देश के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आज मेरठ, उत्तर प्रदेश में आयोजित #RunforUnity कार्यक्रम की शुरुआत कर सहभागियों के साथ एकता की दौड़ में शामिल हुआ। यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और अटूट राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
सरदार पटेल जी ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से 562 रियासतों को एकीकृत किया वह हमें आज भी प्रेरित करती है। आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र के संकल्प को सशक्त बनाएं।
#RashtriyaEktaDiwas2025 #SardarPatel150 #EktaDiwasBharat
हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी
दिल्ली के वस्त्र बाज़ार का सबसे बड़ा केंद्र गांधी नगर ,विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन के दौरान स्वदेशी का संकल्प व्यापारी बंधुओं का जोश और समर्थन इस अभियान की जनभागीदारी और जनस्वीकृति का प्रतीक है।
आज केंद्र सरकार और दिल्ली प्रदेश की डबल इंजन सरकार स्वदेशी उद्योगों को सशक्त कर स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही है।
आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को जनांदोलन बनाएं - अपने घर, अपने व्यवसाय और अपने जीवन में स्वदेशी को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।
#GharGharSwadeshi #AtmanirbharBharat #SwadeshiSankalp
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय परिवार के सदस्यों ने एक साथ स्वदेशी उत्पाद अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में चल रहा “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” अभियान आज एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है।
देशभर में इस अभियान के प्रति जनता का उत्साह और जुड़ाव अभूतपूर्व है।
आइए, हम सभी स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।
#HarGharSwadeshi #SwadeshiSankalp #VocalForLocal #AatmanirbharBharat
जय छठी मैया 🙏
नोएडा में आयोजित भव्य छठ पूजा महापर्व के शुभ अवसर पर भगवान भास्कर सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित करते सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को नमन।
छठी मैय्या सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण करें और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएँ। इस पवित्र आयोजन के लिए श्री सतेश्वर जी को हार्दिक बधाई।
#ChhathPuja #छठपर्व
जय छठी मैय्या 🙏
दिल्ली में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भगवान भास्कर सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित करते व्रतियों को नमन किया एवं छठी मैय्या का वंदन किया।
प्रार्थना है कि छठी माई की अनुकंपा सब पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाए।
इन पवित्र आयोजनों के सफल संचालन हेतु दि लैजेंड ऑफ़ पूर्वांचल, पूर्वांचल जागृति मंच, पूर्वांचल युवा उत्थान मंच, एवं अखिल भारतीय प्रवासी मिथिला विकास संगठन व दल्लूपुरा छठ पूजा सेवा समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#ChhathPuja #छठपर्व
जय छठी मैय्या 🙏
दक्षिण दिल्ली में जन सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह को नमन। यह पावन अनुष्ठान भगवान सूर्य नारायण के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।
छठी मैय्या सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करें। इस पवित्र आयोजन के लिए सूरज चौहान जी को हार्दिक बधाई।
#छठपूजा #ChhathPuja
स्वस्थ भारत से स्वस्थ विश्व की ओर!
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) ने भारत के नागरिकों को ₹38,000 करोड़ की बचत कराई है।
भारत में भी 16,912 जन औषधि केंद्रों पर, 2110 दवाइयां, 50-90% कम कीमत पर मिल रही हैं।
#GharGharSwadeshi
लोक आस्था एवं सूर्य की उपासना के महापर्व 'छठ पूजा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
जय छठी मैया 🙏
#ChhathPuja
भारत के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों के उत्पादों की आज पूरे विश्व में बहुत मांग है। प्राचीन समय से ही हम चमड़े, धातु और मिट्टी से बने उपयोगी सामानों का निर्यात करते आ रहे हैं। अब आवश्यकता है कि हम अपने स्वदेशी उत्पादों को अपने ही देश में बढ़ावा दें।
आइए, वोकल फॉर लोकल बनें, स्वदेशी अपनाएं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी 🇮🇳
#GharGharSwadeshi #atamnirbharbharat
हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी
रोहतक, हरियाणा में आयोजित आत्मनिर्भर संकल्प अभियान सम्मेलन में व्यापारियों और उद्यमियों ने एकजुट होकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
रक्षा, विज्ञान, तकनीक और निर्माण के क्षेत्र में स्वदेशी की बढ़ती भागीदारी भारत की प्रगति और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
#GharGharSwadeshi #AtmanirbharBharat #VocalForLocal
हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त एवं सहकारिता मंत्री स्वर्गीय ठाकुर बीर सिंह जी की 101वीं जयंती पर भिवानी, हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम।
स्व. ठाकुर बीर सिंह जी ने अपने जनसेवा कार्यों, दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक योगदान से अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते अनाज की दुकानें खुलवाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए।उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम था कि राज्य स्तर पर ‘कान्फेड’ की स्थापना हुई। उनके कार्य सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन करते हैं।
@BJP4India@BJP4Haryana
हरियाणा के भिवानी में कार्यकर्ताओं एवं जनमानस के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "मन की बात" के 127वें संस्करण को सुना।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए देश के युवाओं को कोमराम भीम जैसे वीरों से प्रेरणा लेने और स्वदेशी उत्पाद अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान किया।
#MannKiBaat @BJP4India@BJP4Haryana
हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी।।
आज अपने निवास पर स्वदेशी अभियान का स्टीकर लगाया।
यह स्टीकर स्वदेशी के संकल्प के प्रति हमारे निष्ठा का प्रतीक है अतः इसे अपने घर पर लगाना ना केवल स्वदेशी अभियान के समर्थन का सन्देश है बल्कि देश के सजग नागरिक के रूप में हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। मेरा सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और अपने घरों पर स्टीकर लगाएं।
आइए! हम सभी मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।
#HarGharSwadeshi #GharGharSwadeshi #AtmanirbharBharat
भारत के ऐड गुरु एवं पद्मश्री श्री पीयूष पांडे का निधन इस क्षेत्र के लिए गहरी क्षती है , अनेकों बार उनके साथ चर्चा सदैव यादगार रहेगी । भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को शक्ति प्रदान करें ।