राजनीति के कंटकाकीर्ण मार्ग पर हाथ पकड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले, कुशल संगठनकर्ता, मेरे मार्गदर्शक और आदर्श, श्रद्धेय दादा प्यारेलाल खंडेलवालजी की जन्म जयंती पर सादर नमन।
श्रद्धेय खंडेलवालजी का जीवन मुझ जैसे असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके ।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते ॥
नवरात्रि के पंचम दिवस की आराध्य देवी माँ स्कंदमाता को प्रणाम।
माँ स्कंदमाता के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख और प्रसन्नता का संचार हो।
कल दिनांक 26 मार्च, शनिवार को आयोजित होने वाले 'चिंतन शिविर' हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी एवं मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ पचमढ़ी के लिए प्रस्थान.
मान. मुख्यमंत्री द्वारा 2022-23 बजट में लागू की गई मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मध्यप्रदेश के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए एक नई सौगात प्राप्त हुई है इससे सम्पूर्ण प्रदेश में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
#SushasanSeSamriddhi
मान. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा महिला सशक्तिकरण और उनकी सामाजिक-आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं, उनकी तकरीबन हर योजना में महिलाओं की चर्चा होती है।
#SushasanSeSamriddhi
आप सभी प्रियजनों को आरोग्यप्रदायिनी माँ शीतला के आराधना पर्व शीतला सप्तमी की अनन्त मंगलकामनाएं।
शीतला सप्तमी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में मंगल लेकर आये तथा माँ शीतला के आशीष से सर्वत्र कल्याण हो ऐसी प्रार्थना करता हूँ।
विश्वव्यापी जागरूकता और बचाव संबंधी शिक्षा के बल पर टीबी जैसे घातक रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर हमें ये संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं भी इसके प्रति जागरूक रहेंगे एवं ओरों को भी जागरूक करेंगे।
#WorldTBDay
मल्हारगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायत कामलिया के ग्राम बोरखेडी में 2.79 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले चीताखेड़ी-बोरखेड़ी सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया, जप अध्यक्ष श्रीमती निर्मला शरद जैन, मंडल अध्यक्षगण सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।