AIMSA strongly condemns the insensitive and disrespectful portrayal of cadavers and body donors for entertainment or comedy.
@Rj_pranit ,#Sejal Pawar (MBBS Student).
Every cadaver represents a noble individual who chose to contribute to medical education through body donation,…
आज से 3 साल पहले 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जयपुर से दिल्ली 271 किलो मीटर की साइकिल यात्रा करके उस समय की कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ युवा सत्याग्रह आंदोलन कर मोर्चा खोला था l
उस समय कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली के समक्ष हम सभी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए उसके पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीख अनवर जी ने कार्यालय के बाहर आकर हमारी मांगे सुनी और जिसके पश्चात् वार्ता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी से कराई तीन बार वार्ताओं का दौर चला 5 दिन बाद लगभग सभी मांगों पर सहमति बनी। उसके बाद वहां से धरना हटाया गया।
हमारी मुख्य मांग चिकित्सा विभाग की सभी भर्तीया नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, एएनएम, पैरामेडिकल वह अन्य सभी भर्तियों को लिखित परीक्षा से करवाने की थी।
जिसके एक मांह के अंदर चिकित्सा विभाग की सभी भर्तीयों को लिखित परीक्षा से कराने के संबंध में फाइल चलाई गई साथ ही हमारी दूसरी मांग 11 भर्तियों की विज्ञप्ति जारी की गई। हमारी सभी मांगे उस वक्त के पोस्टर के स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।
CHO और सभी संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए संविदा रूल बनाने की प्रक्रिया तेज की गई साथ ही 5 साल की बजाय 2 साल की शिथिलता देते हुए 3 वर्ष में नियमितीकरण के संशोधन की फाइल चली ।
NHM व राजमेश की सभी भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अथवा RPSC से लिखित परीक्षा से करने की मांग भी पूरी करवाई क्योंकि उसे पूर्ण संविदा भर्तीयों को NHM व अन्य संस्थाओं से करवाया गया जिसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़ा हुआ, पेपर लीक के खिलाफ मजबूत कानून बनवाया गया, फिजियोथैरेपी काउंसिल का गठन भी उसमें मुख्य मांग थी जो भी अभी कुछ दिन पूर्व पूर्ण कर दी गई है।साथ ही उसे वक्त ईडब्ल्यूएस ओबीसी एससी एसटी इत्यादि के आरक्षण में बड़ी त्रुटि को भी बहाल किया गया।
उसके बाद लिखित परीक्षा की फाइल तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा रोक दी गई और एक भर्ती पूर्व में बने मेरिट प्लस बोनस के आधार पर करने का निर्णय लिया साथ ही बैक डोर एंट्रीज भर्तीयों में फर्जीवाड़ा बहुत हुआ। उससे नाराज हम सभी युवाओं ने तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी से मुलाकात की उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम लिखित परीक्षा से सभी भर्तीया लिखित परीक्षा से करवाएंगे और अपने मेनिफेस्टो में भी इस बात को डाल दिया ।
CHO भर्ती पेपर लीक मामले में भी एक्शन लेकर भर्ती रद्द कर कर दोबारा से करवाने का उन्होंने आश्वासन दिया ।उपरोक्त सभी लंबित मांगों को पूरा करने का भी विश्वास दिलाया। इस विश्वास पर हमने भाजपा को समर्थन दिया और तब प्रदेश के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में मदद की साथ ही चिकित्सा विभाग की सभी भर्ती लिखित परीक्षा के मामले में न्यायालय में भी लड़ाई लड़ी । जिसके चलते हम केस जीतने के अंतिम पड़ाव में आ पहुंचे हैं।
