आपदा में लापता हुए लोगों ���ी तलाश हमारी प्राथमिकता में है और इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान एवं प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। सभी प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए @pushkardhami सरकार कृतसंकल्पित है।
#Uttarakhand
आज आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।
आज देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल @LtGenGurmit (से.नि.) जी से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं समसामयिक विषयों पर मा० राज्यपाल जी से विस्तृत चर्चा की।
आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के संतला देवी मार्ग स्थित खाबड़वाला, हल्दूवाला, घटी गोला तथा गाजियावाला का स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। मैंने जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
अरूणाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री @PemaKhanduBJP जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे अरुणाचल प्रदेश के विकास और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य कर रहे हैं। बाबा केदार उन्हें स्वस्थ जीवन और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना है।
विश्वविख्यात शहनाई वादक भारत रत्न से सम्मानित उस्ताद बिस्मिल्ला खान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं किन्तु आज भी संगीत की दुनिया में उनकी शहनाई की मधुर गूंज हमारे बीच मौजूद हैं। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
आज देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महंत दिगंबर भरत गिरी जी से भेंट की व अतिवृष्टि के कारण मंदिर में हुए नुकसान की ज���नकारी ली।
सरकार की तरफ से उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर मंदिर में संध्याकालीन आरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
आज शाम मुख्���मंत्री @pushkardhami जी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर सरखेत में आई आपदा में घायल हुए व्यक्तियों का हाल जाना व हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
संक�� की इस घड़ी में सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है।
मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
#Uttarakhand
देर शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र मालदेवता के ’शिव जूनियर हाईस्कूल’ पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राशन, कपड़े, बिस्तर और बर्तन ��हित समस्त आवश्यक राहत सामग्री बांटी। इस मुश्किल की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ है और उनका जीवन सुचारू रूप से शुरू ��रने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सरखेत में आई आपदा में घायल व्यक्तियों को लेकर मैं मैक्स अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार के उपरांत उनका हाल-चाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट न लगने की पुष्टि की।
आज मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती आपदा प्रभावित घायलों का कुशलक्षेम जाना। प्रदेश सरकार द्वारा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।