2 अक्टूबर 2025 को प्रातः 7 बजे राजघाट सर्व सेवा संघ बनारस से पदयात्रा प्रारम्भ होकर 26 नवम्बर 2025 को राजघाट नई दिल्ली पंहुचेगी।
#GandhiJayanti#ConstitutionZindabad
#UP के 67 #PPS अफसरों को 5400 ग्रेड पे प्रमोशन के बाद ज्येष्ठ वेतनमान 6600 ग्रेड पे का लाभ मिला है इसमें वर्ष 2015 और 2016 बैच के अफ़सर है अब यह PPS अफ़सर Sr. DSP कहलायेंगे 🚔
@narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@NHAI_Official @CVaranas @Uppolice @Varanasi_DM हाईवे 19 राजातालाब पुल किसी भयानक घटना को आवाज लगा रही है पुल की यह चित्कार फिलहाल प्राधिकरण को सुनाई नही दे रहा है लापरवाह रवैया कभी भी इस पुल पर एंबूलेंस की आवाज का शोर मचा सकती है।
श्री @yadavakhilesh जी
कभी आपने अपने कैबिनेट मंत्री रहे @Raghuraj_Bhadri जी के लिए पूछा था
"कौन राजा भैया"
कभी आपने अपने वरिष्ठ सहयोगी @oprajbhar जी से पूछा था
आपकी कौन सी पार्टी है ?
कभी आपने अपनी पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता @RoliTiwariMish1 के लिए कहा था
"अरे भाई किसका नाम लेते हो"
समय का चक्र देखिये आज लोग आपको नहीं पहचान रहे या आपका नाम तक ठीक से नहीं ले रहे
"अरे भई छोड़ो अखिलेश वकिलेश" ??
"कौन अखिलेश यादव" ??
बनारस के साथी कृपया ध्यान देवे
क्या बनारस के मणिकणिका घाट (शमशान घाट) पर
ब्राहमण, क्षत्रिय, वैश्य एवम शुद्र वर्ग की चिताए , जाति के आधार पर अलग अलग जली है क्या ?
उपरोक्त के संदर्भ में किसी साथी के पास कोई सूचनाये है, कृपया उपलब्ध करवाने की कृपा करें I
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में सप्ताह में मात्र 29 घंटे ही पढ़ाई होगी। सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5:30 घंटे एवं महीने के दो शनिवार को दो से ढाई घंटे ही क्लास लगेंगी। दो शनिवार को अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसको लेकर नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार से आम विषयों की कक्षाओं की अधिकतम समय सीमा 45 से घटकर 35 मिनट किया जाएगा जबकि प्रमुख विषयों की कक्षा 50 मिनट तक लगेंगी। इससे स्कूली बच्चों पर परीक्षा के साथ ही पढ़ाई का दबाव भी कम रहेगा।
चँद्रयान के वैज्ञानिक- कानपुर की विनती भाटिया
यह कहानी कई असफलताओं के बीच से सफलता की एक डोर पकड़ लेने वाली विनती भाटिया की है। 90 के दौर में पैदा हुई इस लड़की के जीवन में पढाई चुनौती बनकर आती रही तो इसने भी उस चुनौती को स्वीकार किया। कम अच्छी छात्रा से बेहतर छात्रा के बीच की दूरी को केवल अपनी मेहनत और लगन से तय किया। हर परिवार की अपनी आर्थिक मुश्किलें होती हैं, तो इस परिवार की भी थीं। माँ ने उस छोर को संभाला तो विनती की पढ़ाई ने अपने सफ़र की शुरूआत की। किसे पता था कि चँद्र मोहिनी भाटिया की बेटी विनती एक दिन चँद्रयान अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कानपुर कैंट स्कूल की टीचर रहीं चँद्र मोहिनी भाटिया ने अपने बच्चों को अच्छी तालीम देने का प्रण किया। तब विनती पढ़ाई में कमज़ोर थी। बहुत से बच्चे पढ़ाई में कमज़ोर होते ही हैं लेकिन माँ की ज़िद थी कि बेटी अच्छे स्कूल में पढ़ेगी। गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नामांकन करा दिया। इस सफ़र में पिता कृष्ण गोपाल भाटिया ने भी पूरा साथ दिया। आठवीं तक किसी तरह पहुंचने के बाद नौवीं से विनती ने पढ़ाई का सुर पकड़ लिया और किताबों में समा गईं। अपने प्रिय दादाजी को खोने के ग़म से बचने के लिए किताबों को सहारा बना लिया।
