प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी से आज उनके निवास पर मध्यप्रदेश ऑल बैंक मित्र यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले 10 सालों से लगातार वह ग्रामीण क्षेत्र ��ें जनता को बैंक की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। वे जनता को सरकार की वित्तीय योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन उन्हें खुद किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कमलनाथ जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी बैंक मित्रों की मांगों को अपने वचन पत्र में शामिल करेगी और उनके साथ न्याय होगा।