🚨 नेपाल 🇳🇵इस समय विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है।
तिब्बत से निकलकर नेपाल और फिर भारत में प्रवेश करने वाली भोटेकोसी नदी में आई बाढ़ ने नदी किनारे रहने वाले आम जनमानस का जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
सैकड़ों लोगों के मारे जाने और हजारों के बेघर होने की खबर बेहद पीड़ादायक है।
अनगिनत परिवारों के घर उजड़ गए और कई ज़िंदगियाँ व सपने तबाह हो गए हैं।
इस कठिन समय में आइए, नेपाल के लोगों के साथ खड़े हों और उनके लिए प्रार्थना करें। 🇳🇵🕊️
भगवान पशुपतिनाथ जी से प्रार्थना है कि नेपाल को इस भयंकर आपदा और संकट से शीघ्र मुक्ति प्रदान करें तथा सभी प्रभावित परिवारों को शक्ति और सुरक्षा दें। 🙏🏻🕉️
नेपाल 🇳🇵