विनती जो कमज़ोर लड़की मानी जाती थी, अब क्लास में अच्छा करने लगी। उनकी टीचर को दिखने लगा कि बहुत पीछे रह जाने वाली यह लड़की धीरे-धीरे आगे आ रही हैं। टीचर ने क्लास की टॉपर को सतर्क किया कि विनती को देखा करो। दसवीं और ग्यारवहीं के दौरान वह पढ़ाई पर पकड़ बनाती गई और बारहवीं में बहुत अच्छा किया।
फिर पहुंची IMS इंजीनियरिंग कॉलेज ग़ाज़ियाबाद। मैकेनिकल इंजीयनियरिंग चुन लिया जिसमें कम लड़कियां पढ़ती थीं। मगर यहां एक सेमेस्टर में मन मुताबिक परिणाम नहीं आया तो दिल टूट गया । हार नहीं मानी। विनती ने अपने आप को संभाला और एक बार फिर से ख़ुद को कस लिया। अगरे चार साल तक वो सबसे आगे रही। इंजीनियरिंग के बाद आई टी सेक्टर में काम करने हैदराबाद गई, वहां मन नहीं लगा तो कानपुर लौट आई। और तय किया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ही आगे पढ़ाई करेगी।
DRDO ज्वाइन किया।अब वह वैज्ञानिक बनने का सपना देखने लग गई। DRDO की तरफ से फेलोशिप पर IIT दिल्ली में पढ़ने का मौका मिला और नौकरी करने के साथ-साथ विज्ञान में मास्टर की पढ़ाई पूरी की।रात-रात भर लाइब्रेरी में पढ़ाई करने लग गई और एक बार फिर से गेट की परीक्षा दी। पहली बार में मन लायक सफलता नहीं मिली थी।दूसरी बार में 1000 के भीतर रैंक आ गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कई कंपनियों से नौकरी का प्रस्ताव आया मगर अलग-अलग कारणों से टलता गया। 2015 में विनती सरकारी स्कॉलरशिप पर पीएचडी करने अपने शहर पहुंच गई। आई आई टी कानपुर। जहां उसने पढ़ने का सपना देखा था लेकिन कितनी लंबी दूरी तय कर वह आई आई टी कानपुर पहुंची।
विनती ने तय किया कि इसरो की परीक्षा देगी। जिस विषय से परीक्षा में बैठी, उसके लिए पूरे भारत में एक ही सीट थी। विनती सफल हो गई। जून 2016 को वह इसरो का हिस्सा हो गई। चँद्र मोहिनी की बेटी अब इसरो पहुंच चुकी थी। इन सात सालों में उसने अपनी लगन से वहां के वैज्ञानिकों में साख बना ली। उसे सबसे अच्छे ग्रेड मिलने लगे और प्रमोशन होने लगा। एक दिन चंद्र मोहिनी की बेटी विनती चँद्रयान की टीम का हिस्सा बन गई।
इसके आगे की कहानी मैं नहीं बता सकता। लेकिन जितनी कहानी बताई है, वह चँद्रयान की सफलता, असफलता और सफलता से कितनी जुड़ी हुई है। विनती का एक बहुत अच्छा भाई है। शशांक भाटिया। हर इम्तहान से पहले अपनी बहन को कलम देता था और इम्तहान के बाद उसका रिज़ल्ट देखने जाता था। उस भाई से अपने बहन की चर्चा सुनकर लगा कि ये कहानी सबके घरों में जानी चाहिए। जहां हम अपनी शुरूआत कई तरह की कमियों के साथ करते हैं, आगे चल कर उन्हें दूर भी करते हैं और फिर एक दिन मंज़िल पा जाते हैं। इस कहानी में कुछ भी बना-बनाया नहीं, किसी का वरदान नहीं है, बस समय-समय पर पिछड़ने और फिर से आगे बढ़ने की ज़िद से इस कहानी का सफ़र पूरा होता है।
विनती भाटिया आपको मेरी तरफ से सलाम। आप जैसे वैज्ञानिकों ने हम सभी को एक नया सपना दिया है। कम में शुरू करने का, जोड़-जोड़ कर सफ़र तय करने का सपना।
यह कहानी मैंने उस ज़िद में लिखी है कि इतनी बड़ी कामयाबी के वक्त हमारे मीडिया स्पेस में वैज्ञानिकों के लिए कितनी कम जगह है। हम सभी को ऐसी कहानी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप किसी को जानते हैं, जिनका संबंध चँद्रयान अभियान से है, आप भी उनकी कहानी लिखिए और लोगों तक पहुंचाइये। जय हिन्द
आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन🙏
आकाश शुक्ला हमारे बीच नहीं रहे. सुसाइड नाम की बीमारी से आज इनकी जान चली गई. 30 साल के आकाश #आजतक में पत्रकार थे. नोएडा दफ्तर में काम करते थे. और अपने परिवार के कुछ लोगों की वजह से परेशान थे.
