साथियों
पे प्रोटेक्शन रिकवरी मामले में कही भी किसी भी जिले में रिकवरी का मामला सामने आता है तो आप जिला पदाधिकारी संबंधित सीबीईओ डीईओ से तुरंत फोन कर उन्हें बताए कि डायरेक्टर sir ने शासन से स्पष्टीकरण मांगा हुआ है जब तक ये नहीं आता है उससे पहले आपका रिकवरी निकालना विभागाध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना है।
साथ ही मैं जो कागज भेज रहा हूं उन्हें भेज देवे।
फिर भी कोई नहीं माने तो मुझे उस अधिकारी नाम नंबर उपलब्ध करवाए।
हर जिले में सभी पदाधिकारियों से उम्मीद करूंगा कि आप इस काम को पूर्ण मुस्तैदी के साथ करेंगे।
सादर गिरधारी गोदारा
साथियों,
आज निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री सीताराम जी जाट से निम्न मुद्दों पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी गोदारा जी नेतृत्व के में प्रतिनिधमंडल ने विस्तृत वार्ता की जिसमें
सबसे पहले व्याख्याता सीधी भर्ती 24 के तत्काल काउंसलिंग कर पदस्थापन करने पर संगठन द्वारा साफा पहनाकर मान सम्मान कर निम्नांकित मुद्दों पर वार्ता की जिसमें...
1 पे प्रोटेक्शन -
इस मुद्दे पर निदेशक महोदय जी ने वित्त विभाग को शिक्षकों की पैरवी करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने हेतु पत्र भेजने के लिए भरोसा दिया साथ ही उसी समय वित्तीय सलाहकार को इस हेतु निर्देशित किया।
2 तिथि अंकन
इस संबंध में निदेशक महोदय जी द्वारा भरोसा दिया गया है कि 10 जुलाई तक वर्ष 2015/16 का ड्राफ्ट तैयार कर शासन स्तर पर भेज दिया जाएगा उसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
3 उप प्राचार्य रिव्यू व प्राचार्य डीपीसी
इस पर शासन स्तर पर आक्षेप है और निदेशक महोदय जी अगले सप्ताह में स्वंय प्रभावी पैरवी कर निस्तारण का भरोसा दिया। उसके बाद तत्काल डीपीसी सम्पन्न करवा दी जाएगी।
4 पद सृजन
इस संबंध में निदेशक महोदय जी बताया गया कि द्वारा पत्रावली वित्त विभाग में लंबित है फिर निदेशक महोदय जी शासन स्तर पर इस संबंध बात की ओर प्रभावी पैरवी करवाकर स्टाफिंग पैटर्न में पद स्वीकृति का भरोसा दिया।
5 काउंसलिंग
न्यायालय निर्णय आने तक असमर्थता जाहिर की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राम निवास कसवां,ओम प्रकाश सारण, शिवरतन, भरताराम, मानक चंद कड़वासरा उपस्थित रहे।
जय संगठन जय रेसला
सादर गणेश चौधरी जिला मंत्री रेसला बीकानेर
साथियों,
आज पे प्रोटेक्शन के मुद्दे को लेकर रेसला प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी जी गोदारा के नेतृत्व संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय निदेशक महोदय जी वार्ता की,
निदेशक महोदय जी वित्तीय सलाहकार को वार्ता में ही बुलाकर पुरा पक्ष सुनकर इस मामले में फील्ड में किए जा रहे रिकवरी आदेश एक बार होल्ड करवाकर वित्त विभाग से स्पष्टीकरण मांगने का भरोसा दिया।
साथियों, सगंठन स्तर पर पूरा प्रयास है इस मामले में अच्छा प्रयास रहेगा।
इस दौरान जिला मंत्री गणेश चौधरी, देवेंद्र राहड़, लक्ष्मण गोदारा, मानक कड़वासरा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
जय संगठन जय रेसला
सादर गणेश चौधरी जिला मंत्री रेसला बीकानेर
व्याख्याता सीधी भर्ती 24 के पदस्थापन आदेश आज शाम तक संभावित।
इस वार्ता का प्रतिफल आज भावी रेसलियन साथियों को मिलेगा।
निजी/बाहरी विश्विद्यालयों की डिग्री जिनका सत्यापन हो गया है उनके भी आज ही होंगे पदस्थापन
शेष के लिए प्रयासरत है, जल्दी ही उनके पदस्थापन होंगे।
जय संगठन जय रेसला।
आभार निदेशक महोदय जी।
@saten_08
आज शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जी जाट से मिलकर संगठन को 25 मई को दिए गए भरोसे के अनुसार व्याख्याता भर्ती 24 का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी करने पर गुलदस्ता भेंट कर आभार प्रकट किया।
इस दौरान कोटा जिलाध्यक्ष दिनेश जी मीणा, कोषाध्यक्ष नरेश जी मीणा व नव चयनित साथी उपस्थित रहे।
जय रेसला
आदरणीय शिक्षा मंत्री @madandilawar जी, लगभग सभी विभागों की स्थानान्तरण सूची निकल रही है, एक मात्र शिक्षा विभाग को छोड़कर?
आपसे आग्रह है कि व्याख्याता , वरिष्ठ अध्यापक की ट्रांसफर सूची जल्द जारी करने का कष्ट करें।
साथ ही तृतीय श्रेणी के भी ट्रांसफर जल्द खोले जाए
@RajCMO
आदरणीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी
राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 1 मई से 30 जून तक रहेगा।
और स्कूलों में
17.05 से 20.06 तक
क्या छोटे बच्चों पर गर्मी और लू का असर कम होता है?
ऐसे निर्णय आपके शासन में क्या उचित है?
पुर्नविचार करें।
@madandilawar@RajCMO@GovindDotasra
आदरणीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी
राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 1 मई से 30 जून तक रहेगा।
और स्कूलों में
17.05 से 20.06 तक
क्या छोटे बच्चों पर गर्मी और लू का असर कम होता है?
ऐसे निर्णय आपके शासन में क्या उचित है?
पुर्नविचार करें।
@madandilawar@RajCMO@GovindDotasra
विकसित देशों में शिक्षकों को लंबी छुट्टियां दी जाती हैं शिक्षण एक अत्यधिक मानसिक श्रम वाला कार्य है.!
35 दिन की छुट्टी को भी ज्यादा बताने वाले लोग दरअसल शिक्षा की गुणवत्ता के दुश्मन है
एक थका हुआ और मानसिक रूप से प्रताड़ित शिक्षक बेहतर भविष्य कैसे गढ़ेगा.?
@RajCMO@madandilawar