वर्तमान में भाजपा सरकार ने लिखित परीक्षा की लगभग 70% प्रक्रिया पूरी कर ली है और लिखित परीक्षा का नियम संशोधन करके कोर्ट में पेश करने का विभाग ने आश्वासन दिया है अगर इस भर्ती में नियम संशोधन नहीं होता है तो पिछली सभी भर्तीया रद्द होगी । जो कि आप सभी के सामने कुछ दिन पूर्व हमारे भाई द्वारा लगाई गई RTI में मिले जवाब से स्पष्ट हो चुका है। लेकिन गांधी जी के नाम पर राजनीति करने वालों की कमी नहीं अब जब काम पूर्ण होने को है तो हो सकता है बहुत से लोग क्रेडिट लेने आगे आए। जिन्होंने आज तक लिखित परीक्षा के लिए कभी किसी को ज्ञापन तक नहीं दिया हो सकता है वे भी अब लिखित परीक्षा के लिए बड़ी-बड़ी बातें करें परंतु जहां हमारे प्रोफेशन के लिए जब भी हमारी जरूरत होगी हम हमेशा सबके साथ खड़े रहेंगे।
हमने फिजियोथैरेपिस्ट की काउंसिल का गठन करवाया,
CHO कि हमने बिना CCH सर्टिफिकेट की बाध्यता को भर्ती से हटवाया पूरे देश में केवल राजस्थान ही ऐसा राज्य है जहां दो दो बंपर भर्तीया बिना CCH की बाध्यता के लिखित परीक्षा से हमने करवाई जबकि विभाग ने पूरा जोर लगा लिया हमने सबको मौका दिलवाया।
संविदा कर्मियों को नियमितिकरण के लिए संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा बनाकर राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स 2022 बनवाए और सभी विभागों के डेढ़ लाख संविदा कर्मियों की स्क्रीनिंग करवाई। ताकि संविदा कर्मियों को इन नियमों से नियमित किया जा सके और नए फ्रेशर मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए नई स्थाई भर्ती लिखित परीक्षा से करवाई जा सके। RSLDC का गठन करवा कर ठेका कर्मियों को भी नियमित करने के लिए हमने मांग उठाई ।
मेडिकल ऑफिसर की भर्तियां, फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्तियां और उस समय लगभग एक दर्जन से ज्यादा बड़ी-बड़ी मांगों को पूरा करवाया था l
#bharatBeniwal
आज सचिवालय में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौर जी, NHM MD डॉ अमित यादव जी से भी NHM की भर्तियों में पद वृद्धि के संबंध में भी आज पुनः मुलाकात की और स्वास्थ भवन में निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राकेश शर्मा जी से अभ्यर्थियों के साथ मुलाकात की पिछले दो माह से हर सप्ताह में राकेश शर्मा जी से 2 बार मुलाकात की चिकित्सा विभाग कि भर्तियों को लिखित परीक्षा से करवाने के लिए राकेश शर्मा जी ने कहा विभाग ने नियम संशोधन का काम लगभग पूर्ण कर लिया है इस बार आपके 10 साल की मेहनत सफल होगी चिकित्सा विभाग कि नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, एएनएम, पैरामेडिकल सभी भर्तीया लिखित परीक्षा से होगी इसके लिए उन्होंने पूर्ण विश्वास दिलाया और कहा इस बार खुद चिकित्सा मंत्री जी और सीएमओ आपके प्रयासों से इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं,
साथ ही आज राकेश शर्मा जी को गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के स्टाइफंड 10000 करने के लिए भी पत्र सौंपा MBBS के छात्रों के स्टाइफंड में वृद्धि भी पिछली सरकार में हमने करवाई थी, उसे समय नर्सिंग, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल छात्र उस समय एक्टिव नहीं थे और उनका स्टाइफंड नहीं बढ़ा राकेश शर्मा जी ने कहा चिकित्सा मंत्री जी की अध्यक्षता चिकित्सा विभाग की होने वाली मीटिंग में गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रों को मिलने वाले स्टाइपेंड का मुद्दा उठाकर इसका समाधान करवाएंगे और इस संबंध में वित्त विभाग से भी बात करेंगे l