कल इन्होंने दीपिका @DeepikaBhardwaj को मैसेज करके कहा कि कुछ जरूरी बात करनी है. दीपिका ने बात भी की. और सबकुछ ठीक कराने का भरोसा दिया. लेकिन आकाश शायद इतने अधिक परेशान हो गए थे कि ये भरोसा भी उन्हें उम्मीद नहीं दे सका.
दीपिका का कहना है कि आकाश ने उन्हें बताया कि वह पत्नी और पत्नी के पैरेंट्स से परेशान हैं. दीपिका के मुताबिक, आकाश को धमकी मिल रही थी क्रिमिनल केस कर देंगे. आकाश ने यह भी कहा कि उन्हें दबाव में आकर कोर्ट मैरेज करना पड़ा क्योंकि उन्हें डर था कि उनका करिअर खराब कर दिया जाएगा.
आकाश अच्छा लिखते थे. इंस्टाग्राम पर आकाश से करीब एक लाख लोग जुड़े थे. मेरी आकाश से ज्यादा बात तो नहीं हुई थी, लेकिन आकाश बाकी लोगों से अलग जिंदाजिल इंसान थे.
अब आकाश हमारे बीच नहीं हैं. उनका पक्ष कभी ठीक से अब हमें पता नहीं चलेगा. लेकिन सुसाइड एक गंभीर समस्या बन चुकी है. सुसाइड करने वाला न तो बहादुर होता है और न ही कमजोर. वह बस इंसान होता है. और सुसाइड नाम की बीमारी के खतरे में होता है.
कोई सिर्फ इच्छाशक्ति से कैंसर ठीक नहीं कर सकता. वैसे ही सुसाइड के खतरे से बचने के लिए भी कई बार सिर्फ और सिर्फ इलाज ही रास्ता होता है.
हर दिन कितने लोग इसकी वजह से जान गंवा रहे हैं. मर्द-औरत, दोनों.
बहुत सारे सुसाइड में डिप्रेशन और मानसिक परेशानी वजह होती है. लेकिन डिप्रेशन और मानसिक परेशानी पर हम बहुत कम बात करते हैं. इससे गुजर रहे लोगों की मदद के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है.
मानसिक परेशानी से गुजर रहे लोगों को कई बार काउंसिलिंग की जरूरत होती है. लेकिन काउंसिलिंग को लेकर लोगों के बीच अवेयरनेस नहीं है. सरकारी अस्पतालों में काउंसिलिंग की व्यवस्था अच्छी नहीं है. प्राइवेट क्लिनिक मोटी फीस वसूलते हैं. और कई बार काउंसिलिंग की जरूरत कई महीने तक होती है.
इस बार आकाश से आत्महत्या की है. किसी दूसरे मामले में किसी महिला ने आत्महत्या की होगी. ऐसा नहीं है कि पुरुष सिर्फ इसलिए आत्महत्या करते हैं कि पत्नी के आरोपों की वजह से उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी, नौकरी चली जाएगी और फिर उनकी कोई नहीं सुनेगा. आत्महत्या के पीछे वजह होती है- इंसान के दिमाग में अंधेरा छा जाना
तब उसे कोई और रास्ता और कोई उम्मीद दिखना बंद हो जाता है. इस समस्या के हल के लिए जनता और सरकार, दोनों को काम करना होगा. लोगों को मानसिक परेशानी पर खुलकर बात करनी होगी. दूसरों को उसे संवेदनशीलता के साथ सुनना होगा.
परिसर में बुलडोजर चल रहा है। और सवाल पूछने वालो को जेल भेजा जा रहा है।
नंदलाल मास्टर, जागृति राही, अनूप श्रमिक, तारकेश्वर, अनूप आचार्य वाराणसी पुलिस लाइन ले जाए गए हैं।
अरविंद कुशवाहा, ध्रुव, अवनीश, फ़ा आनंद और रामधीरज को भी अभी अभी हिरासत में ले लिया गया है
वाराणसी में जमीन से जुड़े एक मामले में 12वीं की बच्ची ने साल्वी ने नायब तहसीलदार से आदेश की कॉपी मांगी तो उन्होंने थप्पड़ मार दिया।
जिन महिलाओं को औकात से अधिक मिल जाता है वह बत्तमीज हो जाती हैं।