संघर्ष और ईमानदारी की मिसाल भाई सोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐🌹
आपने अपनी मेहनत, लगन और कर्मठता से जो मुकाम हासिल किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन प्रदान करे तथा आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें। @Kumari_Selja
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का 04 एवं 05 जून को दो दिवसीय देवभूमि उत्तराखंड प्रवास पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
श्री राहुल गांधी जी का यह दौरा उत्तराखंड की जनता, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं पूर्व सैनिकों के मुद्दों को नई मजबूती प्रदान करेगा। उनके आगमन से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन में नए उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होगा।
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है।
जवाहर लाल नेहरू ( JNU) में पीएचडी स्कॉलर
समाजवादी छात्र सभा के पूर्व - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,
अतिपिछड़ा समाज से आने वाले बहुत ही वैचारिक , संघर्षशील और सामाजिक न्याय की राजनीति और अति पिछड़ा समाज की भागीदारी को लेकर सदा मुखर रहने वाले हमारे अजीज भाई @VijayKrPal जी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं .
हमें पूर्ण विश्वास है आप जैसे शिक्षित , वैचारिक और सामाजिक सोच के साथियों के कांग्रेस के साथ आने से देश में न्याय योद्धा श्री @RahulGandhi जी की शोषित , वंचितों के अधिकारों और भागीदारी की लड़ाई को बल मिलेगा .
आपका स्वागत है !
जय संविधान जय कांग्रेस!
@DrJaihind
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल बिश्नोई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और हरियाणा के विकास में उनके योगदान को प्रदेश सदैव स्मरण रखेगा।
उनका जीवन जनहित के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।
@INCHaryana#bhajanlal
कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशनमैन @DrJaihind जी की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले जी, संतराम बी.ए. जी तथा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन और उनके विचारों पर हुई एक महत्वपूर्ण चर्चा के कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहा.
इन महान विभूतियों के विचार सामाजिक न्याय, समान अवसर, शिक्षा और बराबरी के संघर्ष को निरंतर नई दिशा प्रदान करते हैं।
@INCHaryana
ये BJP नेता दिनेश बिंवाल है 👇
BJP नेता दिनेश पेपर लीक माफिया है, जो परीक्षाओं की धांधली में शामिल रहा है।
दिनेश ने पहले 30 लाख में NEET 2026 का पेपर खरीदा, फिर इसे कई लोगों को लाखों रुपए में बेच दिया और साथ ही सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में फॉरवर्ड किया।
पेपर लीक माफिया दिनेश बिंवाल ने BJP के संरक्षण में भयंकर फर्जीवाड़ा कर देश के लाखों बच्चों के भविष्य को गर्त में धकेल दिया।
ये पहला मामला नहीं है- BJP सरकार में पेपर लीक माफिया ऐसी धांधली कर लाखों परिवारों की जिंदगी तबाह कर चुके हैं।
साफ है: पेपर लीक माफियाओं की साझेदार - BJP सरकार
#Neet
@DrJaihind
आज रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी, रुद्रप्रयाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।
सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को गांव और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। भाजपा सरकार इन मुद्दों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही दिखाने में पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड की जनता आज खुद को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रही है।
ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा, जनहित और विकास के मुद्दों को लेकर मजबूती से जनता के बीच खड़ी है। रुद्रप्रयाग सहित पूरे उत्तराखंड में जिस प्रकार कांग्रेस के प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ रहा है, वह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में परिवर्तन की मजबूत भावना बन चुकी है।
Leader of Opposition Shri @RahulGandhi met Ladakh delegation, standing in solidarity with their concerns.
The voices of the youth have been suppressed, democratic rights curtailed, and their land and environment are being handed over to Modi's friend.
Ladakh wants development that benefits its people.
भाजपा की विचारधारा सदा से ही महिला विरोधी रही . ये लोग शोषित , वंचित तपकों के सदा ख़िलाफ़ रहे हैं .
जो लोग संविधान का विरोध करते रहे , उनसे महिलाओं को अधिकार देने की उम्मीद नहीं की जा सकती.
आए दिन देश में महिलाओं विशेषतौर से शोषित , वंचित तपके की महिलाओं के साथ अपराध होते हैं. ये सरकार उनको रोकने में नाकामयाब रही है .
हाल ही में गाजीपुर में ओबीसी बेटी के साथ ग़लत हुआ. ओबीसी कांग्रेस चेयरमैन @DrJaihind जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाह रहे थे, पर उनको एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया. जब कभी ऐसी घटना घटती है सरकार किसी ना किसी धारा का हवाला देकर विपक्ष के नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने तक नहीं देती. सरकार को डर लगता है की जनता के सामने सच ना आ जाए.
चाहे हरियाणा का मनीषा हत्याकांड हो, हाथरस का केस हो या ऐसे हजारों केस , जहाँ पर महिला वंचित वर्गों से हो सरकार का रवैया सदा सच छिपाने का रहा है.
ऐसी सरकार से देश की महिलाएं क्या ही उम्मीद कर सकती है. महिला अधिकारों की लड़ाई सदा कांग्रेस ने लड़ी है और देश की महिलाओं और वंचितों के हित में उनके शशक्तीकरण में कांग्रेस का योगदान सदा से अहम रहा है .
नई दिल्ली स्थित मंडी हाऊस से आज के सफल मैराथन के आयोजन का शुभारंभ न्याय योद्धा @RahulGandhi जी ने किया.
आज के “रन फॉर कंस्टीट्यूशन रन फॉर अम्बेडकर” मैराथन के सफल आयोजन के लिए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन @AdvRajendraPal जी के नेतृत्व में काम कर रही अनुसूचित जाति विभाग और ओबीसी कांग्रेस की सांझी आयोजन कमेटी में शामिल हमारे सभी साथियों की टीम के को बधाई.
कांग्रेस एससी विभाग द्वारा किए गए इस सफल आयोजन में ओबीसी कांग्रेस चेयरमैन मिशनमैन @DrJaihind जी के दिशानिर्देशों अनुसार ओबीसी कांग्रेस के नेताओं और अन्य साथियों की भागीदारी भी अहम रही .
आने वाले समय में भाजपा की संविधान विरोधी सोच से देश के दलित , पिछड़े , आदिवासी , अल्पसंख्यक, ग़रीब और शोषित वर्ग के लोग मिलकर लड़ेंगे.
जय भीम जय संविधान जय कांग्रेस !
#RunforambedkarRunforconstitution