NHM की CHO और GNM भर्तियों में पद वृद्धि के साथ-साथ 9 केडर की पद वृद्धि का प्रयास किया था दिल्ली से भी उनके बजट और ब्रिज कोर्स के पैसे के लिए वहां भी अधिकारियो से मुलाकात की 30 तारीख को ट्वीट करके आप सभी को बताया था एक-दो दिन में दिल्ली से बजट आते ही वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी 10 अक्टूबर से पहले अभ्यर्थना बोर्ड को भिजवाएंगे, आज NHM MD साहब ने बताया CHO और GNM सहित 9 में से 8 केडर में पद वृद्धि कर रहे हैं एक भर्ती का परिणाम अभी रुकवाया जाएगा उसकी वित्तीय स्वीकृत होते ही उसमें भी पद वृद्धि करवाएंगे विभाग की कोशिश रहेगी कि कल चिकित्सा मंत्री जी से फाइल को अप्रूवल मिले अगर कल नहीं तो सोमवार को चिकित्सा मंत्री जी पद वृद्धि की अप्रूवल करवाकर सोमवार शाम मंगलवार या बुधवार तक कर्मचारी चयन बोर्ड को पद वृद्धि की अभ्यर्थना भिजवा देंगे,
CHO भर्ती की वेटिंग लिस्ट के बारे में आज गायत्री मैडम से बात हुई है उन्होंने कहा है इस संबंध में विभाग की मीटिंग में भी बात रखेंगे उनका रिस्पांस पॉजिटिव था अगले सप्ताह में वेटिंग को लेकर अच्छी खबर आप तक पहुंचाऊंगा इसके लिए मुख्यमंत्री जी तक भी जाना पड़ेगा तो भी प्रयास करेंगे l
#bharatbeniwal
आज CHO साथियों के ब्रिज कोर्स कॉलेज चॉइस पोर्टल पुनः खोलना Anm बहनों की जॉइनिंग का चॉइस पोर्टल खोलने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी से मुलाकात की ।
इसके बाद अध्यक्ष जी ने चिकित्सा मंत्री जी व NHM MD महोदय से दूरभाष पर बात की व त्वरित गति से दोनों कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया वह अधिकारियों ने बताया की कल यानी बुधवार सुबह से CHO ब्रिज कोर्स पोर्टल खोल दिया जाएगा l
अंतिम तिथि 13 तारीख रख दी जाएगी व 15 या 16 तक कॉलेज अलॉटमेंट सूची जारी करने की बात कही साथ ही ANM बहनों के लिए भी इस पोर्टल के कारण कोई समस्या नहीं आएगी और उनका भी 1- 2 दिन में हर हाल में जॉइनिंग के लिए चॉइस पोर्टल खोल दिया जाएगा ।
#bharatbeniwal
जैसा कि आपको बताया था,
CHO ब्रिज कोर्स के लिए 5 दिन चॉइस फिलिंग पोर्टल लिंक खोला गया है,
जो कि 9 से 13 जुलाई तक ओपन रहेगा l
इसमें अभ्यर्थी अपने विकल्प को सुधार भी सकते हैं, 46 अभ्यर्थी जिनका cch मान्य नहीं किया था उनकी सूची संलग्न की गई है उन्हें पोर्टल पर चॉइस फिलिंग करनी है
13 को पोर्टल बंद होने के तीन-चार दिन बाद ब्रिज कोर्स के लिए कॉलेजो की सूची जारी करवाएंगे l
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी व nhm md डॉ अमित यादव जी का धन्यवाद और आभार
#bharatbeniwal
आज दिल्ली निर्माण भवन में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के केडर निर्माण, नियमितीकरण, पे ग्रेड संशोधन, ट्रांसफर पॉलिसी, इंसेंटिव मर्ज सहित प्रदेश में आ रही सभी समस्याओं से additional secretary रोली सिंह जी, additional secretary L.s. changsan जी, As&md nhm आराधना पटनायक जी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा,
इस दौरान पंकज भाई भी मौजूद रहे l
कुछ ही देर में सभी बातें विस्तृत वीडियो के माध्यम से आप तक पहुंचा दी जाएगी l
#bharatbeniwal
CHO ब्रिज कोर्स कंप्लीट है जिनके पास सर्टिफिकेट है और विभाग ने उनका वैलिड नहीं माना है,
2019–20 का जो मामला हुआ है और इसके अलावा भी जो साथी हैं सोमवार को उनके लिए अधिकारियों से मिलूंगा l
और जिन साथियों को भी जो भी समस्या आ रही हैं वह हमें भेजें सभी समस्याओं के साथ एक साथ सोमवार को उन सभी के लिए अधिकारियों से मिलूंगा l
#bharatbeniwal
CHO के पोस्टिंग आदेश जारी होने पर सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं ।
