भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. @DrSatishPoonia जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।…
"साल भर में हमारे Sriharikota से उतनी launching नहीं होतीं, जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को Launch करने की विफल कोशिश कर लेते हैं…”
पीएम मोदी से सुनिए, सियासत के इकलौते ऐसे 'प्रोडक्ट' के बारे में, जो हर बार नया डिब्बा पहनकर आता है और मुंह के बल गिरता है! 😂
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री @bjpbhupendraRYB ने स्वरूपगंज में भावरी पंचायत समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर सांसद श्री @lumbaram64, वरिष्ठ नेता श्री नितिन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डबल इंजन की सरकार का सुशासन V/s कमजोर कांग्रेस का कुशासन!
राजस्थान में भाजपा सरकार ने 32 माह के कार्यकाल में फार्म पौण्ड (खेत तलाई) पर कृषकों को 351 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया, जबकि कांग्रेस सरकार के 32 माह के कार्यकाल में मात्र 70 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @m_dadheech ने झुंझुनूं जिले के बुहाना में वार्ड नंबर 33 से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेंद्र सिंह के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर आत्मीय संवाद भी किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती @AhlawatMp, पूर्व विधायक श्री सुभाष पूनिया, प्रभारी श्री बजरंग सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री @bjpbhupendraRYB ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव-2026 के निमित्त आयोजित भाजपा प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, चुनावी प्रबंधन, आगामी तैयारियों एवं भाजपा की विजय सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक श्री जीवराम चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री जसराज राजपुरोहित, सांचौर नगर पालिका अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम दवे, जिला संगठन प्रभारी श्री महेंद्र मेघवाल, जिला चुनाव प्रभारी श्री गणपत बांटिया, श्री दानाराम चौधरी, श्री बाबू सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भारत का दुर्भाग्य है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष गैर जिम्मेदार, अपरिपक्व और गद्दार एवं मीर जाफर है, तो ये कहना गलत नहीं होगा।
FOX News Digital Investigation दिखाती है कि किस तरह से जो फ्रांस में हुआ और कुछ और देशों में Regime Change की कोशिश Anarchy और Chaos के माध्यम से हो रही है, उसके लिंक भारत में अपरिपक्व नेता प्रतिपक्ष, गद्दार राहुल गांधी से जुड़ते हैं। इसका मूलभाव यह है कि 101 संगठन 9 देशों में ऐसा सिस्टम बनाते हैं, जो नागरिकों द्वारा चुनी गई सरकारों का सत्ता पलट करने का प्रयास कर रहे हैं।
इसको ‘Red-Green Ecosystem’ of Protest कहा गया है।
-श्री @gauravbhatiabjp
राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा
भारत की जनता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से कुछ प्रश्नों के जवाब जानना चाहती है।
पहला सवाल: जब वे प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल से मिले थे, तब उनके बीच क्या बातचीत हुई थी? राहुल गांधी और सोनिया गांधी को यह जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए, क्योंकि भारत की जनता को सच जानने का अधिकार है।
दूसरा सवाल: जिस तरह कांग्रेस ने 2008 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ पार्टी-टू-पार्टी समझौता किया था और उसे सार्वजनिक नहीं किया, क्या उसी तरह कांग्रेस पार्टी और प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के बीच भी कोई समझौता हुआ है? इसका जवाब हां या ना में दिया जाना चाहिए।
तीसरा सवाल: क्या प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और इंडियन अलायंस पेरिस (पीआई और आईएपी) का राहुल गांधी के कार्यालय या कांग्रेस की विदेशी इकाई, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, से कोई संपर्क है? क्या इनके बीच बातचीत हो रही है? भारत की जनता इसका जवाब जानना चाहती है।
चौथा सवाल: राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि अराजकता फैलाने के उद्देश्य से किए जा रहे इन प्रदर्शनों के लिए धन कहां से आ रहा है। फंडिंग का स्रोत क्या है? क्या यह जॉर्ज सोरोस, जेरेमी कॉर्बिन या प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल से आ रही है? यह राहुल गांधी की जिम्मेदारी है कि वे इन सभी सवालों का जवाब दें और पूरी जानकारी भारत के नागरिकों के साथ साझा करें।
