महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
मोदी जी ने बीते 12 वर्षों में शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति विकसित की है।
इससे भारत आज दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क, AI टैलेंट पूल और 2 लाख स्टार्टअप्स के साथ तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। 6 करोड़ से अधिक युवाओं का स्किल डेवलपमेंट, 12 करोड़ से अधिक मुद्रा लोन और 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप इस बात के प्रमाण हैं कि आज का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है।
IIT, AIIMS सहित 1,213 विश्वविद्यालय, 1,045 ‘खेलो इंडिया सेंटर’ और 34 स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के साथ युवा खेलों के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
#12YearsOfYuvaShakti
@RSSRashtriya@madandilawar तृतीय श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति अतिरिक्त विषय से गुणवत्ता विवाद में को समाप्त करने के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा की जानी चाहिए!जो परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेगा, गुणवत्ता उसी के पास बेहतर होगी! इससे पदोन्नति से स्थानांतरण अपने आप हो जाएंगे।
प्रेस विज्ञप्ति
वैशाख शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083, शनिवार
दिनांक : 18 अप्रैल 2026
शिविरा पंचांग में ग्रीष्मावकाश यथावत रखने, स्टाफिंग पैटर्न, वेतन विसंगति, पदोन्नति एवं स्थानांतरण को लेकर महासंघ की पहल
शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), स्कूल शिक्षा से की वार्ता
जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग, राजेश यादव से शिष्टाचार भेंट की तथा नवीन पदस्थापन पर उन्हें संगठन की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (उदयपुर संभाग) अभय सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि इस भेंट के दौरान संगठन ने शिक्षकों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों से अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय को अवगत कराया तथा विभाग स्तर पर अब तक हुई वार्ताओं एवं लिए गए निर्णयों की जानकारी भी दी। संगठन ने इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
शासन स्तर की प्रमुख मांगों में शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 में संशोधन कर पूर्व वर्षों की भाँति ग्रीष्मावकाश यथावत रखने, माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर कैडर अनुसार पद सृजित करते हुए पदस्थापन करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्गों में पहले पदोन्नति-पदस्थापन पूर्ण करने के पश्चात अप्रैल, मई एवं जून माह में स्थानांतरण करने तथा एक स्पष्ट एवं पारदर्शी तबादला नीति लागू करने की मांग शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने बताया कि वार्ता के दौरान संगठन ने भाजपा के संकल्प पत्र के अनुरूप 33,000 संविदा शिक्षकों को प्रबोधकों की भाँति नियमित करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, तृतीय वेतन श्रृंखला में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा ग्रीष्मावकाश से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यायालय के निर्णयानुसार समस्त परिलाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से प्रदान करने एवं विकल्प पत्र पुनः भरने की अनुमति देने की मांग भी रखी।
इसी प्रकार, संगठन ने शिक्षक कल्याण एवं आत्मगौरव के प्रतीक ‘शिक्षक कल्याण बोर्ड’ के गठन तथा राष्ट्रहित में कार्य करने वाले शिक्षक संगठनों को ही मान्यता प्रदान करने की भी मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व शिक्षा मंत्री महोदय के साथ हुई वार्ता भी सकारात्मक रही, किंतु सभी विषयों पर सहमति के बावजूद अपेक्षित शीघ्र परिणाम नहीं मिलने पर संगठन ने नाराजगी व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, महिला उपाध्यक्ष सुषमा विश्नोई, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, महिला मंत्री गीता जैलिया, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल, कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार हुई वार्ताओं के शीघ्र सकारात्मक परिणाम की प्रदेश के समस्त शिक्षकों को अपेक्षा है।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
देशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। सभी को अक्षय फल की प्राप्ति हो, यही कामना है।
आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। उनसे हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। अतुलनीय पराक्रम और विवेक के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा से हर हृदय में नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार हो। उनका आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे।
*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान( विद्यालय शिक्षा) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जयपुर में सम्पन्न*
*शिक्षक राष्ट्रहित, शिक्षाहित और विद्यार्थी हित में प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें : महेंद्र कपूर*
जयपुर। कल अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर जवाहर नगर जयपुर में संपन्न हुई ।
प्रथम सत्र में मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ। सत्र में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय महेंद्र कपूर , क्षेत्र प्रमुख उमराव लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा का सानिध्य प्राप्त हुआ।
