"बद्रीनाथ मंदिर प्रकरण राजनीति करने का विषय नहीं है। ये गो हत्या से भी बड़ा पाप है। हमने इस पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की है। हम न अपराध को संरक्षण देंगे न अपराधियों को।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"आज ₹155 करोड़ से अधिक की 63 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। ये सभी योजनाएं राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"हम सत्ता के भूखे नहीं हैं। हम व्यवस्था बदलने निकले हैं। पहले की सरकारों के लिए चमोली एक दूरस्थ जिला था, लेकिन हमारे लिए चमोली मस्तक है और संस्कृति का रक्षक है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"हमने देवभूमि की संस्कृति को बचाने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून लागू किया है। देवभूमि में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"आज प्रदेश में होटलों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। होम स्टे का संचालन बढ़ रहा है। आज प्रदेश के पहाड़ों में रिवर्स पलायन बढ़ा है। लोग घरों को लौट रहे हैं।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"पहले लोग कहते थे कि पहाड़ों पर निवेश कौन लगाएगा, लेकिन हमने यह भ्रम तोड़ा है। आज प्रदेश में एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"हमारी सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को अग्रणी बनाने के लिए कार्य कर रही है। आज उत्तराखंड कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"हमारा स्पष्ट मत है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, और जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"हमारी सरकार एसी कमरों में बैठकर नीतियां नहीं बनाती, बल्कि लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करती है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड अपने प्रवासी भाई-बहनों से निरंतर सशक्त जुड़ाव स्थापित कर रहा है। अपनी प्रतिभा, मेहनत, संस्कार और उपलब्धियों के बल पर वे देश-दुनिया में देवभूमि की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही, निवेश, नवाचार, ज्ञान-साझेदारी और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देकर उत्तराखण्ड के समग्र विकास तथा आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से मुख्य सेवक सदन में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री @bansidharbhagat जी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से कैम्प कार्यालय में साहित्यकार एवं भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन जी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) तथा ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने डॉ. योजना साह जैन जी को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। साथ ही भारत और जर्मनी के मध्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करने में उनके योगदान की सराहना की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से मुख्य सेवक सदन में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल जी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार प्रदेश में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है।
इन्हीं प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है कि प्रदेश में रिवर्स पलायन को गति मिली है और उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
शासकीय आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी एवं विशेष गहन पुनरीक्षण समिति के माननीय राष्ट्रीय सदस्य श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल जी की भेंट हुई।
"आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और हमारी सरकार का भी स्पष्ट विश्वास है कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का होना जरूरी है। इसके लिए हमारी सरकार अल्पसंख्यक समाज के कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"इस कार्यक्रम में 150 से भी अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। निश्चित तौर पर यह सभी स्टॉल कारीगरों को अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।