This is official account of office of Shri @MPNaveenJindal | 3rd term Member of Parliament from Kurukshetra (Lok sabha) | Chairman JSPL | Rt's not endorsement.
माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी के मार्गदर्शन में @NJ_Foundation_ द्वारा शाहबाद विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर भीषण गर्मी में आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।
इन वाटर कूलरों का उद्घाटन हरियाणा सरकार में चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना जी द्वारा किया गया।
#2YearsOfViksitKurukshetra
"स्वस्थ कुरुक्षेत्र - खुशहाल कुरुक्षेत्र"
आज मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के रादौर और पिहोवा विधानसभा क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मोबाइल मेडिकल युनिट के माध्यम से एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श व टेस्ट और दवाइयां उपलब्ध कराई गई व साथ में नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी के मार्गदर्शन में @NJ_Foundation_ की पहल पर कुरुक्षेत्र एवं कैथल में स्थापित वाटर कूलर भीषण गर्मी में आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।
जनसेवा के संकल्प को समर्पित एक और पहल
माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी द्वारा क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं पूंडरी विधानसभा के बस स्टैंड पर वाटर कूलर लगवाया गया।
भीषण गर्मी के मौसम में आमजन, यात्रियों एवं राहगीरों को राहत प्रदान करने हेतु सांसद नवीन जिन्दल जी अपने निजी कोष से कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर स्थापित करवा रहे हैं। यह पहल केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा, जनस्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी के खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे बढ़ाने के विज़न का ही परिणाम है कि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal जी के खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे बढ़ाने के विज़न का ही परिणाम है कि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
वियतनाम में आयोजित ओशिनिया मार्शल आर्ट एवं पैंक्रेशन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर शाहाबाद मारकंडा के युवा खिलाड़ी श्री गुरूवंश अरोडा ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
माननीय सांसद जी द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को साकार करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है। 🇮🇳
#2YearsOfViksitKurukshetra
कुरुक्षेत्र से माननीय सांसद @MPNaveenJindal जी ने लोकसभा चुनावों के समय जो वादा किया था, आज उसका नतीजा आज आप सभी के सामने है।
हमारे स्किल सेंटर, हजारों युवाओं को उद्योग की जरूरत के हिसाब से तैयार कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा कुरुक्षेत्र मॉडल बनाना है जिससे पूरा देश प्रेरणा ले। 🙏
नवीन अवसर, नई दिशाएं
#KISC #YouthEmpowerment #2YearsOfViksitKurukshetra
पंचम सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने सत्य, मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस और त्याग का परिचय दिया।
पंजाब और पूरे उत्तर भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना पर उनकी अमिट छाप आज भी करोड़ों लोगों को सेवा, सद्भाव और परोपकार का मार्ग दिखाती है। उनका बलिदान सदैव हमें सत्य और मानव कल्याण के लिए दृढ़ रहने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏
आज जिंदल हाउस, कुरुक्षेत्र में केंद्र सरकार और नवीन जिंदल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता उपकरण वितरित किए गए।
बुजुर्ग हों, युवा हों या छोटे-छोटे बच्चे, हर चेहरे पर जो खुशी थी वह अनमोल है। यही खुशी हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
हर दिव्यांग साथी सम्मान और स्वावलंबन के साथ जीए, यही हमारा संकल्प है।
जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में आयोजित निःशुल्क दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहायता उपकरण वितरण शिविर का सराहनीय आयोजन। यह पहल जरूरतमंदों के जीवन को अधिक सुगम और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
@MPNaveenJindal@officeofNJ#JanSeva#Kurukshetra
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
आज नवीन जिंदल फाउंडेशन एवं एलिम्को (ALIMCO) के संयुक्त तत्वावधान में जिंदल हाउस, कुरुक्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
यह पहल माननीय सांसद श्री @MPNaveenJindal के विजन को साकार करती है। जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक, आत्मनिर्भर और सशक्त जीवन प्रदान करने का संकल्प निहित है।
दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है।
#2YearsOfViksitKurukshetra
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने वीरता और स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका अदम्य साहस, मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।