
27 चुनाव तक @drsanjeevbalyan को समाज सरधाना सीट पे पूरा समर्थन दे।आपसी मतभेद अलग लेकिन बदला तो बदला है
संजीव बालियान का अब तक का सबसे ‘प्रचंड’ भाषण है।
“पूरी रात अपमान सहा है।
पूरी रात प्रशासन की बदतमीज़ियां देखी हैं।
ऐसा अपमान हमने चुनाव में भी सहा है।
चुनाव हारने का दुख नहीं होता मगर जिस तरह से अपमानित किया गया, उसका दुख है।
कुछ मजबूरियाँ थीं जो पीछे हट गए वरना किसी की माँ ने दूध नहीं पिलाया है कि जाट शब्द हटा दे।”
बीजेपी में लगभग 90 फ़ीसदी नेता योगी सरकार के कामकाज से बुरी तरह असंतुष्ट हैं।
मगर निजी फायदे और नुक़सान का मोह उनकी ज़ुबान पर अलीगढ़ की फ़ैक्ट्री में बना ऐसा 4 लॉक वाला ताला लगाकर रखता है,
जो एक बार चाबी घुमाते ही अंदर से चार जगह से लॉक हो जाता है,
और उनकी बोलती बंद हो जाती है।
मगर डॉक्टर संजीव बालियान इससे एकदम अलग हैं।
वे राजनीति की उस दुर्लभ ब्रीड के नेता हैं,
जो एक पल भी सोचे बग़ैर अपने आत्मसम्मान के मज़बूत बल्ले से सत्ता की आंधीनुमा गेंदों को भी बाउंड्री पार करा सकते हैं।
यही उनकी सबसे बड़ी ताक़त और शिनाख्त है!!
पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम और आपसी भाईचारे के नए रंग भर दे।
आप सभी को स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदमय होली की ढेरों बधाई।@BJP4UP
कविता को जन-जन की आवाज़ बनाने वाले,शब्दों में राष्ट्रभाव और संवेदना की ज्योति जगाने वाले, मंच के अद्वितीय स्वर..@DrKumarVishwas जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम व्यापार समझौता किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार तक पहुंच मिलेगी..
This Union Budget is not just about numbers, it is a vision document for New India.
Under the leadership of PM @narendramodi ji, India is moving ahead with bold reforms and decisive steps towards growth, opportunity and self-reliance.
#UnionBudget#ViksitBharat
The Union Budget reflects the aspirations of 140 crore Indians. It strengthens the reform journey and charts a clear roadmap for Viksit Bharat.
#ViksitBharatBudget https://t.co/26hIdizan9
आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारतीय सिनेमा के महान कलाकार, सहज-सरल स्वभाव के धनी और गाँव-देहात की मिट्टी की खुशबू से जुड़े धर्मेंद्र जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति 🙏
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर शानदार विजय प्राप्त करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
नेशनल हीरो तिलक वर्मा सहित सभी खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और जज़्बे ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
#AsiaCupT20
बिहार से गूँजी भारत की विजयगाथा!
राजगीर में एशिया कप फाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव पाया।
टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत पर ढेरों बधाइयाँ! @TheHockeyIndia
पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता अभिषेक कौशिक जी को दी गई धमकी, जनता द्वारा बार–बार नकारे जाने की हताशा को दिखाती है। जाति या रंग–रूप के आधार पर अपमान करना इंसानियत के ख़िलाफ़ है।अभिषेक कौशिक जी पर की गई बातें न केवल गलत हैं, बल्कि सर्व समाज की आत्मा को चोट पहुँचाती है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दी गई धमकी उनके पद और गरिमा के अनुकूल नहीं है।
अभिषेक कौशिक जी एक समर्पित बीजेपी कार्यकर्ता हैं, और हम सब उनके साथ पहले भी थे और आगे भी रहेंगे।
जहाँ तक सरकार बनाने की बात है—यह तो सिर्फ़ अंगूर खट्टे होने जैसा है।
लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था का मूलाधार असहमति एवं आलोचना की स्वस्थ परंपरा है, तथापि किसी संवैधानिक पदासीन व्यक्तित्व—विशेषतया राष्ट्र के प्रधानमंत्री के प्रति अवमाननापूर्ण शब्दावली का प्रयोग न केवल मर्यादाओं का अवमानन है, अपितु हमारी शिष्टता एवं सभ्यतागत धरोहर पर भी कुठाराघात है।
“दरभंगा से प्रक्षिप्त कांग्रेस–आरजेडी का जघन्य वाक्–अत्याचार मात्र माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अथवा उनकी पुण्यात्मा जननी का ही नहीं, वरन् सम्पूर्ण राष्ट्रात्मा का अवमान है। यह राजनीति के अधःपतन की चरमावस्था एवं लोकतंत्र पर कलंक है।
#माँ_का_अपमान_कॉंग्रेस_की_पहचान
“माँ भारती के अद्वितीय सपूत, स्वाधीनता के अमर प्रहरी शिवराम हरि राजगुरु को उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र का नमन।
उनकी क्रांतिकर्मठता और बलिदानी जीवनचर्या हर पीढ़ी को देशहित में समर्पण का आह्वान करती रहेगी।”
“वीरता ही अमरता का सेतु है”
आज अपने जनपद मुज़फ्फरनगर के ग्राम मखियाली (चाँदपुर) पहुँचकर, अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स में राष्ट्र-रक्षा के पावन दायित्व का निर्वहन करते हुए शहादत प्राप्त करने वाले हमारे अदम्य योद्धा राहुल चौधरी को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की |