इस धर्ममय और सुंदर आयोजन के लिए जगदीश जी एवं समस्त परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।
#ShrimadBhagwatKatha#BhagwatKatha
आज ग्राम रानीयाँवास में श्री जगदीश जी (मैघा फैशन) के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ में सम्मिलित होकर कथा श्रवण का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं और श्रीमद् भागवत के भक्तिमय प्रसंगों का सुंदर वर्णन सुना भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से परिपूर्ण इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर मन अत्यंत प्रसन्न और भावविभोर हो उठा।
श् IAS श्री नीतीश जी के सुपुत्र ओजस जी को IIT Delhi से Electrical Engineering में https://t.co/Mn7bXdlcbK. की डिग्री प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आने वाले समय में भी सफलता के नए आयाम तय करते हुए देश का नाम रोशन करें।
भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कि वे हम सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें, समाज में सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्यता प्रदान करें तथा हमारे सभी युवाओं को अपने लक्ष्य पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति और सद्बुद्धि दें।
हर हर महादेव!
आज श्रावण मास के पावन प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर स्थित छात्रावास परिसर में देवाधिदेव महादेव की विधि-विधान एवं पूर्ण भक्ति भाव से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया।
॥ करता करे न कर सके गुरु करे सो होए,
तीन लोक नौ खंड में गुरु से बड़ा ना कोई।।
गुरु की महत्ता को समर्पित गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। #GuruPurnima
आज जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेवासा धाम व श्री वृंदावन धाम के परम पूज्य संत श्री राजेंद्र दास जी महाराज के गुलाबी नगरी जयपुर पधारने पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
#RajendraDasJi
गौ माता की जय 🚩
एकजुट होकर गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने के इस महान अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
📍 स्थान: मानसरोवर VT रोड ग्राउंड, जयपुर
📅 दिनांक: 27 जुलाई 2026
⏰ समय: सुबह 09:00 बजे से
गौ माता राष्ट्रीय माता बननी चाहिए।
आपको व आपके परिवार को देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की अनंत कृपा से हम सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो। #DevshayaniEkadashi
आप सभी का यह निस्वार्थ स्नेह, संबल ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है जो मुझे सदैव समाज-सेवा और जन-कल्याण के पथ पर समर्पित भाव से कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है।
आप सभी को पुनः कोटि-कोटि धन्यवाद।
आज मेरे निज निवास एवं दुर्गापुरा स्थित कार्यालय पर पधारे शुभचिंतकों, स्नेही जनों द्वारा दिए गए जन्मदिवस के असीम स्नेह, आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
सेवा परमो धर्म:
आज मेरे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अपना घर आश्रम, बस्सी में आश्रम परिसर में प्रभुजनों के साथ वृक्षारोपण किया।