प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने संगठन के स्वरूप एवं सदस्यता कार्यक्रम को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि 1954 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्रद्धेय जयदेव जी पाठक द्वारा इस संगठन की स्थापना हुई और शिक्षा के क्षेत्र में यह शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नाम से निरंतर कार्य कर रहा है। अब राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय 2026 से पूरे भारत में एक ही नाम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के नाम से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन की मुख्य रूप से आठ स्तर पर इकाइयां है, हमारी सबसे छोटी इकाई विद्यालय है, राजस्थान के 70000 में से 48000 विद्यालयों में सदस्यता कर पिछले सत्र में 2,70,175 सदस्य बनाएं जो अब तक का उच्चतम है । इस बार यह संख्या 3,25,000 के पार जाएगी। दूसरी इकाई 10192 संकुल हैं । प्रत्येक संकुल में तीन कार्यकर्ता कुल 30,576 कार्यकर्ता है। तीसरी इकाई खंड जिसमें 402 खंडों में कुल 12060 कार्यकर्ता, जिला स्तर पर 45 जिलों में 1395 कार्यकर्ता, विभाग स्तर पर 22 विभाग संगठन मंत्री ,संभाग स्तर पर 50 और प्रदेश स्तर पर 185 कार्यकर्ताओं की टीम है। राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में संगठन के 13 लाख 60 हजार सदस्य हैं। 17 स्थान पर राजस्थान में संगठन के कार्यालय हैं। उन्होंने यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने एवं ट्विटर पर अधिक सक्रियता की बात कही। उन्होंने बताया कि हमारा सदस्यता अभियान इस बार 15 अप्रैल से 25 अप्रैल कुल 10 दिन का होगा। खंड स्तर पर इसके लिए 31 मार्च, 3 अप्रैल, 5 अप्रैल को प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे एवं सदस्यता डायरी का वितरण होगा। 23 से 28 मार्च तक प्रधानाचार्य संवाद कार्यक्रम, 14 अप्रैल को समरसता दिवस, 26 अप्रैल को प्रकोष्ठों की कार्यशाला की जानकारी दी । उन्होंने संगठन के चार अनिवार्य अखिल भारतीय कार्यक्रमों वर्ष प्रतिपदा, गुरु वंदन, कर्तव्य बोध, जन जागरण की जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमा बिश्नोई का सानिध्य प्राप्त हुआ। (1/2)
नेताओं की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश लेकिन रामनवमी पर नहीं
नेताओं के नाम पर एयरपोर्ट लेकिन भगवान श्रीराम के नाम पर नहीं
नेताओं की जीवनी स्कूल में पढ़ाते हैं लेकिन भगवान श्रीराम के बारे में नहीं
रामायण मजहबी नहीं बल्कि एक धार्मिक ग्रंथ है फिर भी स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल नहीं है
मर्यादा, धर्म और सत्य के परम प्रतीक प्रभु श्री राम जी के पावन जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम जी का जीवन हमें सिखाता है कि कर्तव्य, करुणा और संयम ही सच्चे मानव धर्म हैं। उनका आदर्श हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य और व्यवहार में प्रेम को अपनाएँ।
जय श्री राम🙏🏻❤️
धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।
रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही 'रामत्व' का सच्चा उत्सव है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है।
जय श्री राम!
आज सोसाइटी की हर दिशा में छोटी-छोटी बच्चियाँ दिख रही थीं… दौड़ती हुई, हंसती हुई, ज़मीन पर पांव नहीं, जैसे हवा में चल रही हों।
कोई उन्हें बुला रहा था, कोई उनके लिए दरवाज़ा खोल रहा था…और हर घर में उनके लिए एक ही पहचान….. ‘देवी’।
अष्टमी के दिन… इतनी सारी देवियां एक साथ।
ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है।
बताइए, दुनिया के किस देश में इतनी छोटी उम्र में लड़कियों को इस तरह देवी माना जाता है?
उनके पैर धोए जाते हैं, उन्हें घर बुलाया जाता है, उन्हें प्यार से खिलाया जाता है।
और सबसे खूबसूरत बात…ये बच्चियां किसी बड़े या अमीर घर से नहीं थीं… फिर भी हर घर में उन्हें पूरे सम्मान के साथ बुलाया गया।
कुछ लोग कहेंगे ये सिर्फ एक दिन की परंपरा है…
पर ज़रा उनके चेहरे देखिए, उनकी खुशी देखिए, उनका आत्मविश्वास देखिए।
ये पल, ये एहसास… उनके साथ रहेंगे।
इस देश की संस्कृति से सच में बहुत प्यारी है ❤️
Chaired the Defence Acquisition Council (DAC) meeting today in which Acceptance of Necessity (AoN) was accorded to various proposals worth an estimated cost of about Rs 2.38 lakh crore. The decisions taken in the DAC will help in further strengthening India’s defence preparedness.
For the Indian Army, approval was accorded for the Air Defence Tracked System, Armoured Piercing Tank Ammunition, High Capacity Radio Relay, Dhanush Gun System and Runway Independent Aerial Surveillance System.
It’s heartwarming to note that in the Financial Year 2025-26, AoN for 55 proposals amounting to Rs 6.73 lakh crore has been accorded by the DAC. Moreover, capital procurement contracts have been signed for 503 proposals amounting to Rs 2.28 lakh crore in the current fiscal year. This is the highest number in any given Financial Year.
https://t.co/5tFnwjcjxU
नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बालेंद्र शाह जी को हार्दिक बधाई!
आपका कार्यभार संभालना नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में भरोसे को जताता है। मुझे विश्वास है कि हम मिलकर भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, जो दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक हित में है।
@ShahBalen
नेपालको प्रधानमन्त्रीको रूपमा शपथ ग्रहण गर्नुभएकोमा श्री बालेन्द्र शाहज्यूलाई हार्दिक बधाई ।
यहाँको यस नियुक्तिले नेपाली जनताले यहाँको नेतृत्वप्रति राखेको विश्वासलाई प्रतिबिम्बित गर्दछ। हाम्रा दुई देशका जनताको आपसी हितका लागि भारत-नेपाल मित्रता र सहकार्यलाई अझ उचाइमा पुर्याउन म यहाँसँग मिलेर काम गर्न तत्पर छु।
@ShahBalen
अब देश में विधान परिषद् और राज्यसभा ख़त्म कर देनी चाहिए ----इनकी चाहतें बहुत गड़बड़ियां कराती हैं --- सच मानिये , बहुत कुछ सुधर जाएगा --- जिसे देश सेवा करनी हो वो जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ के जनादेश लेकर आये ---
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।