अटल सेतु पर आज से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है। आने वाले दो दिनों में यही नियम अन्य दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी लागू होंगे। सरकार का यह कदम ईवी उपयोग को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
#अटलसेतु#AtalSetu
अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ अब चीन भी भारत के साथ खड़ा हो गया है। चीनी राजदूत ने डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की खुलकर आलोचना की और भारत का समर्थन जताया। यह कदम वैश्व��क व्यापार समीकरणों और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है।
#अमेरिका #USA #टैरिफ #TariffWar #IndiaChina
चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत- चीन ने सीमा प्रबंधन और नियंत्रण पर नया समझौता किया है. वांग य�� 18 से 19 अगस्त तक नई दिल्ली दौरे पर आए थे.
#IndiaChina #BorderManagement #IndiaChinaTalks #Diplomacy #Peace
ओडिशा के चांदीपुर से भारत ने अग्नि 5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर अपनी रक्षा क्षमता को और मज़बूत कर लिया है। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर दूर तक सटीक निशाना साध सकती है और इसमें MIRV तकनीक है, जिससे एक ही मिसाइल कई टारगेट पर वार कर सकती है।
#DRDO#Agni5#MissileTest#IndiaDefense
मुंबई में सुबह से ही भारी बारिश जारी है। इस बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएँ बंद कर दी गई हैं। हालाँकि, मोनोरेल सेवाएँ चल रही थीं। इस बीच, जानकारी सामने आई है कि मोनोरेल ही बंद कर दी गई है। इसमें कई यात्री फँस गए हैं।
#Mumbai#Monorail#BreakingNews#मुंबई_मोनोरेल
अब पाकिस्तान के लिए मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। अफगानिस्तान ने भी नदियों पर बांध निर्माण शुरू कर दिया है, जिससे पाकिस्तान का पानी रोका जाएगा। दोनों देशों के बीच जल विवाद एक नए तनाव का कारण बन सकता है।
#Afghanistan#Pakistan#WaterWar#पानी_विवाद#DamConstruction
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कई घर और गाड़ियां मलबे में बह गईं, जबकि 400 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
#हिमाचलप्रदेश#HimachalPradesh#कुल्लू
सिनेमा जगत में 50 साल पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को बधाई दी है। रजनीकांत ने अपनी अदाकारी और अनोखी शैली से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीता है।
#PMModi#NarendraModi#Rajinikanth#SuperstarRajinikanth
घर खरीदने का सपना देखने वालों को एसबीआई ने बड़ा झटका दिया है। आरबीआई की रेपो रेट में छूट के बावजूद बैंक ने होम लोन महंगा कर दिया है। इस फैसले से आम ग्राहकों की ईएमआई बढ़ेगी और रियल एस्टेट सेक्टर पर भी असर पड़ सकता है।
#SBI#होमलोन #HomeLoan#RBI#RepoRate#BankingNews
GST दरों में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए जाएंगे और अब सिर्फ 5% और 18% की दरें रखी जाएंगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से टैक्स स्ट्रक्चर सरल होगा और उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
#GST#जीएसटी#TaxReform
आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम, 26 अगस्त को भारतीय नौसेना के बेड़े में एक साथ जुड़ेंगे दो स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट 'उदयगिरी' और 'हिमगिरी'। अत्याधुनिक हथियारों और उन्नत तकनीक से लैस ये युद्धपोत समुद्र में भारत की शक्ति, सुरक्षा और रणनीतिक पकड़ को और मजबूत करेंगे।
#भारतीयनौसेना