यह @bharatbeniwal_ जी की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है ।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @madanrrathore जी को धन्यवाद।
@WithAshu1
CHO के जिन साथियों को अभी ब्रिज कोर्स करवाना है अर्थात् जिनकी कॉलेज अलॉटमेंट की सूची जारी होनी है उनकी रिलीविंग के लिए अभी NHM के PD संतोष कुमार गोयल जी से बात हुई है, सभी के रिलीविंग के आदेश कल जारी कर दिए गए थे उनको कहा के लिए रिलीव करना है इसके लिए अभी मीटिंग होगी जो भी निर्णय होगा आपको बता दिया जाएगा यह स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण CMHO रिलीव नहीं कर पा रहे है।
जैसा कि आपको पहले अवगत करवा दिया था कि जिन साथियों का CCH कंप्लीट की लिस्ट में नाम नहीं है वे अपने ब्रिज कोर्स चॉइस पोर्टल पर जल्द से जल्द भर दें , क्योंकि पोर्टल केवल 2 दिन के लिए ही खोला गया है।
मंगलवार शाम तक अधिकारियों ने ब्रिज कोर्स एलॉटमेंट सूची जारी करने का भरोसा दिलाया है,आप सभी धैर्य रखें और मुझ पर भरोसा रखे जिस तरह ब्रिजकोर्स कंप्लीट की लिस्ट जारी करवाई है आपका ब्रिज कोर्स भी जल्द शुरू करवाएंगे।
#bharatbeniwal
CHO जिनका ब्रिज कोर्स कंप्लीट नहीं है उनके रिलीविंग के लिए कॉल आ रहे हैं कई जिलों में उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा,
साथियों निवेदन है लगातार फोन पर फोन नहीं करें,
अभी विभाग में अधिकारियों को अवगत कराते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा,
जो भी सूचना होगी आप सभी तक पहुंचा दी जाएगी l
कृपया करके लगातार फोन और मैसेज नहीं करें
#bharatbeniwal
CHO पदस्थापन आदेश जारी होने पर सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं,
यह सभी के संघर्ष और मेहनत का नतीजा है, तत्कालीन NHM MD भारती दीक्षित जी ने इस काम को अटका कर युवाओं को खूब परेशान किया सरकार को बदनाम करने की कोशिश की,
उन अधिकारी का ट्रांसफर भी हुआ,
युवाओं के आज नियुक्ति आदेश भी जारी हुए, ब्रिज कोर्स के लिए अब कॉलेज अलॉटमेंट की सूची भी अब जल्द जारी होगी l
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जी का आभार और धन्यवाद
जिन साथियों ने इसमें साथ दिया उनका भी धन्यवाद l
#bharatBeniwal
#Jaipur: CHO के पदस्थापन आदेश जारी बेनीवाल ने जताया सरकार और विभाग का आभार
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स भर्ती 2022 की 5261 पदों की भर्ती के ब्रिज कोर्स कंप्लीट अभ्यर्थियों की परमानेंट नियुक्ति के आदेश जारी, शेष चयनित...
#SachBedhadak#RajasthanNews@bharatbeniwal_
CHO के जो पोस्टिंग आदेश जारी हुए हैं पोर्टल पर फिल्टर USE करके CCH कंप्लीट के आदेश की PDF अपलोड हुई है,
जैसे ही बचे हुए CHO का ब्रिज कोर्स कंप्लीट होगा उन सभी के पोस्टिंग प्लेस की PDF पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी,
विभाग को बार-बार चॉइस नहीं भरवानी पड़े इसलिए आप सभी से अभी चॉइस मांगी थी आप सभी को सेंटर चॉइस के आधार पर अभी से पोस्टिंग प्लेस अलॉट करके लॉक कर दिए गए हैं लेकिन लिस्ट ब्रिज कोर्स कंप्लीट होने के बाद ही डाली जाएगी l
रिलीविंग के आदेश सभी के इसी आदेश में हैं इसी आदेश से ब्रिज कोर्स कंप्लीट वाले और बिना कंप्लीट वाले सभी रिलीव हो पाएंगे l
CCH के कॉलेज अलॉटमेंट के लिए कुछ अभ्यर्थियों की चॉइस भरवानी है कल शाम तक इसके लिए पोर्टल खोलने के लिए अधिकारियों ने कहा है,
उम्मीद है आने वाले चार-पांच दिनों में कॉलेज अलॉटमेंट की सूची भी जारी हो जाएगी l
और अभी विस्तृत जानकारी के साथ वीडियो आ रहा है आप सभी को पूरी सूचना दे दी जाएगी
#bharatbeniwal