Politician by Choice. With BJP ,since 1992 as Active Member. A CA by Profession with 40 years in Income Tax Practices, based in Delhi/ Dehradun/Tehri Garhwal.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि वे भारत की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने के इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें।
अपने पसंदीदा हस्तकरघा (Handloom) उत्पादों के साथ GRWM (Get Ready With Me), स्टाइलिंग, फैशन या अन्य रचनात्मक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें और #NationalHandloomDay का उपयोग करें।
आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों जैसे पंच केदार, पंच बद्री, पंच प्रयाग, आदि कैलाश सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के पर्यटन अवसंरचना विकास से जुड़े विषय पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री @gssjodhpur जी से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा।
नई दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @mahendrabhatbjp जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
आइए, भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को जन जन तक पहुँचाएँ।
अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के साथ वीडियो साझा करें, जिनमें तैयार होने की झलक (GRWM) वाले वीडियो भी शामिल हों।
#NationalHandloomDay का उपयोग करना न भूलें।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
आज आपदा प्रबंधन सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, रुद्रपुर में आयोजित जनपद स्तरीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषयक एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर उपस्थित अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया।
आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केवल संसाधन ही नहीं, बल्कि जागरूकता, पूर्व तैयारी और समन्वित प्रयास भी अत्यंत आवश्यक हैं। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक तक आपदा प्रबंधन की जानकारी पहुँचे और एक सुरक्षित, सक्षम एवं आपदा-प्रतिरोधी समाज का निर्माण हो।आशा करता हूँ कि यह कार्यशाला आपदा जोखिम को कम करने और जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोरा जी, राज्यमंत्री (आपदा) श्री विनय रोहिला जी, राज्यमंत्री (मत्स्य) श्री उत्तम दत्ता जी, राज्यमंत्री कर्नल लक्ष्मण थपालियाल जी, राज्यमंत्री (बीस सूत्रीय) श्री रामपाल सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुशील त्यागी जी एवं अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
सुदृढ़, पारदर्शी तथा तकनीक आधारित बैंकिंग व्यवस्था की दिशा में आज लोकसभा द्वारा बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 का पारित होना महत्त्वपूर्ण कदम है।
यह विधेयक डिजिटल बैंकिंग को कानूनी मजबूती प्रदान करने, बैंकिंग प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने, कर व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#MonsoonSession
विपक्षी दल एकजुट होकर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने जैसे जनहित के महत्वपूर्ण विषय पर भी विपक्ष का असहयोग अत्यंत खेदपूर्ण है।
@BJP4India@BJP4UK
जम्मू-कश्मीर: नई उम्मीदों की ओर 🌄
बीते 7 वर्षों में अनुच्छेद 370 हटने के बाद; जम्मू-कश्मीर ने शांति, विकास और नई संभावनाओं की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं।
आइए देखें...
#Article370Abrogation
संसदीय सौध में आयोजित पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। समिति के अध्यक्ष एवं मा. केंद्रीय मंत्री श्री @byadavbjp जी के समक्ष उत्तराखंड में बढ़ते मानव–पशु संघर्ष के गंभीर विषय को प्रमुखता से उठाया।
१/२
@BJP4India@BJP4UK
Aaj-04.08.2026 - माननीय राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी के जन्मदिन पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर - उनको पुष्पगुच्छ भेट करके और लड्डू खिलाकर कर बधाई
उनके सफल राजनीतिक और पारिवारिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी..
जनता ने अपने प्रतिनिधियों को संसद में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए चुना है, लेकिन विपक्ष की हठधर्मिता के कारण कार्यवाही बाधित हो रही है। यह जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है।
@BJP4India@BJP4UK
भाजपा एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन में एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों एवं सह संयोजकों को भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी ने संबोधित किया।
बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा कार्यों को जनकल्याण की दिशा में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी जी, सह संयोजक श्री सचिन अग्रवाल जी, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सुशील बहुगुणा जी सहित एनजीओ प्रकोष्ठ के सभी जिला संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
#BJPUttarakhand #NGOPrakoshth #MahendraBhatt #SevaSankalp #BJP4UK
आज भाजपा एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन के अंतर्गत जिला संयोजकों एवं सह संयोजकों की बैठक में सहभागिता कर संगठन की भावी कार्ययोजना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों के साथ प्रभावी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की।
जिला स्तर पर एनजीओ प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
रुड़की में भाजपा जिला महामंत्री श्री सागर गोयल जी के सुपुत्र के प्रथम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य माता की चौकी में सम्मिलित होकर माँ भगवती के श्रीचरणों में शीश नवाया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस पावन अवसर पर गोयल परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ जगदंबा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
जय माता दी।