-श्री @gauravbhatiabjp
राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा
यह बात उत्तरोत्तर स्पष्ट होती चली गई कि राहुल गांधी को लॉन्च करने के जितने भी प्रयास किए गए, अब कांग्रेस इसमें एक बहुत खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है, जहां वो राष्ट्र-विरोधी शक्तियों के साथ खड़ी दिखाई देती है।
जब-जब राहुल गांधी जी बाहर जाते हैं, वो ऐसे ही अज्ञात यात्राओं पर जाते हैं और संदिग्ध लोगों से मिलकर आते हैं और यहां आकर भारत विरोधी प्रचार करते हैं।
यूरोप हो, फ्रांस हो, इटली हो, अल्बानिया हो, उपद्रवी हर जगह उपद्रव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कहीं पर भी नेता प्रतिपक्ष, प्रधानमंत्री आवास के सामने लोटपोट करता हुआ, आकाशवाणी भवन में घुसता हुआ और कहीं कूद-फांद करता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
सिर्फ भारत में ही कांग्रेस पार्टी इस सीमा तक जाकर नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को भी ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है, उसके बाद भी उनको कोई सफलता नहीं मिल रही है।
-डॉ. @SudhanshuTrived
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद
सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस पार्टी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है। उसके लिए सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति घृणा ही उसके राजनीतिक इंजन को चलाने का काम करती है। दुर्भाग्य से, देश के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे राहुल गांधी इस स्थिति का चेहरा बन गए हैं, और यह दुर्भाग्य देश से अधिक कांग्रेस पार्टी का है, जो इस समय देश से चंपत होकर सूत्रों के अनुसार चंपा में (वियतनाम का प्राचीन नाम) विचरण कर रहे हैं और वो देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक पहेली बन चुके हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का Track Record जितना शानदार और उपलब्धियों से भरा है। राहुल गांधी का Track Record उतना ही कांग्रेस के लिए समस्याओं से भरा हुआ है। जैसा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि एक failed product को बार-बार लॉन्च करने के लिए कांग्रेस ने आज सिर्फ अपनी पार्टी को नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था को भी दांव पर लगा दिया है।
-डॉ. @SudhanshuTrived
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद
जिला परिषद एवं पंचायत समिति के प्रथम चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी के समस्त उम्मीदवारों को अपना अमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएँ।
आपका एक वोट, ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देगा!
जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक: एक अनवरत वैचारिक यात्रा! 📷 📷
21 अक्टूबर 1951 को श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी, जो एक ऐसे दौर में शुरू हुई जब देश विभाजन की त्रासदियों और विस्थापितों की समस्याओं से जूझ रहा था।
अधर्म, अन्याय एवं अहंकार पर धर्म, न्याय और विनम्रता की विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#Vijayadashami2026#HappyDussehra2026
नौटंकी की दुकान
नफरत का धंधा
हर मुद्दे पर नया पाखंडा...
दो मिनट में इस गाने के जरिए सुनिए, देश में अराजकता फैलाने और समाज में जहर घोलने का एजेंडा चलाने वाले तिलचट्टों की असलियत, जिनका मकसद सिर्फ देश का माहौल बिगाड़ना है।
या देवी सर्वभूतेषु कालरात्रिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
माँ दुर्गा के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि की उपासना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
मैंने जो बात कही थी, वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी, लेकिन मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है।
-श्री मदन राठौड़ जी
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
अशोक गहलोत को वोट चोरी की बात करने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। यदि चुनावों में वोट चोरी होती, तो वे तीन बार मुख्यमंत्री कैसे बनते?
-श्री मदन राठौड़
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान