जिस हिसाब से न्यूज़ चैनलों पर राम मंदिर दान में चोरी पर डिबेट हो रही है, हमे तो लगता है अगर श्री राम खुद आकर कह दें कि चौकीदार ही चोर है तो भी .......भक्त नहीं मानेंगे।।
#न्यूज़
हो सकता है
तुम्हारे मुस्कुराने से
न चहकते हों पंछी,
नहीं झूमते हों वृक्ष,
या
नहीं बनता हो आसमान में इंद्र धनुष।
फिर भी,
यदि मुस्कराने से
खिलता है तुम्हारा मन,
तो मेरे दोस्त तुम्हें मुस्कुराना चाहिए।🖤
महाकुंभ के बाद शहर का हाल ऐसा है मानो बरात विदा हो गई और खाली जनवासा बचा है। अब समझ में आया, जिसे हम भीड़ कह रहे थे, असल में वही रौनक थी। अब तो कोई यह भी पूछने वाला भी नहीं है कि संगम किधर है...।🥺
#महाकुम्भ_2025